Iqra Aziz: इकरा अजीज पाकिस्तान की मोस्ट टैलेंटेड और खूबसूरत एक्ट्रेस में शुमार है और हमेशा अभी बेहतरीन अदाओं से दर्शकों का दिल जीत लेती हैं। पाकिस्तान की मशहूर शो सुनो चंदा से वह घर-घर में फेमस हुई हैं। प्रोफेशनल लाइफ के अलावा वह हमेशा ही अपनी पर्सनल जिंदगी को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं।
एचएल 2014 में शुरू हुआ करियर
1997 में पाकिस्तान के कराची में जन्मी इकरा ने यही के कराची विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है। बचपन से वह ग्लैमर इंडस्ट्री में अपना करियर बनाना चाहती थी और साल 2014 में उन्होंने किसी अपना कहना से करियर की शुरुआत की थी।
फेमस है फैशन सेंस
इकरा अपने बेहतरीन आउटफिट के लिए पहचाना जाता है और वो एक से बढ़कर एक कपड़े पहनती हैं। हालांकि, कई बार शॉर्ट ड्रेसेस के चलते वो लोगों की ट्रोलिंग का शिकार भी हुई हैं। आज हम आपको उनके कुछ शानदार आउटफिट के बारे में बताते हैं, जो आप भी किसी फंक्शन में ट्राई कर सकते हैं।
शरारा सेट

इस खूबसूरत पिंक कलर के शरारा सूट में एक्ट्रेस का लुक बहुत ही जबरदस्त है। इसकी कुर्ती पर किया गया पूरे आउटफिट को शानदार बना रहा है। स्लीव्स की सुंदर डिजाइन भी काफी आट्रेक्टिव है। इस तरह का आउटफिट शादी के किसी भी फंक्शन में कैरी किया जा सकता है।
फुल लेंथ आउटफिट

मेंहदी ग्रीन और मैरून रंग के इस आउटफिट में एक्ट्रेस की खूबसूरती देखने लायक है। इस कुर्ती के ऊपरी भाग में कुंदन वर्क और नीचे के हिस्से में सुंदर कढ़ाई को गई है जो आउटफिट की सुंदरता को बढ़ा रही है। आउटफिट की स्लीव्स भी इसी तरह डिजाइन की गई है और फुल पफ ऑन लुक खूबसूरत लग रहा है।
ब्यूटीफुल ब्लू
ब्लू रंग का ये आउटफिट देखने में और पहनने में बहुत ही सुंदर लग रहा है। इसके फ्रंट में जो खूबसूरत और हैवी कढ़ाई की गई है वो बहुत ही खास है। फुल स्लीव्स के से हाफ पर किया गया वर्क भी खूबसूरत लग रहा है।

इसके साथ एक्ट्रेस ने प्लाजो कैरी किया है जो सेम कलर का है लेकिन बॉटम के दी गई सिल्वर ब्रॉड बॉर्डर इसकी खूबसूरती को बढ़ा रही है। एक्ट्रेस के इस आउटफिट पर मल्टीकलर दुपट्टा कैरी किया है। सिल्वर इयररिंग्स और हील्स ओवरऑल लुक कंप्लीट कर रहे है।
पैंट सूट

वाइब्रेंट रंग के इस पैंट सूट में एक्ट्रेस का लुक जबरदस्त लग रहा है। कुर्ती पर को गई गोल्डन कढ़ाई और बॉटम बॉर्डर इसे खूबसूरत बना रही है। पैंट पूरी तरह से प्लेन है लेकिन दुपट्टा हैवी होने की वजह से ये आउटफिट बहुत प्यारा लग रहा है। एक्ट्रेस में इसके साथ सेम कलर का कुंदन चोकर पहना है और ओपन हेयर्स में खूबसूरत लग रही हैं।
अनारकली

गोल्डन और पिच कॉम्बिनेशन के तैयार किए गए इस अनारकली आउटफिट में एक्ट्रेस का लुक सिंपल और एलिगेंट है। नेट की चुन्नी पर ब्लैक और गोल्डन रंग की ब्रॉड बॉर्डर का इस्तेमाल किया गया है जो बहुत ही सुंदर लग रही है। एक्ट्रेस ने इसके साथ लॉन्ग ओसिडाइज्ड ज्वेलरी पहनी है जो सिंपल लुक को परफेक्ट बना रही है।
मल्टीकलर शरारा

ग्रीन रंग की हैवी गोल्डन वर्क कुर्ती के साथ हैवी मल्टी कलर शरारा बहुत ही सुंदर लग रहा है। इस पूरे आउटफिट पर खूबसूरत गोल्डन वर्क किया गया है जो इसकी सुंदरता को बढ़ा रहा है। शॉर्ट लेंथ कुर्ती की फुल स्लीव्स काफी खूबसूरत है और एक्ट्रेस ने इसके साथ ग्रीन रंग के दुपट्टे को अपने माथे से कैरी किया है जो बहुत अच्छा लग रहा है। कोई भी दुल्हन अपनी शादी के किसी फंक्शन में इस तरह का आउटफिट कैरी कर सकती है।
