Bhagyashree Fitness: एक्ट्रेस भाग्यश्री अपने समय की सबसे खूबसूरत हीरोइनों में से एक है। एक्ट्रेस 54 साल की हो चुकी हैं, इसके बाद भी उनकी खूबसूरती आज भी कायम है। आज भले ही भाग्यश्री एक्टिंग की दुनिया से भले ही आज दूर हों, लेकिन इसके बावजूद भी एक्ट्रेस अपने फैंस के दिलों में सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। उनके लुक्स को देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगाना काफी मुश्किल है। आपको सुनकर हैरत हो सकती है कि एक्ट्रेस भाग्यश्री एक 33 साल के बेटे की मां भी हैं।
इसके बाद भी भाग्यश्री इतनी यंग और ब्यूटीफुल दिखती हैं। उनकी फिटनेस किसी को भी दीवाना बना सकती है। भाग्यश्री खुद को फिट रखने के लिए योग और एक्सरसाइज करती हैं। अपने फैंस को इंस्पीरेशन देने के लिए एक्ट्रेस अपने एक्सरसाइज और योग के वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं।
अपनी इंस्टाग्राम सीरीज ‘ट्यूज डे टिप्स विथ बी’ पर भाग्यश्री ने एक वीडियो शेयर किया है। ऐसे में आपको भी फिट रहने के लिए भाग्यश्री की बताई एक्सरसाइज जरूर ट्राई करनी चाहिए। वीडियो के कैप्शन में एक्ट्रेस लिखती हैं, ’60 साल की उम्र के बाद महिलाओं को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही कई लोगों को तो अपनी नॉर्मल एक्टिविटी करने में भी दिक्कत होती है। ऐसे में आप एक्ट्रेस भाग्यश्री की बताई ये एक्सरसाइज कर सकते हैं।
एक्सरसाइज नंबर- 1
- इस एक्सरसाइज के अभ्यास से शरीर के बैलेंस में सुधार करने में मदद मिलती है।
- इसे करने के लिए सबसे पहले एक पैर पर दीवार के सहारे खड़े हो जाएं।
- इस पोजीशन में खड़े रहें और 50 तक गिनती करें।
- इसके लिए आप कुछ देर के लिए उंगलियों का सहारा भी ले सकती हैं।
- कोशिश करें जितनी देर आप बिना किसी सहारे के खड़े हो सकें।
- इस एक्सरसाइज को बार-बार दोहराएं।
एक्सरसाइज नंबर-2
- इस एक्सरसाइज का अभ्यास करने से आपकी कोर, ग्लूट और क्वाड स्ट्रेंथ बेहतर होती है।
- इस एक्सरसाइज को करने के लिए आपको सबसे पहले चेयर पर बैठना है।
- कुर्सी पर बैठकर अपने पैरों को 90 डिग्री पर मोड़ें।
- ऐसे में आपको अपने कोर को टाइट रखना है।
- इसके बाद अपने हाथों को सामने लाएं और हॉरिजॉन्टली फैलाएं। साथ ही अब आपको खड़े होना है।
- इस एक्सराइज को करते हुए आपको 10 तक गिनती करनी है और इसे धीरे-धीरे करें।
- शुरु में इसे 10 तक गिनती करते हुए करें।
- बाद में इसे बढ़ाकर 50 तक करें।
आप भी एक्ट्रेस की बताई इन एक्सरसाइज को करके अपनी बढ़ती उम्र के साथ भी फिट रह सकती हैं। लंबे वक्त तक जवां दिखने और फिट रहने के लिए आपको भी इस तरह की एक्सरसाइजेज को अपमने रूटिन में शामिल करना चाहिए।
इससे आपको कई बीमारियों का भी जोखिम कम हो जाता है। बुजुर्ग लोग भी इन लाइट एक्सरसाइज को करके खुद को फिट रख सकते हैं। इसके अलावा भी आप कुछ हल्की फुल्की एक्सराइज करके बढ़ती उम्र में भी जवां दिखेंगी। भाग्यश्री भी इन तरीकों से आज भी इतनी खूबसूरत और जवां दिखती हैं।