Navratri 2021
Navratri 2021

टेस्टी-टेस्टी कढ़ाई पनीर

टेस्टी-टेस्टी कढ़ाई पनीर
टेस्टी-टेस्टी कढ़ाई पनीर

पनीर मात्र एक ऐसी चीज है, जिससे आप अलग-अलग तरह और अलग-अलग स्वाद की रेसिपी को तैयार कर सकती हैं। उसी में से एक रेसिपी कढ़ाई पनीर है।

सामग्री

  • पनीर 250 ग्राम
  • टमाटर 3
  • हरी मिर्च 4
  • क्रीम
  • मोटी इलायची-2
  • 2 छोटी इलायची,
  • 1 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च( रंग के लिए)
  • ½ चम्मच गरम मसाला पाउडर
  • ½ चम्मच स्पून जीरा

कैसे बनाएं

अब एक कड़ाही में तेल गर्म कर उसमें तेजपत्ता इलायची डालें। अब जीरा चटकाएं। टमाटर और शिमला मिर्च को तल लें। उसके बाद दूसरे पैन में सभी सामग्री को मिलाकर उसमें थोड़ी सी टमाटर प्यूरी और मसाले डालें। टुकड़ों में कटा हुआ पनीर मिलाएं। 5 मिनट तक ढक कर रखें। जरूरत हो तो दो चम्मच पानी डालें।

कुछ यूं बनाएं साबुत मटर की सब्जी

कुछ यूं बनाएं साबुत मटर की सब्जी
कुछ यूं बनाएं साबुत मटर की सब्जी

मटर को बनाने के तरीके तो काफी हैं, लेकिन बिना प्याज लहसुन के साबुत मटर बनाकर खाने की बात ही अलग है। इसे बनाने के लिए हींग के साथ लाल मिर्च, चाट मसाला, अमचूर पाउडर और धनिया के पत्तों के साथ पकाया जाता है। जब डिश इतनी स्वादिष्ट बनकर तैयार हो रही है तो भला लहसुन और प्याज की जरूरत किसे होगी।

सामग्री

  • आधा किलो मटर 
  • आधा छोटा चम्मच गरम मसाला 
  • आधा छोटा चम्मच नमक 
  • चुटकी भर हल्दी 
  • आधा छोटा चम्मच सूखा धनिया 
  • 2 बड़े चम्मच हरा धनिया अदरक

कैसे बनाएं

मटर धोकर रख दे। कढ़ाई में तेल गरम करें और जीरा चटका कर उसमें मटर डालें। थोड़ा सा पानी का छींटा दें और 5 मिनट के लिए ढककर रख दें। मटर गलने पर उसमें हरा धनिया और टमाटर डालकर गरम गरम रोटी के साथ सर्व करें।

मटर कबाब भी करें ट्राई

without onion - garlic
मटर कबाब भी करें ट्राई

अगर आप कबाब प्रेमी हैं और मटर के कबाब बनाना चाहती हैं तो इस रेसिपी में आपको प्याज लहसुन कि कोई कमी नहीं खलेगी। ये शाकाहारी कबाब  तेल में तैयार किये जाते हैं। बस आपको जरूरत है तो मटर और कुछ देसी मसालों की। 

सामग्री

  • 500 ग्राम मटर 
  • ढाई सौ ग्राम आलू
  •  गरम मसाला 
  • नमक

कैसे बनाएं

आलू और मटर को अलग-अलग उबाले ठंडा होने पर मैच करें और एक साथ मिला लें अब इसमें स्वादानुसार नमक मिलाएं और साथ में हरा धनिया, हरी मिर्च, गरम मसाला मनचाहे आकार देकर तल लें। और हरे धनिए की चटनी के साथ गरमा-गरम सर्व करें।

तो ये बिना प्याज और लहसुन से बनी ऐसी रेसिपी हैं, जिन्हें बनाने के बारे में आपने शायद ही पहले कभी सोचा होगा। तो नवरात्र के इन दिनों में आप भी ये रेसिपी बनाएं और इसका आन्नद अठाएं। बिना प्याज और लहसुन के इन 5 बेहतरीन व्यंजनों को आजमाएं और इनका आनंद लें!

मेरा नाम मोनिका अग्रवाल है। मैं कंप्यूटर विषय से स्नातक हूं।अपने जीवन के अनुभवों को कलमबद्ध करने का जुनून सा है जो मेरे हौंसलों को उड़ान देता है।मैंने कुछ वर्ष पूर्व टी वी और मैग्जीन के लिए कुछ विज्ञापनों में काम किया है । मेरा एक...

Leave a comment