Maldives Style: मालदीव इन दिनों बॉलीवुड ब्यूटीज का हॉट फेवरेट प्लेस बना हुआ है। आए दिन सोशल मीडिया पर सेलेब्स अपनी स्टाइलिश फोटोज अपने फैंस के साथ शेयर करते हैं। ऐसे में अब आम लोगों में भी मालदीव को लेकर क्रेज नजर आ रहा है। इन समर वेकेशन में अगर आप भी फैमिली और फ्रेंड्स के साथ मालदीव जाने का प्लान बना रही हैं तो लेटेस्ट ट्रेंड्स को फॉलो करना जरूरी है। आइए बॉलीवुड डीवाज के इन ट्रेंड्स को आप भी देखिए-
Maldives Style: फ्रंट कट ड्रेस से निखरेगी आपकी पर्सनालिटी
मालदीव जा रही हैं तो बोल्ड ड्रेस पहनना तो बनता है। लेकिन फिर भी अगर आप चाहती हैं कि बोल्डनेस के साथ आप सोबर भी दिखें तो फ्रंट कट ड्रेस आपके लिए बेस्ट है। यह ट्रेंडी भी लगेगी और आप इसमें बेहद खूबसूरत भी नजर आएंगी। इस वनपीस ड्रेस का ऊपर पार्ट बिकिनी स्टाइल में होता है। नीचे से ये लॉन्ग या शॉर्ट जैसा आप चाहें हो सकती है। समुद्र किनारे अगर आप हॉट डेट पर जा रही हैं तो इससे बेहतर क्या होगा।
चुनें पेपी कलर्स और साइड स्लिट ड्रेस
बीच पर हमेशा पेपी कलर्स ही अच्छे लगते हैं। नीले समुद्र की लहरों के बीच आपकी पेपी कलर्स की ड्रेस बेहद खूबसूरत लगेगी। अगर आप बोल्ड एंड ब्यूटिफुल दिखना चाहती हैं तो साइड स्लिट ड्रेस चुनें। अगर आप टाई अप स्कर्ट के साथ स्लिट चुनेंगी तो अच्छा रहेगा। इसके साथ आप क्रॉप टॉप या फिर ब्रालेट को चुन सकती हैं। मेकअप मिनिमम रखें।
फ्लेयर स्टाइल लगेगा कूल
बीच पर फ्लेयर स्टाइल हमेशा से ही कूल लुक देता है। यह गर्मियों के मौसम में बेहद कूल लुक आपको देगा। हवा के साथ उड़ते फ्लेयर आपको स्टनिंग लुक देंगे। चाहें तो हल्की ज्वेलरी के साथ मिनिमल मेकअप वियर करें। जब भी कोई फ्लेयर स्टाइल ड्रेस या स्कर्ट चुन रही हैं तो ध्यान रखें ब्राइट कलर्स आपको और भी ब्यूटिफुल लुक देंगे। इलेक्ट्रीफायिंग ब्लू, येलो, ब्राइट रेड, व्हाइट या फिर फ्लोरल प्रिंट भी अच्छे लगेंगे।
बिकनी पहनने पर भी पाएं नो बिकनी लुक
मालदीव के ग्लैमरस हॉलीडे पर जा रही हैं और आपका मन है कि बीच पर आप भी बिकनी पहनकर हॉट फोटोशूट करवाएं तो इसके लिए आपको सोच समझकर बिकनी चुननी होगी। अगर आप बिकनी पहनने में कंफर्टेबल हैं तो अच्छा है। लेकिन अगर आप असहज महसूस करती हैं तो आपके लिए बेस्ट है कि आप पतले स्ट्रेप की जगह की ब्रालेट की चौड़ी स्ट्रेप चुनें। इससे बिकनी ज्यादा बोल्ड लुक नहीं देगी। इसे स्टेटमेंट देने के लिए आप रफल डिटेल भी चुन सकती हैं। प्लंजिंग वी नेकलाइन प्रिफर करें। हाई लेग कट आउट से बचें। हो सके तो इसके साथ हल्की एक्सेसरीज वियर करें। और तैयार हैं आप बिकनी फोटोशूट के लिए।
शॉर्ट्स के साथ शर्ट और यू आर रेडी
छुट्टियों पर जा रही हैं तो रिलेक्स रहना बहुत जरूरी है। इसलिए ड्रेस ऐसी चुनें जिसमें आप कंफर्टेबल रहें, आपको कुछ अजीब न लगे और खुलकर अपनी हॉलीडे एंजॉय करें। ऐसे में शॉर्ट्स से बेहतर और क्या है। कलरफुल शॉर्ट्स पर लिनन शर्ट और आप हो गई रेडी। यह लुक आपको कूल और ब्यूटिफुल दिखाएगा।
