Dhanteras
Kamalgatta On Dhanteras Credit: Istock

साल के सबसे बड़े त्‍योहार की शुरुआत हो चुकी है और साथ ही शुरू हो चुकी है शॉपिंग भी। दिवाली के पहले धनतेरस का त्‍योहार मनाया जाएगा जिसमें मुख्‍य रूप से सोने-चांदी, स्‍टील या किसी धातु की वस्‍तु खरीदने का महत्‍व है। इस दिन मां लक्ष्‍मी के साथ कुबेर जी की पूजा की जाती है। माना जाता है कि इस दिन मां लक्ष्‍मी से संबंधित चीजों को खरीदने से धन और समृद्धि की प्राप्‍ति होती है। वैसे तो आपने हर साल धनतेरस पर सोना-चांदी और बर्तन जरूर खरीदे होंगे लेकिन यदि इस साल मां लक्ष्‍मी की सबसे पसंदीदा या प्रिय वस्‍तु को खरीद लिया तो सालभर आपके घर धन की बारिश हो सकती है। जी हां, मां लक्ष्‍मी को कमलगट्टे की माला बहुत प्रिय है। ये धन और एश्‍वर्य का प्रतीक मानी जाती है। यदि आपने धनतेरस की खरीदारी नहीं की है तो इस बार कमलगट्टे की माला खरीदकर इसके अद्भुत बेनिफिट्स का आनंद ले सकते हैं।

आर्थिक तंगी से छुटकारा

मां लक्ष्‍मी को ऐसे करें प्रसन्‍न
relief from financial crisis

यदि आप लंबे समय से आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं तो इस धनतेरस मां लक्ष्‍मी को प्रसन्‍न करने के लिए कमलगट्टे की माला अवश्‍य खरीदें। इससे घर की दरिद्रता दूर होगी और परिवार में खुशियां आएंगी। माना जाता है कि कमलगट्टे की माला मां लक्ष्‍मी को बेहद पसंद है। जिस घर में इसे स्‍थान दिया जाता है वहां मां लक्ष्‍मी का वास होता है।

Also Read: सप्ताह के सातों दिन करें ये सरल उपाय, खुश होंगी मां लक्ष्मी, धन से भरी रहेगी तिजोरी: Astro Remedies

धन आकर्षित करती है

धन के बिना किसी भी चीज को हासिल करना नामुमकिन है। धन को आ‍कर्षित करने के लिए आप धनतेरस पर कमलगट्टे की माला खरीद सकते हैं। ये माला धन को अपनी ओर आकर्षित करती है। इसे घर में रखने से मां लक्ष्‍मी जल्‍द प्रसन्‍न होती हैं और घर धन-धान्‍य से भर जाता है।

शत्रुओं पर विजय

कमलगट्टे की मात्रा को धारण करने से आप अपने शत्रुओं को पराजित कर सकते हैं। कमलगट्टा आपको पॉजेटिव एनर्जी देता है जिससे आपका आत्‍मविश्‍वास बढ़ता है और आप अपने लक्ष्‍य की ओर आगे बढ़ते हैं।

धार्मिक कार्यों में इस्‍तेमाल

मां लक्ष्‍मी को ऐसे करें प्रसन्‍न
used in religious activities

सनातन धर्म में कमलगट्टा का धार्मिक महत्‍व है। इसे मंत्र जाप और हवन में इस्‍तेमाल किया जाता है। पूजा के दौरान इसके बीजों को मां लक्ष्‍मी पर चढ़ाया जाता है जिससे भगवान विष्‍णु और कुबेर जी प्रसन्‍न होते हैं। कई लोग इस माला को गले में धारण करते हैं लेकिन इसे धारण करने के कई नियम है जिसे फॉलो करना बेहद जरूरी है। माना जाता है कि कमल गट्टा की माला पहनने से कई स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍याओं से छुटकारा मिल सकता है। कमलगट्टा की माला पहनने से पहले किसी जानकार की सलाह अवश्‍य ले लें।

Also Read: इस बार दीवाली पर दें सहेजकर रखा जाने वाला तोहफा, जानें कैसे करें खरीददारी: Diwali Gift Ideas

ऐसे करें मां लक्ष्‍मी को प्रसन्‍न

धनतेरस के दिन कमलगट्टे की माला या 108 बीजों को खरीदें और उसे धारण करने या घर में रखने से पहले घी में डुबोकर रख दें। फिर इसे दिवाली वाले दिन धोकर 108 बार मां लक्ष्‍मी के मंत्र का जाप करें। फिर इसे धारण करें या घर के मंदिर में रख लें। 21 दिनों तक इसका जाप करें। आप देखेंगे की कुछ ही दिनों में आपकी स्थिति में सुधार आने लगेगा।