अच्छा हो हेयर ब्रश
आपके हेयर ब्रश की गुणवत्ता जितनी अच्छी होगी उतनेही आपके बाल भी स्वस्थ होंगें। बाजार में कई तरह के हेयर ब्रश उपलब्ध हैं। आप अपने बालों के मुताबिक अच्छी गुणवत्ता वालेहेयर ब्रश का चुनाव आसानी सेकर सकती है। ब्रश सिर्फ आपके बालों को सुलझाता ही नहीं है बल्कि बालों की जरूरत को समझकर उन्हें खूबसूरत भी बनाता है। इसलिए एक अच्छे हेयर ब्रश का होना बेहद जरूरी है।
सही शैंपू और सही कंडीशनर

किसी भी शैंपू का काम बालों से गंदगी को बाहर निकालना है। लेकिन सबसे जरूरी बात यह है कि शैंपू और कंडीशनर का इस्तेमाल करें। आपके बालों की गुणवत्ता क्या है तथा उसकी जरूरत क्या है, इसका ध्यान रखकर ही शैंपू व कंडीशनर का चुनाव करें। बाजार में हर तरह के शैंपू व कंडीशनर मौजूद है।
बड़े दांत की कंघी

याद रखें कि कभी भी गीले बालों में छोटे दांत वाली कंघी का इस्तेमाल न करें। गीले बालों को सुलझाने के लिए बड़े दांत वाली कंघी का ही इस्तेमाल करें। कंघी के बड़े दांत होने के कारण यह बालों की जहाॅं तक आसानी से पहुंचकर बालों को सुलझा देती है।
हेयर सीरम
हेयर सीरम भी कई प्रकार के होते हैं। हेयर सीरम, ड्रायर या फिर हेयर सेटिंग करने से पहले उपयोग में लाया जाता है। हेयर सीरम का भी इस्तेमाल बालों के मुताबिक किया जाता है। हेयर सीरम का इस्तेमाल हफ्ते में कम से कम 5 दिन करना चाहिए। हेयर सीरम क्रीमी स्प्रे और पानी के फाॅर्म में मिलता है।
ब्लो ड्रायर
बालों की सेटिगं करने के लिए ब्लो ड्रायर का इस्तेमाल किया जाता है। ब्लो ड्रायर करने से एक-एक बाल में शाइन आ जाती है।
वाॅल्यूमिनाइजिंग मूस और स्ट्रेटनिंग मशीन

वाॅल्यूमनिजिंग मूस पतले व हल्के बालों को वाॅल्यूम प्रदान करता ह। तथा बालों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता। इसी तरह स्ट्रेटनिंग मशीन बालों को अस्थाई रूप से सीधा कर बालों की सुदंरता को बढ़ाती है।
हेयर स्प्रे
कुछ हेयर स्प्रे बालों की शाइन के लिए और कुछ बालों की सेटिंग करने के लिए इस्तेमाल किया जाते हैं। हेयर स्प्रे बालों को नया लुक देता है तथा इसके इस्तेमाल के बाद बाल शाइन करने लगते हैं।

रोलर्स
बाजार में रोलर्स दो तरह के स्टीम और इलेक्ट्रानिक रूप में मिलते हैं रोलर्स से आप अपने बालों की हेयर स्टाइलस को बदल सकते हैं। रोलर्स की सहायता से आप मनचाहा हेयर स्टाइल बना सकते हैं। अगर लूस कर्ल चाहिए तो मोटे रोलर्स और टाइट कर्ल चाहिए तो छोटे रोलर्स का इस्तेमाल करना चाहिए।
