ऑफिस
Office Friends Credit: Istock

How To Make Friends In Office- नई नौकरी ज्‍वॉइन करते समय जहां ऑफिस जाने का उत्‍साह रहता है, वहीं इस बात का भी डर रहता है कि नई जगह सब अनजान होंगे। नए ऑफिस में नए फ्रेंड्स बनाने में भी झिझक होती है। नए ऑफिस में जाने से पहले ये झिझक बहुत परेशान करती है। नई नौकरी में आपको अपने आप को नई कंपनी के अनुसार ढालना होता है। इसलिए नए ऑफि‍स में शुरुआत के कुछ दिन बहुत महत्‍वपूर्ण होते हैं। इन दिनों के दौरान न केवल आपको नई कंपनी के कामकाज को समझना होता है बल्कि अपने नए सहयोगियों के साथ सामंजस्‍य भी बनाना होता है। काम करने में आसानी हो इसके लिए आपको नए सहयोगियों के साथ दोस्‍ती करनी भी जरूरी होती है। नए ऑफि‍स में नए सहयोगियों से दोस्‍ती करने के लिए हम आपको कुछ टिप्‍स दे रहे हैं, जो निश्चित ही आपके काम आएंगे।

करें भागीदारी

ऑफिस में ऐसे बनाएं फ्रेंड्स
Make a partnership

टीम मीटिंग्‍स, ग्रुप आउटिंग्‍स और अन्‍य टीम बिल्डिंग्‍स एक्‍टीविटी में भागीदारी करें। इससे आपको काम के अलावा अपने सहयोगियों को जानने और उन्‍हें समझने का मौका मिलेगा।

कंपनी इवेंट्स

ऑफि‍स की तरह से आयोजित होने वाली हॉलीडे पार्टीज, पिकनिक और हैप्‍पी हवर्स में अपनी प्रतिभागिता सुनिश्चित करें। इससे आपको अन्‍य डिपार्टमेंट्स के लोगों के साथ मेलजोल बढ़ाने में मदद मिलेगी।

रहें हमेशा एप्रोचेबल

ऑफिस में ऐसे बनाएं फ्रेंड्स
Always be approachable

नए ऑफि‍स में हमेशा अपने चेहरे पर स्‍माइल रखें। सभी से हेलो बोलें और अपने सहयोगियों के साथ काम के अलावा हल्‍कीफुल्‍की बातचीत करें।

एडवाइस लें

काम से जुड़े मामलों में अपने सहयोगियों से सलाह लें। इससे आपके सहयोगियों को लगेगा कि उनकी सलाह आपके लिए मूल्‍यवान है इससे आपको कैजुअल बातचीत करने में भी बड़ी मदद मिल सकती है।

यह भी देखे-गर्मी के मौसम में रोज खाएं तरबूज, मिलेंगे हैरान करने वाले फायदे: Watermelon Benefits

कॉमन इंटरेस्‍ट के लोगों को खोजें

ऑफिस में ऐसे बनाएं फ्रेंड्स
Find people with common interests

स्‍पोर्ट, म्‍यूजिक या मूवीज जैसे विषयों को लेकर बातचीत करें। इससे आपको अपनी इंटरेस्‍ट के लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। सेम इंटरेस्‍ट के लोगों में जल्‍दी दोस्‍ती होती है।

सबको सुनें

आपके सहयोगी क्‍या कह रहे हैं उसमें अपनी रुचि दिखाएं और उनकी कहानियों और अनुभवों को ध्‍यान पूर्वक सुनें। इससे आपकी छवि सहयोगियों के बीच अच्‍छी बनेगी।

मदद की करें पेशकश

ऑफिस में ऐसे बनाएं फ्रेंड्स
Offer to help

अगर नए ऑफि‍स में आप किसी को काम के सिलसिले में परेशान देखें तब ऐसे में उनको मदद की पेशकश कर सकते हैं। दूसरों की मदद करने से आप जल्‍द ही उनके दिलों में अपने लिए जगह बना सकते हैं।

लंच या कॉफी ब्रेक

लंच ब्रेक के दौरान अपने सहयोगियों के साथ लंच करने जाएं या ऑफि‍स टाइम के बाद उन्‍हें कॉफी या चाय की पेशकश करें। दोपहर के भोजन में अपना टिफि‍न सहयोगियों के साथ जरूर शेयर करें। खाली समय में अपने घर परिवार की बातें करें ताकि वो आपसे अधिक घुलमिल सकें। अपने सहयोगियों के साथ हल्‍काफुल्‍का मजाक भी करें ताकि वो आपसे किसी भी तरह की मदद लेने में झिझक महसूस न करें।

ऑफि‍स क्‍लब या ग्रुप को करें ज्‍वॉइन

ऑफिस में ऐसे बनाएं फ्रेंड्स
Join an office club or group

बुक क्‍लब या रनिंग ग्रुप या बाइक राइडर्स ग्रुप जैसे ऑफि‍स क्‍लब या ग्रुप्‍स को जरूर ज्‍वॉइन करें। ऑफि‍स के बाहर सहयोगियों से मेलजोल बढ़ाना प्रोफेशनली और पर्सनली दोनों तरह से अच्‍छा होता है।

धीरे-धीरे करें शुरुआत

ऑफिस में ऐसे बनाएं फ्रेंड्स
Start slow

नए ऑफि‍स में इस बात का ध्‍यान जरूर रखें कि आप अपने बारे में सबकुछ एक बार में ही न बता दें। पहले जिसे आप दोस्‍त बना रहे हैं उसे परखें और उसके बारे में भी जानने का प्रयास करें। उसकी पसंद-नापसंद का ख्‍याल रखें। समय बीतने के साथ आपकी दोस्‍ती गहरी होती जाएगी। जब आप नए माहौल में जाते हैं तो आपको कुछ ऐसी समस्‍याओं का सामना करना पड़ता है जिनके बारे में शायद आपने सोचा भी नहीं होता है। ऐसे में नई जगह पर बने दोस्‍त ही आपके काम आते हैं। उनसे अपनी समस्‍याएं शेयर कीजिए और उनके सुझाव लीजिए। आपकी पहचान आपके व्‍यवहार से ही बनती है, इसलिए ऑफि‍स की नकारात्‍मक बातों और नकारात्‍मक लोगों से दूरी बनाकर रखें। अपने आप को सकारात्‍मक रखें, आपकी सकारात्‍मक ऊर्जा अपने आप सकारात्‍मक लोगों को आपकी ओर खींच लाएगी। 

Leave a comment