आंखों के काले घेरे यानि डार्क सर्कल्स आपके चेहरे की सुंदरता के सबसे बड़े शत्रु हैं। मेकअप की परतों के बीच भी ये घेरे छिपाए नहीं छिपते और असंमित जीवनशैली का राज खोल देते हैं।आखिर क्यों पड़ते हैं काले घेरे आये जानें-
जाने क्या है कारण
दरअसल डार्क सर्कल्स किसी एक वजह से नहींहोते। धूल, गंदगी, तेज धूप, प्रदूषण बीमारी, तनाव, पोषण का अभाव व व्यस्त दिनचर्या हमें काले घेरों का उपहार दे देती है। आजकल तो युवाओं में भी यह समस्या आम होती जा रही है। इस परेशानी के मूल कारण व बचाव के उपाय न जानने के कारण ही समस्या और भी गंभीर हो जाती है तथा अच्छा-खासा व्यक्ति हीन भावना का शिकार हो जाता है।
- आंखों के आसपास की त्वचा काफी कोमल व पतली होती है। यहां तेल ग्रंथियां न होने के कारण त्वचा थोड़ी शुष्क रहती है। इस हिस्से की कोमल त्वचा के कारण यहां सही तरह से मालिश भी नहीं की जा सकती अतः यहां रक्त संचार काफी कम होता है।
- इसके अलावा और भी कारण हैं जिससे डार्क सर्कल्स हो जाते हैं जैसे-ध्रूमपान, मदिरापान व अधिक मात्रा में चाय-काॅफी के सेवन से काले घेरे पड़ सकते हैं।
- कम या अधिक नींद के कारण काले घेरे हो सकते हैं। जब आप लेटते हैं तो गुरूत्वाकर्षण के कारण तरल पदार्थ आपकी निचली पलकों के पास एकत्र हो जाता है और इसी सूजन की वजह से आंखों के आसपास काले घेरे पड़ जाते हैं।
- नेत्रों में दृष्टि दोष के कारण भी काले घेरे पड़ते हैं। यदि इस दोष को सुधार लिया जाए तो काफी आराम आ जाता है।
- हड्डियों की बनावट की वजह से भी काले घेरे पड़ सकते हैं। यदि आंखें भीतर की ओर धंसी होंगी तो उनके आसपास डार्क सर्कल्स आ जाएंगे।
- कई बार एटोपिक एक्ज़ीमा जैसे त्वचा रोगों की वजह से भी काले घेरे हो जाते हैं।
- गर्भावस्था व हार्मोनल असंतुलन भी इसका एक प्रमुख कारण है। गर्भावस्था के दौरान भी त्वचा में काफी बदलाव आते हैं और स्त्रियों की आंखों के आसपास काले घेरे पड़ जाते हैं।
- कई बाद जब आपकी नाक बंद होती है तो आंखों की ओर से आने वाली नसों का रंग गहरा हो जाता है और काले घेरे से दिखाई देते हैं।
- इनके अलावा लंबे समय तक टीवी देखने सही मुद्रा में बैठ कर न पढ़ना -लिखना व शरीर में पौष्टिक तत्वों की कमी से भी आंखों के आसपास काले घेरे उभर आते हैं।
