भारत में ही नहीं इन देशों में भी हैं खूबसूरत फ्लोटिंग आइलैंड, जानें इनकी खासियत: Floating Island Speciality
Floating Island Speciality Credit: Istock

Floating Island Speciality: मालद्वीप जैसे खूबसूरत आइलैंड के बारे में हम सभी बखूबी जानते हैं लेकिन क्‍या आपने कभी फ्लोटिंग आइलैंड के बारे में सुना है। जी हां, फ्लोटिंग आइलैंड को प्रकृति की अनोखी और नायाब चीजों में से एक माना जा सकता है। ये आइलैंड तैरते हुए नजर आते हैं जिसे देखकर आप यकीनन हैरान रह जाएंगे। फ्लोटिंग आइलैंड देखने के लिए आपको महंगे टिकट और वीजा की आवश्‍यकता नहीं है, इसे आप भारत में भी आसानी से देख सकते हैं। ये आइलैंड बेहद खास और दुनियाभर में फेमस हैं। विश्‍व में एक मात्र ऐसी झील है जिसमें छोटे-छोटे आइलैंड तैरते नजर आते हैं। भारत के अलावा अन्‍य देशों में भी खूबसूरत और भव्‍य फ्लोटिंग आइलैंड हैं। चलिए जानते हैं ये कहां स्थित हैं और उनकी क्‍या खासियत है।

Also read : छोटे मगर बड़े काम के हैं ये 10 घरेलू नुस्खे

लोकटक झील

Floating Island Speciality
Loktak Lake

लोकटक झील दुनियाभर में फे‍मस है। ये झील भारत के मणिपुर में स्थि‍त है। ये विश्‍व में एकमात्र झील है, जो फ्लोटिंग है। इस झील में कई छोटे-छोटे आइलैंड हैं जो तैरते नजर आते हैं। इन तैरते हुए आइलैंड को फुमड़ी कहा जाता है जो विषमांगी द्रव्‍यमान, कार्बनिक पदार्थों का विघटन और मिट्टी के बने होते हैं। ये आइलैंड अपने आप बनते हैं और सालों तक एक समान ही बने रहते हैं। इन पर लोगों ने अपने घर बनाए हैं साथ ही कुछ बड़े आइलैंड को मार्केट का रूप दिया गया है।

जेनिटजियो फ्लोटिंग आइलैंड

मेक्सिको में कुइट्जियो झील पर बना जेनिटजियो आइलैंड एक फ्लोटिंग आइलैंड है। ये आइलैंड एक्‍वेटिक प्‍लांट और मिट्टी से बना है जिसका उपयोग वहां के लोकल किसान खेती और मछली पालन के लिए करते हैं। ये वहां के लोगों की मुख्‍य आजीविका का साधन है। जेनिटजियो आइलैंड में अब काफी लोग बस गए हैं जिस वजह इसको एक अलग पहचान मिली है।

यूरोस आइलैंड

यूरोस आइलैंड पेरू के टिटिकाका शहर में स्थित है। ये एक मानवनिर्मित फ्लोटिंग आइलैंड है जिसे टोटोरा के नाम से जाना जाता है। यूरोस के लोग कई सालों से इस आइलैंड में रहते हैं और वहां खेती और मछली पालन जैसे काम करते हैं। ये आइलैंड बेहद खूबसूरत है जिसे देखने के लिए दुनियाभर ये लोग यहां ए‍कत्रित होते हैं।

कुरामन आइलैंड

Kuraman Island
Kuraman Island

कुरामन आइलैंड मलेशिया में स्थित है। यहां आपको ट्रेडिशनल स्टिल्‍ट हाउस देखने को मिल जाएंगे जिसे पानी पर बनाया गया है। यहां टूरिस्‍ट के लिए कई प्रकार के वॉटर स्‍पोर्ट्स आयोजित किए जाते हैं जो एक यूनीक एक्‍सपीरियंस देते हैं। ये आइलैंड पानी के बीचोंबीच बना है जो देखने में बेहद खूबसूरत और यूनीक लगता है।

हंड्रेड आइलैंड फिलीपींस

हंड्रेड आइलैंड नेशनल पार्क फिलीपींस का सबसे बड़ा आइलैंड हैं जिहां लगभग 120 आइलैंड और आइलेट्स बने हैं। जिसमें से कई आइलैंड फ्लोटिंग है। ये आइलैंड काफी बड़े हैं,  जिसमें से एक आइलैंड पर जिसस क्राइस्‍ट की विशाल प्रतिमा बनी हुई है। ये आइलैंड बेहद आकर्षक और विशाल है। एक बार में आप 3-4 आइलैंड से अधिक नहीं घूम सकते। हंड्रेड आइलैंड में आप पालावान में एल निडो और कोरोन, सेबू में मोआलबोआल और विसायस में सिकिजोर आइलैंड का विजिट कर सकते हैं।