गर्मियों में स्किन को हाइड्रेट रखने के लिए ट्राई करें होममेड मॉइस्चराइजर, जानें स्टेप बाय स्टेप बनाने का तरीका: Homemade Moisturizer
Homemade Moisturizer

Homemade Moisturizer: धूप और प्रदूषण के कारण चेहरे की सुंदरता को कायम रखना एक चैलेंज सा हो जाता है। सर्दी हो या गर्मी किसी भी मौसम के लिए मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल लाभकारी ही साबित होता है। स्किन केयर रुटीन (Skin Care Routine For Summer) में मॉइश्चराइजर का अहम रोल होता है। लेकिन कई महिलाएं गर्मी के चलते मॉइश्चराइजर का स्टेप स्किप कर देती है, जो सही नहीं है। सबकी त्वचा का टाइप अलग होता है। अलग स्किन टाइप के लिए अलग-अलग मॉइश्चराइजर सूट करते हैं क्योंकि कई बार कुछ मॉइश्चराइजर लगाने के बाद वह हमें सूट नहीं करते और पिंपल्स-एक्ने जैसी समस्या होने लगती है।

मार्केट में मिलने वाले प्रोडक्ट्स में काफी मात्रा में केमिकल मिले हुए होते हैं, जो कई बार स्किन पर निखार की बजाय साइड इफेक्ट्स भी छोड़ जाते हैं। ऐसे में हम आपको बताएंगे आज ऐसे होममेड मॉइश्चराइजर (Homemade moisturizer) के बारे में जिन्हें आप घर पर बहुत आसानी से बना सकते हैं और उनके कोई साइड इफेक्ट्स नहीं है इसे लगाकर आप अपने चेहरे को डीप मॉइश्चराइज रख सकते हैं।

Homemade Moisturizer
Aloe vera and almond moisturizer

एलोवेरा को चेहरे के लिए रामबाण उपाय माना जाता है। एक्ने, पिंपल, डिहाइड्रेटेशन, ड्राई स्किन इन सभी प्रॉब्लम्स में हम एलोवेरा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस फेस मॉइश्चराइजर को बनाने के लिए सबसे पहले आधा कप एलोवेरा की ताजी पत्तियों से निकाले हुए जेल में 1/4 कप बादाम के तेल को मिलाएं। फेस वॉश करने के बाद इस मॉइश्चराइजर को त्वचा पर लगाएं। यह फेस को डीप मॉइश्चराइज करेगा और कील मुहांसे की समस्या से भी छुटकारा दिलाएगा।

गुलाब जल इस्तेमाल करने से चेहरा काफी फ्रेश और रिलैक्स महसूस होता है। ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो आपके चेहरे की नमी को बनाए रखते हैं। इस मॉइश्चराइजर को बनाने के लिए आपको चार चम्मच ग्रीन टी में दो चम्मच रोज वॉटर मिला लेना है। कॉटन की सहायता से इस मॉइश्चराइजर को चेहरे पर अप्लाई करें। यह टोनर और मॉइश्चराइजर दोनों का काम करेगा।

honey and coconut oil
Make moisturizer with honey and coconut oil

शहद चेहरे के मॉइश्चर को मेंटेन रखने में मदद करता है। वहीं नारियल के अंदर स्किन से जुड़े कई गुण पाए जाते हैं। यह चेहरे की नमी को बनाए रखता है। इससे चेहरे पर ग्लो भी आता है। इस मॉइश्चराइजर को बनाने के लिए एक चम्मच शहद में दो चम्मच नारियल का तेल मिला लेना है। शहद थोड़ा चिपचिपा होता है इसलिए इस मॉइश्चराइजर को लगाने के आधे घंटे बाद आप इसे पानी से धो लें। यह पूरे दिन आपकी त्वचा को मॉइश्चराइज रखने में काफी हद तक मदद कर सकता है।

विटामिन E त्वचा को हेल्दी बनाता है। विटामिन E को फेस पर अप्लाई करने के साथ-साथ इसकी कैप्सूल खा भी सकते हैं। यह इंटरनल ग्रोथ के लिए भी काफी महत्वपूर्ण है। एलोवेरा के फ्रेश दो चम्मच जेल में 400 एमजी की दो विटामिन ई कैप्सूल्स के लिक्विड को मिलाएं। फ्रेगरेंस के लिए आप इसमें दो ड्रॉप फ्रेगरेंस भी डाल सकते हैं। इस फेस मॉइश्चराइजर को चेहरे पर लगाकर अच्छे से मसाज करें। यह चेहरे के आवश्यक पोषक तत्वों की कमी पूरी करता है और आपकी स्किन को हाइड्रेट रखता है।

प्रतिमा 'गृहलक्ष्मी’ टीम में लेखक के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। डिजिटल मीडिया में 10 सालों से अधिक का अनुभव है, जिसने 2013 में काशी विद्यापीठ, वाराणसी से MJMC (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की। बीते वर्षों...