तीन मिनट की ये एक्सरसाइज कम कर देगी मोटापा, दिल भी होगा दुरुस्त, जानें कैसे: 3 Minute Workout
3 Minute Workout

3 Minute Workout : हमारे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सबसे जरूरी है फिजिकल एक्टिविटी। हमें दिनभर में एक बार कम से कम 3 मिनट के लिए व्यायाम या कोई भी एक्सरसाइज कर लेनी चाहिए। इससे हमारा स्वास्थ्य भी सही रहता है और मोटापे पर भी कंट्रोल किया जा सकता है। फिजिकल एक्टिविटी को लेकर एक शोध भी हुआ है, जिसको लेकर कई तरह के तथ्य सामने आए हैं। इन्हीं में से एक है तीन मिनट की एक्सरसाइज। यह न सिर्प हमारे दिल को स्वस्थ रखने में मदद करता है, बल्कि मोटापे पर भी काबू पाने में कारगर साबित होता है।

हम जिस शोध की बात कर रहे हैं वह यूके बायोबैंक द्वारा किया गया है। इस शोध में पाया गया कि शाम के 6 बजे के बाद और आधी रात के बीच में अगर मोटापे से परेशान कोई फिजिकल एक्टिविटी करता है तो उसकी सेहत में सुधार होता है। ऐसे लोगों में दिल की बीमारी के साथ ही समय से पहले मृत्यु का जोखिम कम रहता है। यह शोध लगभग 30 हजार लोगों पर किया गया था। वहीं हम जिस तीन मिनट के व्यायाम की बात कर रहे हैं उसके बारे में ब्रिस्टल लाइव की रिपोर्ट के मुताबिक, एक्सरसाइज एक्सपर्ट गेविन काउपर ने 3 मिनट की एक्सरसाइज के तीन तरीके शेयर किए हैं।

यह एक्सरसाइज होता है हाई इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग। इसे करने से काफी फायदा होता है। यह तरीका अपने व्यायाम को उच्च स्तर पर ले जाने का अच्छा तरीका है। हाई इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग में इस तरह से होती है एक्सरसाइज

Also read : ढलती उम्र में भी स्वस्थ रखे व्यायाम

स्टार जंप

3 Minute Workout
Star Jump

स्टार जंप को करने के लिए किसी ट्रेनर की मदद ले सकते हैं या फिर यूट्यूब पर देखकर इसे कर सकते हैं। लगभग 30 सेकेंड तक स्टार जंप करके आप अपनी बॉडी को गर्म करेंगे और हार्ट रेटो बढ़ाएंगे। यह पहली प्रक्रिया होगी।

बॉडीवेट स्क्वॉट

शरीर के निचले हिस्से में फुर्ती लाने के लिए लगभग 30 सेकेंड तक इस एक्सरसाइज को करना होता है। यह दूसरा चरण है।

माउंटेन क्लाइंबर्स

यह मिनी हिट वर्कआउट भी कहा जाता है। इसमें अपने पेट के आसपास के मसल्स में फुर्ती लाने के लिए 30 सेकेंड तक आपको एक्सरसाइज करना होगा। बता दें कि पहली से तीसरी तक की पूरी प्रक्रिया को तीन बार दोहराना होगा।

कार्डियो

इसमें बर्पीज, हाई नीज, स्किपिंग की एक्सरसाइज की जाती है। इसमें हार्ट रेट तेज होती है। ये सभी एक्सरसाईंज करने से हार्ट मजबूत हो जाता है।