जाने एक्ने जैसे दिखने वाले स्किन इंफेक्शन को कैसे पहचानें: Acne Problems
Acne Problems

Acne Problems: एक्ने यानी मुंहासे जो किसी को भी परेशान कर सकते हैं। सुनने  में ये बहुत आम लगते हैं लेकिन एक्ने हमारी त्वचा को काफी नुक्सान पहुंचाते हैं। त्वचा का रंग काला पड़ जाना, दाग धब्बे बने रहना, त्वचा में इन्फेक्शन हो जाना, त्वचा में लालपन बने रहना, त्वचा का ओवर सेंसिटिव हो जाना, ये सभी लक्षण एक्ने के ही हैं। कई बार हमारी त्वचा में कई तरह का संक्रमण हो जाता है और हम इसे एक्ने समझने की भूल कर बैठते हैं, त्वचा पर उभर आये दाने सिर्फ मुंहासे ही नहीं त्वचा का कोई गंभीर संक्रमण भी हो सकते हैं। छोटे छोटे दाने, लाल उभर आये दाने, त्वचा का हल्का लाल पड़ जाना, बड़े बड़े दाने हो कर उसमे किसी प्रकार का लिक्विड भर जाना ये सब अलग अलग तरह का संक्रमण है।

आइये जानते हैं एक्ने के अलग अलग प्रकार क्या हैं और ये हमारे शरीर के किस अंग को प्रभावित कर सकते हैं।

Acne Problems
Back acne

कई बार हमारी पीठ पर छोटे छोटे दाने उभर आते हैं जिनकी वजह से हमारी त्वचा के रोम छिद्र बंद हो जाते हैं और ये दाने खुजली और रूखेपन का कारण बन जाते हैं। इन्हें हम बैक एक्ने या पीठ पर होने वाले पिम्पल्स के नाम से जानते हैं। इनके उभर आने की वजह है,अपनी त्वचा की कदर ना करना, लम्बे समय तक ना नहाने और साफ़ सफाई की वजह से भी ये दाने उभरते हैं, किसी बीमारी के चलते अगर आप नहा नहीं पाते हैं तो कोशिश करें स्पंज कर लिया करें और हर रोज़ साफ़ सुथरे अंडर गारमेंट्स पहनें, रेशमी, नायलॉन या फैंसी ब्रा का इस्तेमाल करने की जगह कॉटन की ब्रा पहनें। अगर आप इन सब बातों का ध्यान पहले से रखती आ रहीं हैं और फिर भी इस परेशानी से आराम नहीं मिल रहा है तो इसके पीछे ये सारी वजह भी हो सकती हैं।

शैम्पू /कंडीशनर का बालों से ठीक तरह ना निकल पाना।

ज्यादा टाइट कपडे पहनना।

पसीना ज्यादा आना।

अलग अलग तरह के आयल से मसाज करवाना।

बालों में हो रही रूसी के कारण।

वजह पहचाने और समय रहते इसका ट्रीटमेंट लें।

अधिकतर लोगों को इस समस्या का सामना करना पड़ता है, लेकिन कुछ लोग झिझक के कारण इसे किसी से साझा नहीं कर पाते हैं। लेकिन ये परेशानी काफी आम हो चुकी है। कई बार तो हमारा इस पर ध्यान ही नहीं जाता है क्यूंकि ये हमारे शरीर का वो हिस्सा है जो हमेशा ढका रहता है, और नहाते समय भी हम कई बार इस पर ध्यान नहीं दे पाते हैं। ये साधारण पिम्पल नहीं बल्कि कई छोटी छोटी वजहों से होता है । ये दाने कभी बहुत छोटे छोटे होते हैं और कभी काफी बड़े बड़े भी दिखाई देते हैं, कई बार ये दिखाई बहुत हलके देते हैं , हाथ लगाने पर इन्हें महसूस किया जा सकता है ये बम्प्स की तरह हमारे शरीर में उभर आते हैं। आइये जानते हैं इनके उभरने की वजह क्या है।

त्वचा का रूखा होना।

लम्बे समय तक एक जगह बैठे रहना।

गंदे कपडे पहने रहना।

गीले कपड़ों का इस्तेमाल करना।

साफ़ सफाई का ध्यान ना रखना।

उस हिस्से को ठीक से साफ़ न करना।

पसीना ना सोखने वाले कपडे पहनना।

उत्तराखंड से ताल्लुक रखने वाली तरूणा ने 2020 में यूट्यूब चैनल के ज़रिए अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद इंडिया टीवी के लिए आर्टिकल्स लिखे और नीलेश मिश्रा की वेबसाइट पर कहानियाँ प्रकाशित हुईं। वर्तमान में देश की अग्रणी महिला पत्रिका...