Pavitra Punia Lip Filler: पवित्रा पुनिया एक फेमस टेलीविजन एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने “ये है मोहब्बतें”, “बिग बॉस 14”, “लव यू जिंदगी” और “स्प्लिट्सविला” जैसे कई टीवी शो में अपने एक्टिंग का लोहा मनवाया है. इसके साथ सोशल मीडिया पर अपने फैशन और स्टाइल के पोस्ट्स से फैंस को एंटरटेन करती रहती है। साथ ही यह अपनी लाइफ से जुड़ी बातों को बताने से भी नहीं कतराती है, बेबाक ढंग से अपनी बातों को लोगों के सामने रखती है, जिसकी वजह से लोग इन्हें ज्यादा पसंद करते है। कुछ समय पहले उन्होंने अपने लिप फिलर को लेकर बात की थी , जब उन्हें अपने टीवी शो “नागमणि” के सेट पर किसी अजीब ट्रीटमेंट से गुजरना पड़ा था।
Also read: अरबाज खान ने शूरा खान के साथ रचाई शादी, शेयर की फोटोज: Wedding of Arbaaz Khan
लिप फिलर के बाद बड़ा है कॉन्फिडेंस
एक इंटरव्यू में पवित्रा पुनिया ने लिप फिलर के बारे मे बात की, एक्ट्रेस ने बताया कि अपने फीचर्स को निखारने और फुलर लिप्स से उनका कॉन्फिडेंस बढ़ा है। उन्हें अजीब लगता है कि लोग इसे शर्मनाक क्यों मानते हैं और ऐसी बातें छिपाते हैं। इसके अलावा, पवित्रा ने बताया कि वह अपनी स्किन के लिए स्किन स्पेशलिस्ट से रिकाॅमडेड प्रोडक्ट ही यूज करती हैं। उनके पास मिस्ट और पर्फ्यूम का बहुत बड़ा कलेक्शन है।
वार्डरोब मालफंक्शन के एक्सपीरियंस को किया शेयर
पवित्रा ने अपने टीवी शो नागमणि के सेट पर वार्डरोब मालफंक्शन के अपने एक्सपीरियंस के बारे में कहा कि, कैसे वह अपने पीछे पड़े गुंडों और बाकी दो एक्टर्स से डरकर भाग गई थी। तो भागते-भागते जब वह गिरीं तो उनके इनर कपड़े दिखने लगे, जिससे वह काफी अनकफेटेबल हो गई थी।पर्सनल लाइफ में, पवित्रा बिग बॉस 14 के कंटेस्टेंट रहे एजाज खान के साथ रिलेशन में थीं, जब तक उनकी ब्रेकअप की खबरें मीडिया में नहीं आने लगीं।
एजाज ने ब्रेकअप पर तोड़ी चुप्पी
ब्रेकअप की खबरों के बीच एजाज खान ने अपने सोशल मीडिया पर पवित्रा के साथ फोटो पोस्ट करके सभी झूठी खबरों पर विराम चिन्ह लगा दिया था। यह फोटो एक पब्लिक इवेंट की थी , जहाँ एजाज अपनी गर्लफ्रेंड की तरफ देख रहें थे , दोनों एक-दूसरे की आँखों में देखते हुए नज़र आ रहें थे, जिसमें एजाज ने कैप्शन दिया था “इंस्पिरेशन”। इससे दोनों की ब्रेकअप की खबरें खत्म हो जाती है।साफ़ हो जाता है कि अभी भी दोनों रिश्ते में है और अपनी जर्नी को साथ में इंजॉय कर रहे है।
