बेली फैट को कम करने के लिए 5 महत्वपूर्ण योगा
Yoga for Belly fat :
अगर आप अपने बेली फैट को कम करना चाहते है तो आप इन पांच योग को जरुर करें।अगर भाग दौड़ की जिंगदी में आपके पास खुद के लिए ज्यादा वक्त नही ,और आप अपने बेली फैट से परेशान हैं तो आप घर में ही योग के कुछ आसान औऱ क्रिया के जरिये अपने बेली फैट को कम कर सकते हैं। जिन महिलाओं को घर के काम से ज्यादा फुर्सत नहीं मिलती और वो किसी जिम या योगा सेंटर नहीं जा सकती वो घर मे रोजाना 15 से 20 मिनट के योग से अपना वज़न काम कर सकती हैं। उनका बेली फैट जल्दी ही उतर सकता है। योग से जहाँ एक ओर बेली फैट कम हो जाएगा वहीं कुछ मिनट के योग से जीवन में सकारात्मकता भी आयेगी।तो आइए एक्सपर्ट से समझते है कि वो कौन से पांच आसान या योग है जिनसे बेली फैट से जल्द छुटकरा मिल सकता है।
योग गुरु ढाकाराम बताते है कि यूँ तो योग के सभी आसान हमें फायदे पहुंचाते है फिर चाहे वो शरीर को चुस्त दुरुस्त रखने की बात हो या वेट लॉस या फिर पॉजिटिविटी की बात हो। आइये जाने वो को से पांच योग है जो जल्दी से बेली फैट को कम कर सकते है।
Yoga for Belly Fat: अगर आप अपने बेली फैट को कम करना चाहते है तो आप इन पांच योग को जरुर करें।अगर भाग दौड़ की जिंगदी में आपके पास खुद के लिए ज्यादा वक्त नही ,और आप अपने बेली फैट से परेशान हैं तो आप घर में ही योग के कुछ आसान औऱ क्रिया के जरिये अपने बेली फैट को कम कर सकते हैं। जिन महिलाओं को घर के काम से ज्यादा फुर्सत नहीं मिलती और वो किसी जिम या योगा सेंटर नहीं जा सकती वो घर मे रोजाना 15 से 20 मिनट के योग से अपना वज़न काम कर सकती हैं। उनका बेली फैट जल्दी ही उतर सकता है। योग से जहाँ एक ओर बेली फैट कम हो जाएगा वहीं कुछ मिनट के योग से जीवन में सकारात्मकता भी आयेगी।तो आइए एक्सपर्ट से समझते है कि वो कौन से पांच आसान या योग है जिनसे बेली फैट से जल्द छुटकरा मिल सकता है।
योग गुरु ढाकाराम बताते है कि यूँ तो योग के सभी आसान हमें फायदे पहुंचाते है फिर चाहे वो शरीर को चुस्त दुरुस्त रखने की बात हो या वेट लॉस या फिर पॉजिटिविटी की बात हो। आइये जाने वो को से पांच योग है जो जल्दी से बेली फैट को कम कर सकते है।
Boat pose/नौकासन
Agnisaar kriya/अग्निसार क्रिया
Jathar parivartan asan/जठर परिवर्तन आसान
Grinding/चक्की संचालन
Uattanpadasna/उत्तानपादासन
जिन महिलाओं को घर के काम से ज्यादा फुर्सत नहीं मिलती और वो किसी जिम या योगा सेंटर नहीं जा सकती वो घर मे रोजाना 15 से 20 मिनट के योग से अपना वज़न काम कर सकती हैं। उनका बेली फैट जल्दी ही उतर सकता है। योग से जहाँ एक ओर बेली फैट कम हो जाएगा वहीं कुछ मिनट के योग से जीवन में सकारात्मकता भी आयेगी। तो आइए एक्सपर्ट से समझते है कि वो कौन से पांच आसान या योग है जिनसे बेली फैट से जल्द छुटकरा मिल सकता है।
कैसे करें इन्हें: योग गुरु ढाकाराम कहते हैं कि किसी भी योग को करने का सबसे सर्वोत्तम समय सुबह का होता है। लेकिन फिर भी यदि किसी को सुबह में समय नही मिलता हो तो वो शाम या दोपहर के वक्त भी इन योगासन व योगिक क्रियाओं का अभ्यास घर पर कर सकते हैं। विशेष कर महिलाएं।
किसी भी योगासन को करने से पहले जरूर ध्यान रखें कि योग से करीब 3 से 4 घंटे पहले तक कोई भारी भोजन न किया हो। कोशिश करें कि पेट हल्का या खाली हो। कोशिश करें कि ख़ाली पेट में योग आसान और क्रिया करें। इससे फैट भी जल्दी बर्न होगा औऱ किसी तरह के साईड इफ़ेक्ट से दूर रहेंगे।
योगासन से जहाँ एक तरफ वेट लॉस किया जा सकता है वहीं दूसरी तरफ में हमें अवसाद से दूर रहने में भी मदद करते हैं। इसमे अलावा योग हमारी शारीरिक छमता को बढ़ता है। एकाग्रता देता है। योग हमें सकारात्मकता के साथ साथ शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में भी मदद करता है।
योग क्रियाओं को खुली और शांत जगह पर करने का प्रयास करें।
नौकासन
जैसा कि नाम से ही पता चलता है कि नाव के समान आसान का रूप है। इस आसन को करने के लिए एक मैट को जमीन पे बिछा लें। धीरे से कोहनी के बल लेट जाएं। अपनी दोनो हथेलियों और कोहनी को अपने बॉडी के पास रख लें। कोहनी और कंधा 90 डिग्री पर बनाकर रखिएगा अब धीरे धीरे अपने दोनों पैरों को सिर और धड़ के बराबर उठाये। पैरों को 30 से 40 डिग्री पे रखें ।पैर ऊपर की तरफ हवा में रहेंगे। आप अपने पेट पर जोर महसूस करेंगे। इस प्रकार इस अवस्था मे बने रहें। 1से 2 मिनट तक इसी अवस्था में रहने का कोशिश करें,फिर धीरे धीरे अपने पैरों को जमीन पर रखें और अपने सर औऱ धड़ को भी धीरे धीरे नीचे ले जाएं। इस आसन को आप एक साथ नहीं कर सकते तो 3 से 5 बार तक थोड़ा-थोड़ा करके दोहराएं। इस आसन से पेट के निचले हिंस्से पर खिंचाव पड़ेगा जिससे पेट की चर्बी कम होगी यानी की बेली फैट पर असर पड़ेगा। यदि आप इस अवस्था मे एक समय पे ज्यादा देर खुद को होल्ड नहीं कर सकतें तो आप अर्ध नौकासन भी कर सकते हैं। जिसमें आप एक एक पैर को 30 डिग्री ऊपर उठा सकते हैं ।

उत्तानपादासन
इस आसन से पेट की मांसपेशियों पर खिंचाव होता है जिससे बेली फैट कम किया जा सकता है। सबसे पहले मैट पे पीठ के बल लेट जाएं। अपनी दोनों हथेलियों को अपनी बॉडी के समीप रख लें। दोनों पैरों को बिल्कुल ही सीधे रखें। अब दोनों पैरों को एक साथ धीरे धीरे ऊपर की ओर ले जाएं। दोनों पैरों को एक साथ उठाते हुये 30 डीग्री पे ले जाएं ,कुछ देर पैरों को 30 डिग्री की अवस्था में रोके रखें । शुरुआत में करीब 30 से 60 सैकेंड तक पैरों को होल्ड करें ।आपको अपने पेट पे खिंचाव महसूस होगा। फिर धीरे धीरे पैरो को वापस जमीन की ओर ले जाएं। आपस अपनी अवस्था मे पैरों को रख दें। अभ्यास हो जाने पे आप पैरों को ऊपर 30 डिग्री पे करीब 1 मिनट तक होल्ड कर सकते हैं। इस आसन को तीन से पांच बार तक दोहराएं। इससे आपके बेली फैट बहुत ही जल्दी उतर जाएंगे।

अग्निसार क्रिया:
योग की यह क्रिया बेली फैट को कम करने काफी सहायक है। रोजाना पांच मिनट के अभ्यास मात्र से बेली फैट बहुत ही जल्दी कम किया जा सकता है। सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं। फिर अपने दोनों घुटनों को बेंड करते हुए थोड़ा आगे की तरफ झुक जायँ। अपने दोनों हथेलियों को अपनी थाईज पे रख लें। कुर्सी की अवस्था जैसे आपके झुकने का तरीका होना चाहिए। अब मुँह में स्वांस खींचे औऱ उसे एक साथ बाहर की ओर छोड़ दें। स्वास को निकालकर श्वास बाहर रोककर अब पेट की मांस पेशियों को अंदर बाहर करें। एक ही सांस में इसे अपनी शक्ति अनुसार करें। फिर स्वास लेते हुए हुए सीधे खड़े हो जाएं। थोड़ी गहरी सांसें लें ।फिर से उसी अवस्था मे पेट की मांस पेशियों को अंदर बाहर बार बार करें। आप देखेंगे कि आपको नाभी एयर उसके आस पास काफी खिंचाव महसूस हो रहा है। शुरू में ये क्रिया पांच से दस बार दोहराएं। अभ्यास होने पे इसे तीन से पांच मिनट तक दोहराएं। यदि आप एक दिन में इस क्रिया को दो सौ से तीन सौ बार करते हैं तो आपकी बेली फैट दस दिनों में ही काफी कम हो जाएगी।महिलाओं के लिए अग्निसार क्रिया बेली फैट को कम करने के लिए काफी अच्छी है।

चक्की संचालन
बेली फैट को कम करने के लिए महिलाओं के लिए खास चक्की या ग्राइंडिंग क्रिया डिजाईन की गयी है। इससे पेट और कमर के आस पास का फैट बर्न होता है। बेली फैट को कम करने में चक्की क्रिया काफी सहायक है।मैट पे बैठ जाएं। अपने दोनों पैरों को 60 डिग्री तक खोल लें या पैरों को फैला लें।अब अपने दोनों हांथों को ऊपर की ओर ले जाएं। दोनों हांथो को ऊपर एक साथ मिलाएं। आप चाहें तो अपने हांथो की उंगलियों को आपस में फंसा कर रख लें। या फिर दोनों हांथों की उंगलियों को आपसे में मिला लें। फिर दोनों हांथो को लेते हुए अपनी कमर की साईड से झुकते हुए हांथो को पैरों के पँज्जो तक लाएं फिर उसे आगे बढ़ाते हुये धीरे धीरे आगे और फिर साईड में लेकर आएं ,फिर उसी अवस्था में हथेलियों को ऊपर की ओर ले जाएं। दोनों हांथो को एक राउंड सर्किल में घुमाएं। इसे पहले क्लॉक बाई करें फिर क्रिया दो से तीन मिनट होने पे इसे एन्टी क्लॉक अवस्था में करें । आप चाहें तो एक बार क्लॉक बाई और एक बार एंटिकलोक बाई भी दोहरा सकते हैं ।इससे आपको कमर और पेट मे खिंचाव महसूस होगा।पेट व कमर की मांसपेशियां मजबूत बनेंगी। इस क्रिया को शुरुआत में अपनी छमता आनुसार दोहराएं।

जठरर्परिवर्तनासान
जठर का मतलब पेट होता है । ऐसे में जठर परिवर्तन आसान के नियमित अभ्यास से बेली फैट को कम किया जा सकता है। सबसे पहले मैट बिछा कर पीठ के बल जमीन पर लेट जायें। दोनों हाथों को पाश्र्वो में कन्धों की ऊंचाई पर, हथेलियों का रूख आसमान की तरफ रखते हुये, फैला दें। दोनों पैरों के घुटने सीधे रखते हुये 90 डिग्री तक ऊपर उठायें ताकि आपका धड़ और टांगे एक समकोण बना लें उसके बाद दोनों पैरों को धीरे-धीरे दाहिनी तरफ ले जाकर कंधे के बराबर रख दें। पैरों के पंजों को अपनी ओर खींच कर रखें। । अब अपनी टांगों को धीरे-धीरे दाहिनी ओर ले जायें और जमीन पर रख दें। धड़ को अपनी जगह स्थिर रखते हुये अपने पैरों को (घुटने सीधे रखते हुये) दाहिने कन्धे की तरफ ले जाने का प्रयास करें। सिर कोधुमाकर दृष्टि बायें हाथ की तरफ करें। इस स्थिति में एक मिनट तक रूकें। पैरों को धीरे-धीरे ऊपर उठाएं । फिर इसी क्रिया को बाईं ओर भी करें। बाईं ओर एक मिनट रूकने के बाद पैरों को ऊपर समकोण की स्थिति में लाते हुये विपरीत क्रम में वापस आ जायें और विश्राम करें। इस आसन के नियमित अभ्यास से बेली और कमर के फैट को कम किया जा सकता है।
योग की इन क्रियाओं करने के तुरंत बाद किसी तरह का भारी भोजन को न खाएं।यदि आप बेली फैट को कम करना चाहते हैं तो योग के इन आसनों के साथ साथ अपनी डाइट पर भी थोड़ा ध्यान दें। तली भुनी चीजें, जंक फूड और अत्यधिक कार्बोहाइड्रेट युक्त पदाथों के सेवन से बचें।

विशेष नोट : योग गुरु ढाकाराम का कहना है इन महिलाएं घर मे इन पांच योग के जरिए अपने बेली फैट को कम कर सकती हैं। इन सभी योग को करते समय ध्यान रहे कि मासिक धर्म के दौरान, या किसी मेडिकल कंडिशन जैसे उक्त रक्तचाप, कमर में दर्द,गर्दन में अत्यधिक दर्द की अवस्था मे इन्हे न करें।
