थकान महसूस करते हैं, तो आपको है इन 7 तरह के आराम की ज़रूरत: 7 Types of Rest You Need
7 Types of Rest You Need

थकान फील करते हैं तो आपको है इन 7 तरह के आराम की ज़रूरत: 7 types of rest you need

दिनभर ऑफिस और घर की भागदौड़ में हमारा शरीर शारीरिक और मानसिक रूप से काफ़ी थक जाता है। अधिकतर लोग इस थकान को नज़रअंदाज़ कर देते हैं। लेकिन, आगे जाकर इसके परिणाम ख़तरनाक हो सकते हैं।

7 Types of Rest You Need: दिनभर ऑफिस और घर की भागदौड़ में हमारा शरीर शारीरिक और मानसिक रूप से काफ़ी थक जाता है। अधिकतर लोग इस थकान को नज़रअंदाज़ कर देते हैं। लेकिन, आगे जाकर इसके परिणाम ख़तरनाक हो सकते हैं। इस थकान की वजह से हमारी काम करने की प्रोडक्टिविटी भी कम हो जाती है। इसलिए बेहतर रूप से काम कर पाने के लिए फ्रेश रहना ज़रूरी है और उसके लिये बीच-बीच में हमारे शरीर को रिचार्ज करने की ज़रूरत होती है। चलिए आज आपको ऐसे 7 तरह के आराम बारे में बताते हैं जिन्हें अपनी डेली लाइफस्टाइल का हिस्सा बनाकर आप दिनभर एनर्जेटिक फील करेंगे और घर और बाहर दोनों जगह आपकी प्रोडक्टिविटी बढ़ेगी। जानते हैं इनके बारे में-

Also read: बहुत ज्यादा तनाव में रहते हैं तो हो सकते हैं ये शारीरिक नुकसान

फिजिकल रेस्ट

7 Types of Rest You Need
Your body needs rest while working too

दिनभर अच्छे से काम कर सकें इसके लिए कम से कम 7 से 8 घंटे की रात की नींद के साथ ही दिन में बीच में कुछ समय का पॉवर नैप भी ज़रूरी है। इसके अलावा बीच-बीच में काम से ब्रेक लेकर स्ट्रेचिंग, योगा या थोड़ी देर वॉक कर सकते हैं। समय हो तो कभी-कभी मसाज भी ले सकते हैं।

मेंटल रेस्ट

फिजिकल के साथ ही हमें मेंटल रेस्ट की भी ज़रूरत होती है ख़ासतौर पर अगर हमारा काम ज़्यादातर प्लानिंग, डिसिशन मेकिंग या स्ट्रेटेजी प्लान करने का होता है तो हमारे दिमाग़ के लिए बीच-बीच में रेस्ट की ज्यादा ज़रूरत होती है। इसके लिए कुछ देर के लिए बीच में आँखें बंद करके चुपचाप मैडिटेशन करने की कोशिश करें।  इससे आप मेंटल रूप से बहुत शांति महसूस करेंगे और फिर काम पर अच्छे से फोकस कर सकेंगे।

Importance of Rest
Its important to give rest to your mind

इमोशनल रेस्ट

काम के बीच में आपको इमोशनल रेस्ट की भी ज़रूरत होती है। इसके लिए पहले अपने इमोशंस को समझने की कोशिश करें और फिर आपको जिनके साथ अच्छा लगता है उनके साथ अपनी फ़ीलिंग्स शेयर करें। इससे आपका मन हल्का होगा और आप काम ज्यादा अच्छे से कर सकेंगे।

सेंसरी रेस्ट

ऐसे लोग जिनका काम ज़्यादातर डिजिटल रहता है उन्हें सेंसरी रेस्ट की ज्यादा ज़रूरत होती है। इसके लिए डिजिटल डीटॉक्स करें। डिजिटल ब्रेक लेकर लाइट और साउंड से दूर एकदम शांति में प्रकृति के साथ कुछ समय बिताने की कोशिश करें।

क्रिएटिव रेस्ट

अपनी प्रोफेशनल लाइफ में हम इतना व्यस्त हो जाते हैं कि हमारी क्रिएटिविटी ही ख़त्म होने लगती है। कई बार इस वजह से भी लो फील होता है। ऐसे में आप कभी-कभी क्रिएटिव रेस्ट लें और अपने शौक़ का काम जैसे पेंटिंग, म्यूजिक, डांस, कुछ भी कर सकती हैं। इससे आपकी प्रॉब्लम-सोलविंग क्षमता भी बढ़ती है।

creative rest
Giving some time to your hobby may increase your work productivity

सोशल रेस्ट

बीच-बीच में हम सभी को सोशल रेस्ट की भी ज़रूरत होती है। इसके लिए काम से ब्रेक लें और फिर अपने परिवार और दोस्तों से मिलें। उनके साथ क्वालिटी समय व्यतीत करने की कोशिश करें।

स्पिरिचुअल रेस्ट

हमारे दिमाग़ को हेल्दी रखने के लिए कुछ देर स्पिरिचुअल रेस्ट की बहुत ज़रूरत रहती है। इसके लिए कुछ समय सिर्फ़ ख़ुद के साथ बिताएँ। प्रार्थना करें, योगा, मैडिटेशन करें।

Spiritual rest
Spiritual rest is must to regenerate energy to work

आप भी शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहना चाहते हैं तो इन 7 रेस्ट को भूलकर भी नज़रअंदाज़ ना करें।

अभिलाषा सक्सेना चक्रवर्ती पिछले 15 वर्षों से प्रिंट और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में दक्षता रखने वाली अभिलाषा ने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान टाइम्स, भोपाल से की थी। डीएनए, नईदुनिया, फर्स्ट इंडिया,...