रोजमेरी और प्याज के रस का मिश्रण बालों के लिए है बेस्ट, कुछ ही दिनों में झड़ना होगा बंद: Rosemary and Onion Juice
Rosemary and Onion Juice

हेयर फॉल से निजात दिला सकती हैं ये 5 आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां

Herbs for Hair Fall : हेयर फॉल की रोकथाम के लिए आयुर्वेदिक जड़ी बूटियां काफी असरदार हो सकती है। चलिए जानते हैं वे कौन सी 5 आयुर्वेदिक जड़ी बूटियां है जो आपके झड़ते बालों की समस्या से छुटकारा दिला सकती है।

Herbs for Hair Fall: भारतीय संस्कृति में आयुर्वेद का खास महत्व है। आयुर्वेद एक बहुत पुरानी चिकित्सा पद्धति है। आयुर्वेद में कुछ जड़ी बूटियों का उपयोग दवाओं के रूप में किया जाता है। इसका उपयोग त्वचा व बालों के लिए भी किया जाता है। कुछ आयुर्वेदिक जड़ी बूटियां झड़ते बालों की समस्या से निजात दिला सकती है। चलिए आपको कुछ ऐसी जड़ी बूटियों के बारे में बताते हैं जिनसे आप अपने हेयर फॉल की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

भृंगराज से दूर होगी झड़ते बालों की समस्या

Herbs for Hair Fall
Bhringraj

भृंगराज को बालों की दृष्टि से काफी अच्छा माना जाता है। यह जड़ी बूटी बालों को पोषण देकर उन्हें लंबा व घना बनाने में मदद करती है। भृंगराज का तेल बाजार में आसानी से मिल जाता है। आप चाहे तो इसके तेल को घर पर भी बना सकते हैं। हेयर फॉल रोकने के लिए सप्ताह में एक बार भृंगराज के तेल की मालिश करें। लगातार ऐसा करने से हेयर फॉल की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।

Also Read: फेस्टिवल में बेहद खूबसूरत लगेंगे 10 तरह के हेयर कलर

आंवला से हेयर फॉल होगा दूर

Amla
Amla for Hair Fall

आंवला भी बालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। आंवला में भरपूर मात्रा में विटामिन सी होती है। आंवले को कई प्रकार से बालों में लगाया जा सकता है। इसके रस को बालों की जड़ों में लगाने से स्कैल्प को पोषण मिलता है। आप चाहे तो इसका हेयर मास्क भी बना सकते हैं और बालों में लगा सकते हैं। इसके अलावा इसे हेयर टॉनिक की तरह से भी इस्तेमाल किया जा सकता है। यह बालों को पोषण देकर उनका झड़ना कम कर सकता है।

बालों का झड़ना रोकेगा ऐलोवेरा

Aloe Vera
Aloe Vera

ऐलोवेरा का आयुर्वेद में बहुत महत्व है। इससे स्किन के साथ साथ बालों की समस्या का भी समाधान हो सकता है। ऐलोवेरा में विटामिन-सी, विटामिन-ई व एंटीऑक्सीडेंट होता हैं। ऐलोवेरा से जेल निकालकर बालों की जड़ों में लगाने से स्कैल्प पोषित होती है। इसके अलावा यह बालों को स्मूथ और सिल्कि भी बनाता है। इसके लगातार प्रयोग करने से हेयर फॉल की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।

ब्राह्मी से हेयर फॉल पर लगेगा विराम

Brahmi
Brahmi

ब्राह्मी एक महत्वपूर्ण जड़ी बूटी है। इसमें अल्कलॉइड होते हैं। यह हेयर फॉलिकल्स को उत्तेजित करके बालों की ग्रोथ करते हैं। ब्राह्मी को बालों की जड़ों में लगाना चाहिए ताकि स्कैल्प को पोषण मिले। घर पर ब्राह्मी का तेल बनाने के लिए नारियल के तेल में ब्राह्मी की पत्ती डालकर उबाल लीजिए। फिर इसे एक जार में भरकर रख दीजिए। सप्ताह में एक बार इस तेल से मालिश करनी चाहिए।

मेथी भी है बढ़िया उपाय

मेथी लगभग हर घर की रसोई में पाई जाती है। यह खाने के साथ साथ बालों के लिए भी महत्वपूर्ण होती है। इसमें मौजूद कई तरह के पोषक तत्व बालों को पोषण देकर उनका झड़ना रोकते हैं। मेथी में कैल्शियम, लोहा, फोलिक एसिड, विटामिन ए, सी, के, निकोटिनिक एसिड, पोटेशियम व प्रोटीन होता है। मेथी के तेल को बालों की जड़ों में लगाना चाहिए। अच्छे परिणाम के लिए सप्ताह में दो बार इसका इस्तेमाल करें।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...