Winter Acne Solutions: ठंड के मौसम में स्किन को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। स्किन में नमी की कमी के झलते रूखापन और इचीनेस बेहद ही आम बात है। लेकिन कुछ लोगों को इस मौसम में ब्रेकआउट्स व एक्ने की शिकायत भी होती है। यह देखने में आता है कि इस मौसम में सिर्फ ऑयली या एक्ने प्रोन स्किन टाइप को ही एक्ने की समस्या नहीं होती है, बल्कि हर स्किन टाइप को इस तरह की दिक्कत का सामना करना पड़ता है।
अमूमन इस स्थिति में हम बार-बार अपने ब्यूटी व स्किन केयर प्रोडक्ट्स को बदलते हैं। हो सकता है कि इससे आपको कुछ हद तक आराम मिल जाए, लेकिन उसके बाद आपको फिर से वही समस्या हो। ऐसे में जरूरी है कि आप पहले ठंड में होने वाली एक्ने की समस्या के कारण को जानें और फिर उसके अनुसार कुछ नेचुरल उपाय अपनाने की कोशिश करें। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ठंड में एक्ने के कारण और उसे हैंडल करने के तरीकों के बारे में बता रहे हैं-
Also read: सिस्टिक एक्ने क्या है? जानिए इससे छुटकारा पाने के टिप्स: Cystic Acne Remedy
ठंड में एक्ने क्यों होते हैं?

अगर आपको इस बार ठंड में एक्ने की समस्या का सामना करना पड़ रहा है, तो इसके पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। मसलन-
- ठंड का मौसम हवा काफी ड्राई होती है, जिसके कारण आपकी स्किन डिहाइड्रेटेड हो जाती है। ऐसे में रूखी स्किन नमी की कमी की भरपाई के लिए वसामय ग्रंथियों को अधिक तेल का उत्पादन करने के लिए प्रेरित कर सकती है। अतिरिक्त तेल उत्पादन से पोर्स क्लॉग हो सकते हैं और आपको एक्ने की शिकायत हो सकती है।
- सर्दी के दौरान इनडोर हीटिंग सिस्टम का उपयोग किया जाता है, जो घरों के अंदर की हवा को और शुष्क कर सकता है। इससे भी स्किन रूखी हो जाती है और स्किन अधिक तेल उत्पादन करता है, जिससे एक्ने हो सकते हैं।
- रूखी स्किन से निपटने के लिए अक्सर लोग हैवी मॉइश्चराइज़र का उपयोग करते हैं। लेकिन बहुत अधिक हैवी मॉइश्चराइजर पोर्स को क्लॉग करके एक्ने की समस्या को जन्म दे सकते हैं।
- इस मौसम में छुट्टियों से लेकर दिनचर्या में बदलाव या सीजन इफेक्टिव डिसऑर्डर आदि तनाव को बढ़ाते हैं। यह तनाव हार्मोनल परिवर्तनों को ट्रिगर करके एक्ने की समस्या को बढ़ा सकता है।
- ठंड के दिनों में लोग अमूमन अधिक प्रोसेस्ड और उच्च ग्लाइसेमिक फूड आइटम्स खाते हैं। यह खाने में तो टेस्टी होते हैं, लेकिन इससे स्किन में इंफ्लेमेशन और तेल उत्पादन बढ़ सकता है, जिससे एक्ने हो सकते हैं।
एक्ने को दूर करने के लिए क्या करें?

अगर आपको ठंड में एक्ने की शिकायत का सामना करना पड़ रहा है और बार-बार अपने ब्यूटी प्रोडक्ट्स बदलकर थक गए हैं तो अब आप कुछ आसान उपाय अपनाएं। मसलन-
- शहद और दालचीनी के मास्क का इस्तेमाल करें। शहद अपने जीवाणुरोधी गुणों के लिए जाना जाता है और आपकी स्किन को मॉइश्चराइज़ करने में मदद कर सकता है। वहीं, दालचीनी के रोगाणुरोधी गुण एक्ने पैदा करने वाले बैक्टीरिया से लड़ने में मदद कर सकते हैं। आप शहद और दालचीनी को मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे प्रभावित क्षेत्रों पर लगाकर 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें। अंत में, गुनगुने पानी से धो लें।
- आप चाहें तो डेड स्किन सेल्स को रिमूव करने और अतिरिक्त तेल को अब्जॉर्ब करने के लिए ओटमील मास्क लगाएं। एक्ने के लिए इसे काफी अच्छा माना जाता है। इसके लिए पहले ओटमील को पकाएं। अब इसे ठंडा होने दें और फिर इसे त्वचा पर मास्क की तरह लगाएं। करीबन 15-20 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें।
- एप्पल साइडर विनेगर में पाए जाने वाली एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रोपर्टीज एक्ने के इलाज में मददगार साबित हो सकती है। आप सेब के सिरके को पानी में घोलकर उसे एक टोनर के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। यह स्किन के पीएच लेवल को बैलेंस करने के साथ-साथ एक्ने पैदा करने वाले बैक्टीरिया को मारने में मददगार है।
- टी ट्री ऑयल को एक्ने के लिए काफी अच्छा माना गया है। आप टी ट्री ऑयल में नारियल तेल या जोजोबा तेल डालकर मिक्स करें। अब एक कॉटन बॉल की मदद से इसे प्रभावित एरिया पर लगाएं। इसे रात भर लगा रहने दें। अगली सुबह अपनी स्किन को क्लीन कर लें।
- एलोवेरा जेल भी आपकी स्किन सूदिंग इफेक्ट देने और एक्ने से जुड़ी सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं। इसके लिए आप एलोवेरा का पत्ता तोड़कर फ्रेश जेल निकाल लें। अब इसे सीधे प्रभावित क्षेत्रों पर लगाएं और रात भर लगा रहने दें। सुबह पानी से धो लें।
- ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो एक्ने को कम करने में मदद कर सकते हैं। बस आप ग्रीन टी बनाएं और इसे ठंडा होने दें। अब एक कॉटन बॉल या स्प्रे बोतल का उपयोग करके अपनी स्किन पर लगाएं। करीबन दस मिनट के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें। अंत में, पानी से धो लें।
- अगर आप अपनी स्किन को नेचुरली हेल्दी बनाए रखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको अपने वाटर इनटेक का खास ख्याल रखना चाहिए। जब आप हाइड्रेटेड होते हैं तो इससे स्किन को अंदर से नमीयुक्त रखने, सूखापन कम करने और मुंहासों को निकलने से रोकने में मदद मिल सकती है।
