Sensitive Scalp Tips: सेंसेटिव स्किन की ही तरह सेंसेटिव स्कैल्प भी हमें काफी परेशान कर सकती है। जिन लोगों की स्कैल्प सेंसेटिव होती है, उन्हें अक्सर किसी भी प्रोडक्ट को अपनी स्किन पर अप्लाई करने से पहले बहुत सोचना पड़ता है। एक भी गलत इंग्रीडिएंट की वजह से उन्हें स्कैल्प में खुजली, रूखापन या जलन जैसी शिकायतों का सामना करना पड़ता है। अक्सर हमें अंदाजा नहीं होता है और हम अनजाने में कुछ गलत इंग्रीडिएंट्स को अपने हेयर केयर रूटीन का हिस्सा बना लेते हैं।
अक्सर आपके हेयर केयर उत्पादों में मौजूद तत्व होते हैं जो आपकी सेंसेटिव स्कैल्प के साथ ठीक से काम नहीं करते। कठोर सल्फेट से लेकर छिपी हुई खुशबू तक, कुछ इंग्रीडिएंट्स सेंसेटिव स्कैल्प को बहुत अधिक नुकसान पहुंचा सकते हैं। हालांकि, आपको घबराने की जरूरत नहीं है। एक बार जब आप जान जाते हैं कि किन चीज़ों से बचना है, तो आप अपनी स्कैल्प का बेहद अच्छी तरह ख्याल रख पाते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि आपको अपनी सेंसेटिव स्कैल्प का ख्याल रखने के लिए किन इंग्रीडिएंट्स से बचना चाहिए-
Also read: गंदे हेयर ब्रश का इस्तेमाल करने से हो सकते हैं ये नुकसान: Dirty Hair Brush Effects
सल्फेट्स
अधिकतर शैम्पू में सल्फेट्स जैसे, सोडियम लॉरिल सल्फेट व सोडियम लॉरेथ सल्फेट आदि पाया जाता है। यह एक हार्श क्लींजिंग एजेंट हैं। वे स्कैल्प से उसके नेचुरल ऑयल को हटा देता है, जिससे सूखापन और जलन होती है। अगर आपकी स्कैल्प स्किन सेंसेटिव है तो इससे आपको रेडनेस, खुजली और परतदारपन की शिकायत का सामना करना पड़ सकता है।
अल्कोहल
सेंसेटिव स्कैल्प के लोगों को अल्कोहल बेस्ड हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से भी बचना चाहिए। अल्कोहल आपकी स्कैल्प को डिहाइड्रेट कर सकते हैं, जिससे उसकी सेंसेटिविटी बढ़ सकती है और आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपको शायद अंदाजा ना हो, लेकिन अल्कोहल अक्सर स्टाइलिंग उत्पादों में शामिल होते हैं और ये आपकी स्कैल्प को इरिटेट या इचिंग महसूस करा सकते हैं।
पैराबेन्स
पैराबेन्स जैसे, मिथाइलपैराबेन, प्रोपाइलपैराबेन आदि भी सेंसेटिव स्कैल्प के लिए अच्छे नहीं माने जाते हैं। पैराबेन कॉस्मेटिक्स में इस्तेमाल किए जाने वाले प्रिजर्वेटिव होते हैं लेकिन ये आपकी स्किन बैरियर को बाधित कर सकते हैं और सेंसेटिव स्कैल्प में एलर्जी पैदा कर सकते हैं। इसलिए, आपको पैराबेन्स बेस्ड हेयर प्रोडक्ट्स से बचने की कोशिश करनी चाहिए।
आर्टिफिशियल डाई
अक्सर हम अपने लुक को चेंज करने के लिए कलर्स आदि का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन अगर आपकी स्कैल्प सेंसेटिव है तो आपको आर्टिफिशियल डाई से बचना चाहिए। सिंथेटिक कलर से आपको स्कैल्प में एलर्जी, खुजली और सेंसेटिविटी की शिकायत हो सकती है। इतना ही नहीं, कोल टार डाई जैसी सामग्री सेंसेटिव स्कैल्प पर विशेष रूप से कठोर होती है। इसलिए जहां तक संभव हो सके, आपको इसे अवॉयड करना चाहिए।
