Monsoon Tips For Sensitive Skin: मानसून में गीली मिट्टी की भीनी-भीनी महक और बरसात का सुहावना मौसम भला किसके मन को खुश नहीं कर सकता है। लेकिन हम सभी जानते हैं, बरसात का मौसम पूरे वातावरण को खुशनुमा करने के साथ-साथ स्किन के लिए कई परेशानियां खड़ी कर देता है। बरसात के मौसम में ऑयली स्किन, चिपचिपाहट और ब्रेकआउट्स होना आम है, जिनसे आप सही स्किन केयर रूटीन फॉलो करके छुटकारा पा सकते हैं। लेकिन, आपको बता दें, इस मौसम में डर्मेटोलॉजिस्ट के अनुसार सेंसेटिव स्किन वालों को खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है और आप कई महंगे प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करके थक चुकी हैं, तो बिना कुछ सोचे एलोवेरा, गुलाब जल जैसे नेचुरल इंग्रीडिएंट्स को स्किन केयर में शामिल कर सकती हैं। सेंसेटिव स्किन के लिए मानसून स्पेशल टिप्स जानने के लिए आर्टिकल को अंत तक पढ़ें।
मानसून में सेंसेटिव स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाए रखने के लिए करें नेचुरल टिप्स फॉलो : Monsoon Tips For Sensitive Skin
ग्रीन टी करेगी कमाल

बरसात के मौसम में ग्रीन टी का इस्तेमाल सेंसेटिव स्किन का ख्याल रखने के लिए काफी लाभकारी होता है। ग्रीन टी में एंटी इन्फ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज मौजूद होने के साथ-साथ कई एंटीऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं। जो मानसून में स्किन को नेचुरली हेल्दी और ग्लोइंग बनाने में सहायक हैं। बरसात के मौसम में आप ग्रीन टी का इस्तेमाल रिफ्रेशिंग टोनर की तरह कर सकती हैं। जिसके लिए आपको लगभग एक कप ग्रीन टी को तैयार करके उसे ठंडा करना है। और ग्रीन टी को ठंडा करने के बाद एक कॉटन पैड की मदद से चेहरे पर अप्लाई या स्प्रे बॉटल की मदद से चेहरे पर स्प्रे करके दो से तीन घंटे के लिए छोड़ देना है। इस तरह ग्रीन टी का इस्तेमाल मानसून में स्किन को रिफ्रेश करने के साथ हेल्दी बनाए रखने में सहायक है।
बरसात में बेहतरीन है नीम
बरसात के मौसम में स्किन से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने के लिए नीम का इस्तेमाल पुराने समय से किया जाता रहा है। ऐसे में अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो नीम आपके लिए किसी अमृत से कम नहीं है। नीम एंटी फंगल, एंटी इन्फ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज से भरपूर होता है। जो बरसात के मौसम में कई स्किन प्रॉब्लम्स से बचाव करने में सहायक है। इसके लिए आपको नीम के फ्रेश पत्ते लेकर उन्हें पानी के डालकर अच्छे से उबाल लेना है। नीम के पत्तों को पानी में उबालने के बाद ठंडा करना है और नीम के पानी को स्किन केयर जैसे फेस वॉश, फेस टोनर और मिस्ट की तरह इस्तेमाल करना है। आप नीम के पानी को सीरम में मिलकर भी रोज इस्तेमाल कर सकती हैं। ऐसा करने से स्किन नेचुरली हेल्दी नजर आती है।
बेहतरीन है एलोवेरा जेल

बारिश के मौसम में सभी को एक्स्ट्रा स्किन केयर की जरूरत होती है। क्योंकि इस मौसम में ह्यूमिडिटी के कारण स्किन कई तरह की परेशानियों जैसे खुजली, रेडनेस, इरिटेशन को झेलती है। ऐसे में सेंसेटिव स्किन के लिए एंटीबैक्टीरियल और एंटी इन्फ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज से भरपूर नेचुरल एलोवेरा जेल का इस्तेमाल लाभकारी साबित होता है। बरसात में हर रोज एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करने से स्किन सूदिंग और रिफ्रेशिंग महसूस करती है। इसके लिए आप एलोवेरा के पौधे से फ्रेश जेल लेकर या मार्केट में आसानी से उपलब्ध पैक्ड एलोवेरा जेल को मॉइश्चराइजर और फेस पैक की तरह या रात में सोते समय नाइट क्रीम की तरह चेहरे पर अप्लाई करके छोड़ सकते हैं।
