Lip Filler: प्लम्प और फुलर लिप्स हम सभी को बेहद अच्छे लगते हैं। ऐसा माना जाता है कि फुलर लिप्स ना केवल आपको अधिक ब्यूटीफुल दिखाते हैं, बल्कि अधिक यंगर लुक भी देते हैं। लेकिन कभी-कभी ऐसा होता है कि किसी व्यक्ति के होंठ प्राकृतिक रूप से अधिक पतले होते हैं या फिर उम्र बढ़ने के साथ ही उनके होंठ पतले होने लगते हैं। ऐसे में लिप्स को एक बार फिर से फुलर बनाने के लिए हम लिप फिलर का सहारा लेते हैं।
आज के समय में ऐसे कई ऑप्शन हैं, जो आपकी ब्यूटी को निखारने में मदद करते हैं। इन्हीं में से एक है लिप फिलर। यह एक ऐसा ब्यूटी ट्रीटमेंट है, जिसका इन दिनों काफी क्रेज है। हालांकि, लिप फिलर के अपने कई फायदे व नुकसान हैं। जिन्हें जानने के बाद ही आपको कोई कदम उठाना चाहिए। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको लिप फिलर के फायदों व नुकसान के बारे में बता रहे हैं-
लिप फिलर के फायदे

अगर आप लिप फिलर करवा रहे हैं, तो इससे आपको कई फायदे मिल सकते हैं। मसलन-
- लिप फिलर एक नॉन-इनवेसिव ट्रीटमेंट है। जिसका अर्थ है कि ट्रीटमेंट खत्म होते ही अधिकांश लोग अपने दैनिक जीवन में वापस आ सकते हैं। लिप फिलर की प्रक्रिया आपके दैनिक जीवन को बाधित नहीं करती है।
- लिप फिलर यकीनन आपके लिप्स को फुलर बनाता है। लेकिन यह एक बार में ही नहीं होता है। इसका सबसे अच्छा लाभ यह है कि आप अपने लिप्स के वॉल्यूम को धीरे-धीरे बढ़ाता है। ऐसे में आपको चेहरा अजीब नहीं लगता है।
- लिप फिलर्स आमतौर पर लंबे समय तक चलते हैं, जिससे आपके होंठ अधिक फुलर नजर आते हैं। हालांकि, कुछ समय बाद यह भराव फीका पड़ जाता है। कई लोगों के लिए यह आदर्श है, अगर वे समय-समय पर अपनी अपीयरेंस बदलना चाहते हैं।
- लिप फिलर्स आपको मनचाहा लुक दिलाने में मदद करते हैं। जब आपके लिप्स अधिक फुलर दिखते हैं तो ऐसे में आप अधिक आत्मविश्वासी महसूस करते हैं। जिससे आपके पूरे जीवन पर सकारात्मक असर पड़ता है।
लिप फिलर के नुकसान

जहां लिप फिलर्स के कई फायदे हैं, वहीं इसके कुछ नुकसान भी हैं। मसलन-
- लिप फिलर्स के अस्थायी होने के कारण आपको वांछित होंठ पाए जाने के लिए इस प्रक्रिया को हर कुछ महीनों में दोहराना होगा। जिससे आपको अतिरिक्त पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं।
- कई बार लिप फिलर की प्रक्रिया के बाद आपके होंठ असमान दिख सकते हैं।
- कई बार लिप फिर के कारण आपको एलर्जिक रिएक्शन भी हो सकता है। एलर्जिक रिएक्शन होने पर इंजेक्शन वाले एरिया में रेडनेस, अत्यधिक सूजन, बुखार या संक्रमण आदि हो सकता है। अगर आपको लगता है कि आपको इससे एलर्जी हो रही है, तो आपको जल्द से जल्द अपने डॉक्टर से बात करनी चाहिए।
- किसी भी अन्य प्रोसेस की तरह लिप फिलर्स में भी साइड इफेक्ट की संभावना होती है, हालांकि ज्यादातर लोग लाइट से मीडियम साइड इफेक्ट का अनुभव करते हैं। इनमें ब्लीडिंग, सूजन और बेचैनी आदि हो सकती है।
