Lip Gloss
Lip Gloss Tips

Lip Gloss Tips: जब बात मेकअप की आती है तो लिप्स पर महिलाएं विशेष रूप से ध्यान देती हैं। हालांकि, हर महिला को लिपस्टिक लगाना पसंद नहीं करती हैं। उन्हें लगता है कि इसमें उनका लुक काफी हैवी आता है। ऐसे में वह लिप ग्लॉस लगाने को प्राथमिकता देती हैं। ऐसा करने से ना केवल आपके होंठों पर एक गजब की शाइन आती है, बल्कि आपके लिप्स देखने में भी काफी अच्छे लगते हैं। शायद यही कारण है कि अमूमन महिलाएं इसे हमेशा ही अपने पर्स में रखती हैं और जब भी टचअप की जरूरत होती है तो वह लिप ग्लॉस लगाती हैं।

हालांकि, लिप ग्लॉस लगाने से ज्यादा जरूरी है कि आप इसे सही तरह से लगाएं। कई बार ऐसा भी होता है कि लिप ग्लॉस लगाने के बाद वह आपके होंठों पर फैल जाता है, जिससे आपका पूरा लुक बिगड़ जाता है और यकीनन आप ऐसा बिल्कुल भी नहीं चाहेंगी। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको लिप्स पर लिप ग्लॉस लगाने का सही तरह तरीका बता रहे हैं-

सबसे पहले लिप स्क्रबिंग

Lip Gloss Tips: lip scrub
Lip Scrubbing

यह तो हम सभी जानते हैं कि स्किन की तरह ही लिप्स पर भी डेड स्किन सेल्स जमा हो जाते हैं और अगर उन्हें एक्सफोलिएट ना किया जाए तो लिप ग्लॉस लगाने पर भी वह फ्लेकीनेस नजर आती है। इसलिए आप हनी और चीनी की मदद से एक होममेड लिप स्क्रब बनाएं और उससे अपने लिप्स को एक्सफोलिएट करें। यह आपके लिप्स को अधिक स्मूद बनाएगा, जिससे लिप ग्लॉस लुक बेहद अच्छा आएगा।

फिर लगाएं लिप बाम

Lip Gloss Tips: lip balm
Apply Lip Balm

लिप्स को स्क्रब करने के बाद उसे मॉइश्चराइज करना बेहद आवश्यक हो जाता है। खासतौर से, अगर आप घर पर हैं और अपने लिप्स पर पर्याप्त ध्यान देते हुए लिप ग्लॉस लगाना चाहती हैं तो लिप्स को स्क्रब करने के बाद लिप बाम लगाएं। इसे कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें। तब तक आप फेस पर बेस मेकअप अप्लाई कर सकती हैं।

पहले लगाएं लिप प्राइमर

Lip Gloss Tips: lip primer
Lip Primer

लिप्स पर लिप ग्लॉस लगाने से पहले जरूरी है कि आप लिप प्राइमर का इस्तेमाल करें। लिप प्राइमर को शुरूआत में इस्तेमाल करने के कई फायदे हैं। यह लिप्स पर किसी भी लाइन्स या असमान स्थानों को भरने में मदद करेगा, जिससे आपके लिप्स अधिक स्मूद नजर आएंगे। इतना ही नहीं, अगर लिप ग्लॉस अप्लाई करने से पहले लिप प्राइमर का इस्तेमाल किया जाए तो इससे वह लॉन्ग स्टेइंग बनते हैं।

साथ ही साथ, यह स्मजिंग और क्रीज़िंग को रोकने में भी मदद करता है। इसके लिए, आप पहले लिप प्राइमर को ब्रश या उंगलियों की मदद से लिप्स पर लगाकर थोड़ा ब्लेंड करें और थोड़ी देर के लिए छोड़ दें। ध्यान रखें कि आपको लिप ग्लॉस मेकअप के अंत में अप्लाई करना है, ताकि आपका लिप ग्लॉस फैले नहीं।

लिप लाइनर का करें इस्तेमाल

Lip Gloss Tips: lip liner
Lip Liner

अगर आप उन महिलाओं में से हैं, जिन्हें लिपस्टिक लगाना अच्छा नहीं लगता है तो ऐसे में लिप ग्लॉस के लुक को अधिक ब्यूटीफुल बनाने के लिए आप लिप लाइनर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए पहले आप लिप लाइनर की मदद से लिप्स को एक ब्यूटीफुल शेप दें। इसके बाद आप लिप्स को अंदर से फिल करें। अंत में आप लिप ग्लॉस अप्लाई करें।

Leave a comment