Cystic Acne
Cystic Acne

सिस्टिक एक्ने क्या है? जानिए इससे छुटकारा पाने के टिप्स

स्किन पर होने वाली सिस्टिक एक्ने की परेशानी को दूर करने के लिए कुछ आसान से तरीकों को आजमा सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में-

Cystic Acne Remedy: स्किन पर मुंहासे की परेशानी होना काफी आम है। कुछ लोगों को यह परेशानी काफी ज्यादा होती है। सामान्य मुंहासों के बारे में आपने कई बार सुना होगा, यह जितनी जल्दी आती है उतनी ही जल्दी चली भी जाती है, लेकिन क्या कभी सिस्टिक एक्ने के बारे में सुना है? सिस्टिक एक्ने स्किन पर होने वाली ऐसी परेशानी होती है, जो दर्दनाक और जिद्दी होती है। आइए जानते हैं सिस्टिक एक्ने क्या है और इससे छुटकारा पाने के लिए क्या करें?

Also read: कील-मुंहासों वाली त्वचा पर ऐसे करें मेकअप: Makeup on Acne Skin

सिस्टिक एक्ने एक प्रकार से सूजन वाले मुंहासे हैं, जो स्किन के नीचे गहराई में होते हैं। इसकी वजह से चेहरे पर मवाद से भरा फुंसी हो जाता है। सिस्टिक एक्ने तब होता है, जब तेल और डेड सेल्स कोशिकाएं स्किन के छिद्रों को बंद कर देती हैं। इस एक्ने की वजह से छिद्रों के साथ बैक्टीरिया भी प्रवेश कर जाते हैं, जिसकी वजह से एक्ने में ज्यादा सूजन और दर्द होता है। यह गंभीर और दर्दनाक हो सकता है। इसे कम करने के लिए आप कुछ नैचुरल उपायों का सहारा ले सकते हैं।

Cystic Acne Remedy
Ice in face

सिस्टिक एक्ने की परेशानी को कम करने के लिए बर्फ का प्रयोग कर सकते हैं। इसमें सूजन, खुजली और दर्द को कम करने का गुण होता है। इसका प्रयोग करने के लिए बर्फ को सूती कपड़े में लपेट लें। इसे चेहरे पर लगाकर अच्छी तरह से रगड़ लें। दिन में 2 से 3 बार मसाज करने से एक्ने की परेशानी को दूर किया जा सकता है।

Vinegar Cleanser
Vinegar Cleanser

स्किन से एक्ने की समस्या से छुटकारा पाने के लिए सिरका का क्लींजर तैयार किया जा सकता है। इसमें जीवाणुरोधी गुण होता है, जो स्किन से एक्ने को कम कर सकता है। इसका प्रयोग करने के लिए 1 कप पानी लें। इसमें 1 चम्मच करीब सिरका डालकर इसे अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इस पानी से अपने चेहरे को अच्छी तरह से धोएं। इससे मुंहासों की समस्या कम होगी।

हल्दी में सूजनरोधी और एंटीसेप्टिक रूप होता है, जो एक्ने की परेशानी को दूर कर सकता है। इसका प्रयोग करने के लिए 1 चम्मच करीब हल्दी का पाउडर लें। इसमें 1 चम्मच करीब गुलाबजल मिक्स करके इसका गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। इसे चेहरे पर लगाएं और करीब 45 मिनट के लिए छोड़ दें। नियमित रूप से फेसपैक को लगाने से सिस्टिक एक्ने की परेशानी से छुटकारा पाया जा सकता है।

सिस्टिक एक्ने की परेशानी को दूर करने के लिए आप इन आसान से नुस्खों का सहारा ले सकते हैं। हालांकि, अगर आपकी स्किन खराब हो रही है, तो ऐसे में स्किन एक्सपर्ट की सलाह लेना न भूलें।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...