Giloy Beauty Benefits: महिलाएं अक्सर अपनी त्वचा में चमक और निखार लाने के लिए परेशान रहती है। इसलिए वह कोई ना कोई उपाय ट्राई करती रहती है। बाजार में भी ऐसे कई क्रीम, मॉइश्चराइजर और अन्य केमिकल बेस्ड प्रोडक्ट उपलब्ध हैं जो त्वचा को चमकदार और बेदाग बनाने का दावा करते हैं। लेकिन कई बार इन प्रोडक्ट की वजह से त्वचा अच्छी होने के बजाए खराब हो जाती है।

अक्सर महिलाएं अपनी बेजान त्वचा से परेशान होकर पार्लर में महंगे-महंगे ट्रीटमेंट कराती हैं। लेकिन फिर भी उन्हें वह रिजल्ट नहीं मिल पाता जो वे चाहती हैं। लेकिन आपको परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि आज हम आपको इस लेख के द्वारा गिलोय को चेहरे पर लगाने के फायदे बताने जा रहे हैं। गिलोय ना सिर्फ बीमारियों के लिए इस्तेमाल होता है बल्कि खूबसूरती के लिए भी यह पौधा किसी वरदान से कम नहीं है। संस्कृत में गिलोय को अमृत कहा जाता है। तो चलिए जानते हैं इसके फायदे –
चमकदार त्वचा के नुस्खे जाने से पहले यह जानना बेहद जरूरी है कि आखिर त्वचा बेजान क्यों नजर आती है? इसके पीछे एक नहीं अनेक कारण हो सकते हैं। जैसे धूम्रपान, प्रदूषण, तनाव, शराब का सेवन, नींद की कमी, अनहेल्दी डाइट का असर आदि। इन कारणों की वजह से शारीरिक और मानसिक परेशानियां शुरू हो जाती है जो चेहरे पर नजर आते हैं। जिस वजह से चेहरा बेजान, मुरझाया हुआ और डल नजर आने लगता है।
गिलोयमास्क

गिलोय के पत्ते या तने का पेस्ट बनाकर फेस पर एक मोटी परत लगाएं। 20 मिनट के बाद इसे धो लें। ऐसा करने से आपके फेस की स्किन ग्लो करने लगेगी और आप फ्रेश फील करेंगे। इस पेस्ट को आप हफ्ते में दो बार जरूर ट्राई करें। गिलोय में हीलिंग पावर होती है जो स्किन को हील करने में मदद करती है। इससे आपको असर जल्द देखने को मिलेगा।
आंवला और गिलोय मास्क
गिलोय त्वचा की हर समस्या को खत्म कर देता है। स्किन को चमकदार बनाने के लिए आप 1 इंच आंवले का टुकड़ा लेकर उस में गिलोय की कुछ पत्तियां पीसकर मास्क तैयार कर लें। इसे कम से कम 15 मिनट तक चेहरे पर लगाएं। फिर साफ पानी से धो लें। आपको फर्क साफ नजर आने लगेगा।
गिलोय जूस

अगर आप पिंपल और एक्ने की समस्या से परेशान है। अगर आपको पिंपल बार-बार हो जाते हैं, तो आपको गिलोय के जूस का सेवन अवश्य करना चाहिए। आप चाहे तो गिलोय का जूस अपने पसंदीदा फ्रूट के साथ बना सकते हैं। यह खून को साफ करता है और कीटाणुओं से लड़ता है।
