आंवले का तेल

आंवले के तेल बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है। इससे स्कैल्प पर मालिश करने से हेयर फ़ॉलिकल्स मज़बूत होते हैं और बालों का झड़ना भी कम होता है। यही नहीं इससे ब्लड सरकुलेशन भी बढ़ता है। साथ ही इसके ऐंटी-बैक्टीरियल गुणों के चलते डैंड्रफ़ भी नहीं होती है।

इसे इस्तेमाल करने का तरीका-

स्कैल्प पर लगाने से पहले तेल को हल्का-सा गर्म ज़रुर कर लें। इसे सप्ताह में दो बार अपने बालों में लगाएं।

आंवले का रस

अपने बालों की जड़ों में आंवले का ताज़ा रस लगाने से कोलैजन के स्तर में बढ़ोतरी होती है और इससे बाल बढ़ते भी हैं और मजबूत भी होते हैं।

विधि-

आंवले के रस को अपनी स्कैल्प पर लगा कर हल्के हाथों से पांच मिनट तक मालिश करें और फिर अगले 10 मिनट तक इसे बालों में ही लगा रहने दें। अब बालों को माइल्ड शैम्पू और साथ ही गुनगुने पानी से बालों को धो लें।

आंवला और दही हेयर मास्क

ऑवला न केवल आपके बालों को मजबूत बनाता है बल्कि यह आपके बालों को खूबसूरत भी बनाता है। इसके लिए आपको आंवले के साथ दही का इस्तेमाल करें।

विधि-

इसे बनाने के लिए 2 टीस्पून आंवला पाउडर में थोड़ा गर्म पानी मिलाएं, ताकि इसका पेस्ट बन जाए। अब इसमें 1 चम्मच शहद मिलाएं और 2 चम्मच दही मिलाएं। इस मिश्रण को अच्छी तरह मिक्स करें और अपने बालों पर लगाएं। अब इसे 30 मिनट के बाद बालों को गुनगुने पानी से धो लें।

आंवले का काढ़ा

आज कल की सबसे बड़ी समस्या यह है कि कम उम्र में ही सफेद बाल हो जाते हैं।  इस समस्या को दूर करने क लिए आंवला सबसे अच्छा होता है। यह आपके रूखे और बेजान बालों में चमक लाता है।

विधि-

इसे बनाने के लिए आंवले के कुछ टुकड़े और थोड़ा आंवले का रस लें। इसे थोड़े पानी में डाल कर 30 मिनट तक उबालें। अब इस पानी को ठंडा होने के बाद इसे छान लें, ताकि इसमें मौजूद आंवले के टुकड़े अलग हो जाएं। इस पानी से आप अपने बालों को धोएं। सप्ताह में एक से दो बार ऐसा करें। इससे आपको जल्द ही इसके नतीजे दिखाई देने लगेंगे।

ये भी पढ़ें

HairCare Tips: अब सफेद बालों को कहें बाय-बाय

DIY: शिकाकाई से करें बालों की देखभाल

DIY: बालों को लम्बे और मुलायम बनाएं

आप हमें फेसबुकट्विटरगूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।