तेज बढ़ती गर्मी और पसीने से चिपकते कपड़े, ये सब इतना परेशान कर देने वाला होता है कि मन करता है घर से बाहर ही न निकलें! लेकिन काम है तो घर से बाहर जाना ही पड़ेगा, फिर चाहे गर्मी हो या बारिश का मौसम। गर्मी के मौसम में बॉडी एक्ने का हो जाना आम बात है। इन गर्मियों में स्वेट ग्लैंड्स ज्यादा काम करता है और चेस्ट, बट और यहां तक कि थाइज पर भी एक्ने का कारण बनते हैं।
बट एक्ने से फेशियल एक्ने से थोड़ा अलग है। जब एक्ने बट पर बनता है तो यह फॉलिक्यूलिटिस के कारण होता है। फॉलिक्यूलिटिस तब पनपता है, जब स्टैफीलोकोकस या स्टैफ बैक्टीरिया किसी हेयर फॉलिकल को इन्फेक्ट कर देता है। अमूमन स्टैफ बैक्टीरिया आपकी स्किन पर रहते हैं लेकिन कोई समस्या पैदा नहीं करते हैं। लेकिन जैसे ही उन्हें स्किन में ब्रेक मिलता है और अंदर जाने का मौका तो यह इन्फेक्शन का कारण बनता है। यदि इन्फेक्शन और बिगड जाता है तो यह बॉइल में भी बदल सकता है, जो बहुत दर्द करता है।
फॉलिक्यूलिटिस बम्प्स रेग्युलर एक्ने की तरह ही दिखते हैं। वे आपकी स्किन पर लाल चकत्ते की तरह दिखते हैं, जिसमें पस भरा होता है। ये खुजली वाले हो सकते हैं और डिस्कम्फर्ट महसूस करा सकते हैं। यदि आप बट एक्ने से पहली बार डील कर रहे हैं तो उसे ठीक करने के तरीके के बारे में यहां बताया जा रहा है।
लगातार धोते रहें
इन्फेक्शन से बचने के लिए सबसे जरूरी बात यह है कि आप नियमित तौर पर नहाएं। यदि आपको बट एक्ने होने की समस्या है तो सुबह और शाम जरूर नहाएं। इससे बैक्टीरिया को जमा होने का मौका नहीं मिलेगा।
अपना शावर जेल/ बॉडी वॉश/ साबुन बदलें
बट एक्ने से छुटकारा पाने के लिए आपके लिए जरूरी है कि आप अपने शावर जेल/ बॉडी वॉश/ साबुन को बदल लें। अपने लिए किसी एक्ने फाइटिंग बॉडी वॉश या साबुन खरीदें, जिसमें बेनजॉइल पेरोक्साइड हो। यह बैक्टीरिया को खत्म करता है।
ढीले कपड़े पहनें
अमूमन बैक्टीरिया स्किन पर बैठा रहता है लेकिन टाइट कपड़े उस बैक्टीरिया को रगड़ कर स्किन के रोमछिद्रों में पहुंचा देते हैं। इस तरह से ब्रेकआउट होता है। इससे बचने के लिए आपको स्किनी कपड़े पहनना कुछ दिनों के लिए छोड़ना होगा। इसके बजाय आप ब्रीदेबल बॉटम पहनें। खास कर
अपने अंडरवियर बदलें
अगर आप शाम को वर्क आउट कर रहे हैं तो उसके पहले अंडरवियर जरूर बदलना चाहिए। एक्सरसाइज खत्म करने के बाद भी अपना अंडरवियर फिर से बदलें। इसी तरह यदि कहीं बाहर से आए हैं तो नहाने के बाद अंडरवियर जरूर बदलें। किसी भी तरह के बैक्टीरिया से बचने के लिए तुरंत नहाना बहुत जरूरी है। यदि आपको बार- बार बट एक्ने होता है और आप स्पेशल वर्क आउट पैंट्स पहनती हैं तो वह न पहनकर कुछ ब्रीदेबल पहनें। इसी तरह अंडरवियर भी नैचुरल कॉटन का हो तो इससे बढ़िया कुछ और नहीं।
गुनगुने कपड़े का इस्तेमाल
किसी पतले सूती जैसे कपड़े को गुनगुने पानी से भिगो कर निचोड़ लें। इस गीले कपड़े को वहां रखें जहां बट एक्ने हुआ है। गर्माहट आपके बट एक्ने को सूद करेगी और इससे रोमछिद्र भी खुल सकते हैं। रोमछिद्रों के खुलने से बैक्टीरिया और पस बाहर निकल सकता है।
एक्सफोलिएट करें
ध्यान रखें कि आप नियमित तौर पर अपने उस एरिया को धोते रहें जहां बट एक्ने है। साथ ही कुछ- कुछ दिनों पर एक्सफोलिएट भी करें। आप स्किन को स्मूद करने के लिए बॉडी स्क्रब और लूफा का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे डेड स्किन सेल्स और गंदगी निकल जाती है।
ड्राई ब्रशिंग
यदि आप ड्राई ब्रशिंग करती हैं तो ना सिर्फ बत एक्ने दूर रहेगा, बल्कि सेल्यूलाइट को भी आप दबा सकती हैं। इसके लिए आप नैचुरल फाइबर से बने ब्रिशल्स वाले ब्रश को चुनें। नहाने के बाद अपनी स्किन को थपथपा कर पोंछें और फिर ब्रश को सर्कुलर मोशन में बट पर घुमाएं। आपको श्याद अभी विश्वास न हो रहा हो लेकिन यह सच है कि सप्ताह में एक या दो बार ऐसा करने से आपकी स्किन टाइट होगी, ब्लड सर्कुलेशन बढ़ेगा और सेल रेनेवल भी बढ़ेगा।
लोशन लगाएं

यदि आपको अपने बट पर बहुत सारे एक्ने दिख रहे हैं तो आप वहां कैलामाइन लोशन लगाएं। इसमें जिंक ऑक्साइड होता है। यह अतिरिक्त तेल को कंट्रोल करता है और एक्ने को ठीक करता है। इस दौरान यह किसी तरह का इरिटेशन नहीं पैदा करता, जो अन्य लोशन कर सकते हैं।
स्पॉट ट्रीटमेंट
यदि आपको और कोई तरीका समझ नहीं आ रहा है तो आप सल्फर आधारित क्रीम लगा सकती हैं, जो एक रात में ही एक्ने को सुखाने की क्षमता रखता है।
टी ट्री ऑयल
टी ट्री ऑयल का इस्तेमाल विभिन्न तरह के स्किन इन्फेक्शन और चोट को ठीक करने के लिए किया जाता है। स्टडीज भी बताते हैं कि टी ट्री ऑयल बैक्टीरिया को खत्म करने में प्रभावशाली है और बेनजॉइल पेरोक्साइड की तरह की एक्ने को ठीक कर सकता है।
नमक पानी
नामक पानी का घोल माइल्ड इन्फेक्शन को ठीक अकरने में कारगर है। इसे तैयार करने के लिए आपको 2 कप पानी में 1 चम्मच नमक डालकर इसे बट एक्ने वाली जगह पर किसी सूती कपड़े या रुई की मदद से लगाना है।
पीरियड्स के दौरान अतिरिक्त सावधानी
पीरियड्स जान निकाल देते हैं! हैवी फ्लो के दिनों में ब्लीडिंग पीछे तक चली जाती है। वहां गीला सा रहता है और पैड बदलते समय रगड़ खाने से बट एक्ने हो सकता है। इस पर ध्यान दें ताकि आपको पीरियड्स की वजह से बट एक्ने न हो।
कब मिलना जरूरी है डॉक्टर से
अमूमन अधिकतर लोगों को ऊपर बताए गए नैचुरल ट्रीटमेंट से आराम मिल जाता है। लेकिन यदि आपका फॉलिक्यूलिटिस और खराब स्थिति में चला जाता है, फैल रहा है या बॉइल में बदल गया है या आपका इम्यून सिस्टम मजबूत नहीं है तो आपको डॉक्टर से मिलने की जरूरत पड़ सकती है। बॉइल की स्थिति में डर्मेटोलॉजिस्ट से मिलना सही है लेकिन यह इस बात अपर भी निर्भर करता है कि यह आउटब्रेक कितना गंभीर है। यदि आउटब्रेक बहुत ज्यादा है तो आपको ओरल एंटीबायोटिक दिए जा सकते हैं। यह इंटरनल इन्फेक्शन को ठीक करता है। यह भी हो सकता है आपका डर्मेटोलॉजिस्ट बॉइल को निकाल दे ताकि इन्फेक्टेड जगह से पस सुरक्षित तरीके से निकल सके।
ये भी पढ़ें –
आपके सोने का तरीका कर सकता है आपकी स्किन को प्रभावित
पैंटी चुनते समय ना करें ये गलतियां
आपको हमारे ब्यूटी टिप्स कैसे लगे? अपनी प्रतिक्रियाएं हमें जरूर भेजें। ब्यूटी-मेकअप से जुड़े टिप्स भी आप हमें ई-मेल कर सकते हैं- editor@grehlakshmi.com
