पिंपल्स और एक्ने नहीं छोड़ रहे पीछा तो एक बार जरूर ट्राई करें ये खास तेल, तुरंत दिखेगा असर: Cinnamon Oil for Skin
Home Remedies for Acne

Cinnamon Oil for Skin: दालचीनी का इस्तेमाल हमारे घरों में मसाले के रूप में किया जाता है। यह खाने में अलग सुगंध लाता है, जिससे खाना और भी लाजवाब हो जाता है। दालचीनी के तेल का प्रयोग दर्द निवारक के रूप में किया जाता है। पुराने से पुराने दर्द को ठीक करने में यह तेल सक्षम है। गठिया से परेशान लोग दालचीनी के तेल का इस्तेमाल करते हैं। दालचीनी का तेल अरोमाथेरेपी में भी इस्तेमाल होता है। इसके इस्तेमाल से हवा में मौजूद बैक्टीरिया से छुटकारा मिलता है। डायबिटीज से पीड़ित लोगों के लिए भी यह फायदेमंद है। यह हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है। किडनी और यूरिनल ट्रैक्ट में होने वाले इनफेक्शंस (urinary tract infection) को खत्म करता है। जिन महिलाओं को मासिक धर्म में अनियमितता की शिकायत होती है उन्हें दालचीनी के तेल का सेवन करना चाहिए।

इसके अलावा दालचीनी का इस्तेमाल करके हम अपने बालों और चेहरों को भी चमका सकते हैं। एंटी इन्फ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण होने के कारण यह चेहरे पर होने वाले कील-मुंहासे को जड़ से दूर करता है। आईए जानते हैं दालचीनी के तेल का हमारे चेहरे के लिए क्या-क्या फायदे हैं।

Cinnamon Oil for Skin-cinnamon benefits the pimple and acne
cinnamon benefits the pimple and acne

जिन लोग को एक्ने की समस्या रहती है। उनके लिए दालचीनी का इस्तेमाल करना किसी वरदान से कम नहीं है। दालचीनी पिंपल्स और एक्ने की समस्या को दूर रखता है। दालचीनी के तेल को चेहरे पर लगाने के लिए आप इसका फेस मास्क बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए आपको चार-पांच बूंद दालचीनी के तेल में एक चम्मच शहद मिला लेना है। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगा लें। 10 मिनट बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें। अगर आप इसे नियमित रूप से फॉलो करते हैं तो बहुत जल्द ही आपको अच्छा रिजल्ट मिल पाएगा।

दालचीनी के तेल को जब चेहरे पर लगाते हैं तो यह चेहरे के ब्लड फ्लो को बढ़ाकर चेहरे की रंगत को होमोजीनियस बनता है। जिन लोगों के चेहरे पर यह दिक्कत होती है कि कहीं पर उनका चेहरा गोरा और कहीं सांवला होता है यानी जिसके पूरे चेहरे का कलर एक जैसा नहीं होता है। तो स्किन कलर इवेन करने के लिए दालचीनी का तेल इस्तेमाल होता है। दालचीनी के तेल को एक चम्मच शहद और दही में मिलाकर इसका पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर लगाने के थोड़ी देर बाद गुनगुने पानी से धो लें।

Cinnamon Essential Oil for Skin
Cinnamon Essential Oil for Skin

दालचीनी में एंटी एजिंग गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा के दाग धब्बों और झाइयों को कम करते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। यह बढ़ती उम्र के निशानों को कम करता है और मुलायम त्वचा पानी में सहायक होता है।

त्वचा को सुंदर और चमकदार बनाने के लिए दालचीनी का इस्तेमाल होता है। यह चर्म रोगों को ठीक करने का गुण रखता है। चर्म रोग जैसे एग्जिमा के इलाज में प्रयोग होने वाली दवाओं में भी इसका इस्तेमाल होता है।

चेहरे पर होने वाले दाग धब्बों को दूर करने के लिए दालचीनी के तेल का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है। दालचीनी के तेल को शहद में मिलाकर चेहरे पर लगाने से कई समस्याएं दूर होती हैं। दाग धब्बे ,पिंपल और एक्ने की समस्या कम होती है।

प्रतिमा 'गृहलक्ष्मी’ टीम में लेखक के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। डिजिटल मीडिया में 10 सालों से अधिक का अनुभव है, जिसने 2013 में काशी विद्यापीठ, वाराणसी से MJMC (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की। बीते वर्षों...