Overview: धनतेरस पर भूलकर भी न खरीदें ये काली चीजें, रूठ सकता है भाग्य
धनतेरस, दिवाली का पहला दिन, समृद्धि और सौभाग्य का प्रतीक है। इस दिन ऐसी चीजों को खरीदने से बचना चाहिए जो नकारात्मकता लाती हैं।
Dhanteras Things Not to Buy: धनतेरस, दीवाली के पांच दिवसीय उत्सव का पहला दिन होता है, जो हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है। यह त्योहार धन, समृद्धि और सुख का प्रतीक है। धनतेरस के दिन लोग खरीदारी करते हैं, परिवार के साथ समय बिताते हैं, स्वादिष्ट भोजन और आतिशबाजी का आनंद लेते हैं। लेकिन इस शुभ दिन पर कुछ चीजें ऐसी हैं, जिन्हें खरीदने से हमें बचना चाहिए, क्योंकि मान्यता है कि ये चीजें आपके भाग्य को रुष्ट कर सकती हैं। खासकर काली चीजों से परहेज करना चाहिए। तो चलिए जानते हैं धनतेरस पर क्या खरीदें और क्या न खरीदें।
काली चीजें

धनतेरस सौभाग्य और खुशी का त्योहार है, इसलिए इस दिन काले रंग की वस्तुएं खरीदने से बचना चाहिए। काला रंग अशुभता का प्रतीक माना जाता है जो आपके भाग्य को रुष्ट कर सकता है। इस दिन काले रंग के कपड़े, काले होम एप्लाइऐंसेस, काला धागा, काला तिल और काला सजावटी सामान नहीं खरीदना चाहिए।
लोहा
धनतेरस के दिन लोहे से बनी चीजें खरीदना अशुभ माना जाता है। ऐसा विश्वास है कि लोहा दुर्भाग्य ला सकता है। इसलिए इस दिन लोहे के बर्तन या अन्य सामान खरीदने से परहेज करना चाहिए।
स्टील व कांच की वस्तुएं
चूंकि स्टील भी लोहे का एक रूप है, इसलिए इसे भी धनतेरस पर खरीदने से बचना चाहिए। हालांकि अधिकांश लोग इस दिन स्टील के बर्तन खरीदते हैं लेकिन ये लक्ष्मी जी को नाराज कर सकता है इसलिए इसे खरीदने से बचना चाहिए। इसके बजाय, आप पीतल या तांबे के बर्तन खरीद सकते हैं, जो शुभ माने जाते हैं। इसके अलावा कांच राहु ग्रह से संबंधित है। इसलिए धनतेरस के दौरान कांच की वस्तुएं खरीदने से बचना चाहिए।
नुकीली वस्तुएं
धनतेरस की खरीदारी के दौरान चाकू, कैंची जैसी नुकीली चीजों की खरीददारी से बचें। इनका संबंध नकारात्मक ऊर्जा से जोड़ा जाता है, जो इस शुभ दिन के लिए उपयुक्त नहीं है। इस दिन भूलकर भी कील और सूई नहीं खरीदनी चाहिए।
तेल और चमड़ा
इस दिन तेल या चमड़े का सामान भी नहीं खरीदना चाहिए। दिवाली और धनतेरस के लिए पहले से ही दीपक और खाना पकाने के लिए पर्याप्त तेल का इंतजाम कर लें। वहीं चमड़ा भेंस की खास से प्राप्त होता है जो घर नकारात्कता ला सकता है।
धनतेरस पर क्या खरीदें

पीतल के बर्तन: मान्यता है कि समुद्र मंथन के दौरान भगवान धन्वंतरि पीतल के कलश के साथ प्रकट हुए थे। पीतल को शुद्ध धातु माना जाता है, और इस दिन पीतल के बर्तन खरीदना स्वास्थ्य और धन के लिए शुभ होता है।
चांदी: चांदी भगवान कुबेर को प्रिय है। धनतेरस पर चांदी के बर्तन, आभूषण या सिक्के खरीदना यश और समृद्धि लाता है।
धनिया: माना जाता है कि मां लक्ष्मी को धनिया और वाद्यंत्र पसंद हैं। धनतेरस पर इन्हें खरीदकर दिवाली पर उनकी पूजा करें और फिर इसे तिजोरी में रखें। इससे सालभर धन की हानि नहीं होती। साथ ही, दिवाली के दिन धनिया का पौधा लगाना भी शुभ माना जाता है।
झाड़ू और गंगाजल: मां लक्ष्मी स्वच्छ घर में वास करती हैं। इसलिए धनतेरस पर झाड़ू और गंगाजल खरीदना प्रतीकात्मक रूप से घर की शुद्धता को दर्शाता है।
लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति: धनतेरस पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की मूर्ति खरीदना अत्यंत शुभ माना जाता है। यह समृद्धि और बाधा निवारण का प्रतीक है।
दिवाली पर खरीदें ये विशेष सामग्री
लेखा बही: व्यापारी इस दिन लेखा बही खरीदते हैं। इसे पश्चिम दिशा में रखने से सालभर आर्थिक स्थिरता बनी रहती है।
अन्य सामान: धनतेरस पर खील-बताशे, हलवा, मिट्टी के दीपक आदि खरीदते हैं। मिट्टी के दीपक खरीदना और उपहार देना सुख-समृद्धि लाता है। इसके अलावा, फर्नीचर, वाहन, रेफ्रिजरेटर जैसे उपयोगी सामान भी इस दिन खरीदे जाते हैं।
