How to use Giloy
How to use Giloy

बदलते मौसम में रोगों से बचाने के लिए रामबाण है 'गिलोय' रोज इस्तेमाल से होंगे जबरदस्त लाभ

Giloy Benefits : गिलोय का इस्तेमाल करने से शरीर की कई परेशानियों को दूर करने में मदद मिल सकती है। यह कई तरह की समस्याओं के लिए रामबाण साबित हो सकता है। आइए जानते हैं इस बारे में-

Giloy Benefits : गिलोय एक आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है, जिसका इस्तेमाल शरीर की कई तरह की समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता है। इसे कॉर्डिफोलिया या गुडूची के नाम से जाना जाता है। गिलोय के तने में कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं। इसमें एल्कलॉइड होता है, जो स्वास्थ्य के लिए प्रभावी माना जाता है। इसके इस्तेमाल से शरीर की कई परेशानियों को कम करने में मदद मिलती है। बदलते मौसम में होने वाली समस्याओं को दूर करने के लिए गिलोय का इस्तेमाल किया जा सकता है। आइए जानते हैं गिलयो के सेवन से शरीर को क्या लाभ हो सकते हैं?

Giloy Benefits
Giloy Benefits for Fever

गिलोय का इस्तेमाल डेंगू बुखार के लक्षणों को कम करने के लिए किया जाता है। इसके प्रयोग से प्लेटलेट काउंट में सुधार करने में मदद मिल सकती है। यह डेंगू की जटिलताओं की संभावना को कम करता है। गिलोय के नियमित सेवन से डेंगू के दौरान रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर किया जा सकता है। यह डेंगू बुखार के दौरान तेजी में सुधार ला सकता है। बेहतर परिणामों के लिए गिलोय के रस को तुलसी की कुछ पत्तियों के साथ उबालकर पिएं। इससे प्लेटलेट काउंट बढ़ाने में हद तक मदद मिल सकती है।

Also read : सर्दियों में मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने के लिए करें ये काम

आयुर्वेद में गिलोय को ‘मधुनाशिनी’ के नाम से जाना जाता है, जिसका अर्थ है ‘चीनी को नष्ट करने वाली’। यह इंसुलिन के उत्पादन को बढ़ाने में मदद करता है, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में हद तक प्रभावी हो सकता है। गिलोय के इस्तेमाल से डायबिटीज की जटिलताओं जैसे अल्सर, किडनी की समस्याओं को भी कम करने में मदद मिल सकती है।

Giloy Benefits
Giloy Benefits for Blood Sugar

गिलोय कमजोर इम्यूनिटी को बूस्ट करने में काफी हद तक प्रभावी हो सकता है। दिन में दो बार गिलोय का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता में सुधार किया जा सकता है। यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद कर सकता है। गिलोय का रस स्किन को डिटॉक्स भी करता है और त्वचा में निखार लाता है। गिलोय का उपयोग लिवर डिसीज़, यूरिन पथ के संक्रमण और हृदय संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए किया जा सकता है।

Immunity Boost
Immunity Boost

गिलोय पाचन में सुधार करता है और पाचन संबंधी समस्याओं जैसे दस्त, कोलाइटिस, उल्टी, हाइपरएसिडिटी इत्यादि की परेशानियों को दूर करने में काफी ज्यादा प्रभावी हो सकता है।

Digestion

मानसिक तनाव और चिंता को कम करने के लिए गिलोय अच्छा विकल्प हो सकता है। यह शरीर को शांत करता है। गिलोय में याददाश्त बढ़ाने की भी बेहतर क्षमता होती है।

Stress
Stress

गिलोय स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों को दूर करने में काफी ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। अगर आपकी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ रही है, तो ऐसी स्थिति में अपने हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह लें।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...