गिलोय के जूस से चेहरे पर जाएं चमक, ऐसे करें इस्तेमाल: Giloy Juice for Skin
Giloy Juice for Skin

गिलोय के जूस से चेहरे पर जाएं चमक, ऐसे करें इस्तेमाल

Giloy Juice for Skin : स्किन की खूबसूरती के लिए गिलोय का जूस काफी फायदेमंद हो सकता है। आइए जानते हैं कैसे करें इसका प्रयोग और फायदे क्या हैं?

Giloy Juice for Skin : गिलोय एक आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है, जिसका प्रयोग रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने से लेकर शरीर को डिटॉक्सिफाई करने के लिए किया जाता है। यह आपकी स्किन के लिए भी काफी अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। इसमें कई औषधीय गुण जैसे- एंटी-ऑक्सीडेंट्स, एंटी-इंफ्लेमेटरी इत्यादि होते हैं, जो आपकी स्किन को फ्री रेडिकल्स से सुरक्षित रखते हैं। इसे स्किन पर समय से पहले होने वाली झुर्रियां, पिंपल्स, एक्ने इत्यादि से छुटकारा पाया जा सकता है। आइए जानते हैं चेहरे पर किस तरह से करें गिलोय का इस्तेमाल और इसके क्या फायदे हैं?

Also Read : नाक में देसी घी डालने से दूर हो सकती हैं आपकी ये 5 समस्याएं, जानें क्या कहता है आयुर्वेद: Ghee in Nose Benefits

एंटी-एजिंग गुण : गिलोय में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो आपकी स्किन को फ्री रेडिकल्स से सुरक्षित रख सकता है। इससे कोशिकाओं को डैमेज होने से रोका जा सकता है। यह समय से पहले बूढ़ी होती स्किन और इसके लक्षणों जैसे- फाइन-लाइंस, झुर्रियां और दाग-धब्बों को कम करता है।

Giloy Juice for Skin
Benefits of applying Giloy juice on face

स्किन की रंगत में सुधार : त्वचा की रंगत सुधारने में गिलोय काफी ज्यादा प्रभावी साबित हो सकता है। यह आपकी स्किन पर पुनर्जीवन प्रभाव डाल सकती है। इसके लिए बस आपको गिलोय की पत्तियों को पीसकर महीन पेस्ट बनाना है और फिर इसकी मोटी परत अपने चेहरे पर लगाएं। करीब 20 मिनट के बाद चेहरे को अच्छे से साफ कर लें। इससे स्किन की रंगत में सुधार हो सकता है।

एक्ने से छुटकारा : गिलोय का जूस हमारे शरीर के ब्लड को डिटॉक्सिफाई कर सकता है। आयुर्वेद में इसे ‘रक्तशोधक’ कहा जाता है। यह मुंहासे की परेशानी को रोक सकता है। इसमें कीटाणुओं और जीवाणुओं से लड़ने का गुण होता है। इससे चेहरे पर होने वाली एक्ने की परेशानी कुछ ही दिनों में गायब हो सकती है।

स्किन पर लाए ग्लो : गिलोय में डिटॉक्सिफाइंग गुण होता है, जो लिवर के लिए काफी अच्छा साबित हो सकता है। दूसरी ओर यह मल त्याग को नियंत्रित करता है। ये दोनों कारक आपको आफकी स्किन पर चमक लाने में मददगार होते हैं। इससे आपकी स्किन कोमल और चमकदार होती है।

गिलोय जूस का प्रयोग करने के लिए सबसे पहले गिलोय की कुछ पत्तिया और तना लें। इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर रातभर के लिए पानी में छोड़ दें। सुबह इसे कुचलकर इसका रस निकाल लें। अब इस जूस में थोड़ी सी मुल्तानी मिट्टी और शहद को मिक्स करके अपने चेहरे पर लगाएं। करीब 20 मिनट के बाद चेहरा क्लीन कर लें।

Giloy Benefits
Giloy Benefits

गिलोय का रस स्किन के लिए काफी अच्छा साबित हो सकता है। हालांकि, अगर आपकी स्किन काफी ज्यादा खराब हो रही है, तो ऐसे में अपने हेल्थ एक्सपर्ट की राय लें।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...