Miss World and Miss Universe
Miss World and Miss Universe Platforms

Miss World and Miss Universe: “दिल में इसके प्यार, बदन में श्रृंगार है
समेट के सब कुछ नारी ने पकड़ी रफ़्तार है।” ये पक्तियां मिस वर्ल्ड, मिस यूनिवर्स बनने वाली सभी लड़कियों पर एकदम सटीक बैठती हैं। क्या आपको पता है मिस वर्ल्ड बनने के लिए क्या करना पड़ता है । इसके लिए कैसे एप्लाई करते हैं? क्या सिर्फ़ चेहरे का सुंदर होना ही काफ़ी है? आखिर दुनिया भर में सुंदरता के क्या पैमाने रखें गए हैं? क्या इसके प्रशिक्षण के लिए भी अलग से कॉलेज होते हैं?आपको इन सबके के बारे में अगर जानने की उत्सुकता है तो आज की ये विशेष पेशकश आपके लिए ही है।


खूबसूरती की कोई परिभाषा नहीं होती है फिर भी दुनियां भर में कई तरह के ब्यूटी कॉन्टेस्ट होते रहते हैं जिनको जीतने का सपना कभी न कभी हर लड़की के मन में आ ही जाता है। आपके मन में भी आया होगा लेकिन सही जानकारी न होने की वजह से आप अपने मन को समझा चुकी होगी तो आज हम आपको पूरी जानकारी देंगे। क्या आपको पता है कि मिस यूनिवर्स और मिस वर्ल्ड में कोई अंतर होता है। जी हा इसमें ज़रा सा अंतर होता है और वो अंतर क्या है ये भी आज हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे।

आपको तो पता ही होगा हाल ही में हुए मिस यूनिवर्स कॉम्पिटिशन में भारत की हरनाज संधू ने इस खिताब को अपने नाम कर देश भर में अपना परचम लहराया है। ये खिताब 21 साल बाद भारत को मिला है। केवल मिस यूनिवर्स ही नहीं भारत कई बार मिस वर्ल्ड कॉम्पिटिशन में भी विजेता रह चुका है। हर साल होने वाले ये ब्यूटी कॉन्टेस्ट बड़े ही रोचक होते हैं।

Miss World and Miss Universe
Harnaaz Kaur Sandhu- Miss Universe


हालांकि दुनिया भर में कई सौंदर्य प्रतियोगिताएं होती रहती है जिसमें मिस यूनिवर्स, मिस वर्ल्ड, मिस अर्थ, मिस इंटरनेशनल को ही स्पेशल कवरेज दी जाती है। इन प्रतियोगिताओं को ग्लोबल लेवल पर प्रेसेटन करने के कारण ही लोग इसे जान पाते हैं लेकिन इनके सही अर्थ और इनमे अंतर कुछ ही लोगो ही को पता होगा। आपको बता दूं इन चारों कंपटीशन के अलग अलग मायने हैं। हर कंपटीशन का अपना एक महत्व होता है। आखिर क्या अंतर है मिस यूनिवर्स और मिस वर्ल्ड में आइए जानते हैं:


विश्व स्तर पर ये दोनो कंपटीशन देखा जाय तो दोनो ही ब्यूटी से रिलेटेड हैं। फिर भी इन दोनो में थोड़ा सा अंतर है। बता दूं कि मिस यूनिवर्स मनवीय कारणों की वकालत करता है जिसे दुनिया में साकारात्मक बदलाव लाया जा सके, तो वही दूसरी ओर मिस वर्ल्ड ” ब्यूटी विथ पर्पस ” के तहत मानवीय कारणों की व्याख्या करती है। आइए जानते हैं कि आख़िर क्या हैं मिस वर्ल्ड और मिस यूनिवर्स।

Miss World and Miss Universe
Manushi Chhillar-Miss World


मिस वर्ल्ड:

अपने मिस वर्ल्ड बनते बहुत सुना और देखा होगा और शायद आप बनना भी चाहती होगी लेकिन क्या आपको पता है कि इस प्रतियोगिता की शुरुआत कब और कहा से हुई थी। दरअसल यूनाइटेड किंगडम में 1951 में सबसे पहले ये कंपटीशन शुरु हुआ था। जूलिया मार्ले इस कंप्टीशन की प्रेसीडेंस है इतना ही इस कंपटीशन का संचालन भी मिस वर्ल्ड ही करती है। 1951 में दुनियां की पहली मिस वर्ल्ड स्वीडन की किकी हेक्न्स बनी। विश्व सुंदरी का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय रीता फारिया हैं, जो 1996 में बनी। फिर क्या भारत में मिस वर्ल्ड जीतने का सिलसिला शुरू हो गया जो आज भी जारी है। भारत केवल एक बार ही नही बल्की 5 बार यह खिताब जीत चुका है। आपकी जानकारी के लिए बता दूं रीता फारिया के बाद 1994 में ऐश्वर्या राय , 1997 में डायना हेडन , 1999 में युक्त मुदी , 2000 में प्रियंका चोपड़ा और 2017 में मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड का ताज अपने सर पर सजवाया|

Miss World and Miss Universe
Priyanka Chopra-Miss World


मिस यूनिवर्स:

हाल ही चर्चा में रहीं हरनाज संधू को तो आप जानते ही होंगे । ये भारत की 21 साल बाद मिस यूनिवर्स बनी। मिस यूनिवर्स दुनिया की दूसरा सबसे पुरानी अंतराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता है। इसकी शुरूआत 1952 में हुई थी। इस कंपटीशन की प्रेसिडेंट पाउला शुगार्ट हैं। इसका संचालन मिस यूनिवर्स ऑर्गेनिटेशन के द्वारा किया जाता है। सबसे पहली मिस यूनिवर्स फिनलैंड की आर्मी कुसेला बनी। इसी संदर्भ में भारत में पहली मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन बनी। जिन्होंने यह खिताब 1994 में जीता। 2000 में बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस लारा दत्ता बनी और इसके इक्कीस साल बाद हरनाज़ संधू ने मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम कर भारत का गौरव बढ़ा दिया।

Beauty Platforms
Sushmita Sen-Miss Universe


बने आप भी अगली मिस वर्ल्ड: मिस वर्ल्ड बनना अब सिर्फ एक सपना भर ही नही हकीकत भी हो सकता है। इस ब्यूटी पेजेंट्स को जीतने के लिए किसी खास एलिजिबिलिटी की जरूरत नहीं है। लेकिन इस फील्ड में लड़कियों की लंबाई कम से कम 5 फुट 6 इंच होनी जरूरी है। यह कॉन्टेस्ट फिटनेस और इंटेलिजेंस के आधार पर होता है। किसी बड़े मुकाम तक पहुंचने के लिए एक एक सीढ़ियों से होकर गुजरना पड़ता है। वैसे ही आपको भी इसके लिए बहुत पहले से तैयारी शुरु कर देनी चाहिए। मिस इंडिया जैसे बड़े टाइटल को जीतने के लिए आपको शुरुआत स्कूल और कॉलेज के समय से करनी चाहिए। अगर आप इतना बडा ब्यूटी कॉम्पिटिशन का ताज अपने नाम करना चाहती हैं, तो इसके लिए आप पहले स्कूल-कॉलेज में आयोजित मिस फ्रेशर, मिस ब्यूटीफुल और मिस सिटी जैसे छोटे पेजेंट में हिस्सा लें। इन कॉम्पिटिशन से आपकी पर्सनालिटी में निखार आएगा। कहते हैं न कि हसीना का हसीन चेहरा उसकी खूबसूरत मुस्कान से और भी हसीन लगता है इसीलिए आपको इसीलिए हमेशा स्माइली फेस रखना चाहिए।

Miss World and Miss Universe
Lara Dutta-Miss Universe


विश्व सुंदरी जैसा खास खिताब जीतने के लिए आपको कुछ ख़ास योग्यता रखना ही पड़ेगा और वो इस प्रकार हैं:


1.सबसे ज्यादा आपको जरुरत जबरदस्त जूनून की। जिन्दगी में कुछ भी हासिल करने के लिए एक जज़्बा होना बेहद जरूरी है। मिस यूनिवर्स जैसे टाइटल को जीतने के लिए दिन रात आपकी आंखों में बस यही सपना होना चाहिए।

2.अगर आप भी उनमें से है जो लोग क्या सोचेंगे ये सोचकर ख़ुद को दबा लेती हैं तो आप इस फील्ड में नही आ सकती हैं। ज्यादा स्ट्रेस लेने से आपके चेहरे के साथ साथ अपने बालों में प्रभाव पड़ेगा । जिसे आपका आत्मबल कमजोर हो सकता है।

3.खूबसूरती इन्सान की सूरत से ज्यादा उसकी सीरत में होती है। इस प्रतियोगिता में आपके चरित्र को भी परखा जाता है। इंसान तन से सुंदर कितना भी हो लेकिन उसके मन की सुंदरता अधिक महत्व रखती है।

4.जिंदगी में कुछ भी हासिल करने के लिए कॉन्फिडेंस बहुत जरुरी है। अपने आत्मविश्वास के ज़रिए आप दुनिया के हर मुकाम को जीत सकती हैं तो फिर ये ब्यूटी कॉन्टेस्ट क्यों नहीं।

5.”सफलता मिले या न मिले ये तो किस्मत की बात है पर हम कोशिश भी न करें ये तो गलत बात है।” इन पक्तियों से तो आप समझ ही गए होंगे कि आपको हमेशा पोस्टिव ही रहना है। मुझसे नहीं हो पाएगा, मेरे लिए ये सब नहीं है, मैं नहीं कर पाऊंगी जैसे ख्यालों को कभी मन में आने ही न दो।

6.आपको इस प्रतियोगिता के दौरान बताना होगा की आप दुनिया को किस नज़रिए से देखती है और आप इसे और बेहतर कैसे बना सकती हैं।


ब्यूटी कॉलेज में ले एडमिशन : इतना ही नही अगर आप ऐसे कॉलेज की तालाश कर रहीं है जो आपको इस कंपटीशन के लिए तैयार करें तो भारत में ऐसे बहुत से कॉलेज मौजूद हैं। मिस फेमिना, मिस डीवा, मिस डिवाइन ब्यूटी, मिस वर्ल्ड वाइड इंडिया जैसे ढेरों नाम आपके सामने मौजूद हैं। इनमे एडमिशन लेने और ज्यादा जानकारी के लिए इनकी ऑफिशियल वेबसाइट को विजिट करें।


कैसे करें अप्लाई: मिस वर्ल्ड/ मिस यूनिवर्स बनना अगर आपका या आपके घर में किसी का सपना हैं तो जानिए कैसी अप्लाई करें और आखिर क्या क्या जानकारी होना चाहिए। सबसे पहले तो आपको बता दूं कि इसके लिए उम्र 18 से 27 तक होना बहुत जरुरी है। जो कंटेस्टेंट्स इस प्रतियोगिता में भाग लेने जा रहें हैं उन्हें ये पता होना चाहिए कि इसके लिए नेशनल लेवल के ब्यूटी कॉन्टेस्ट जीतना बेहद ज़रूरी है। आपको पहले मिस इंडिया बनना होगा तभी आप इसके लिए रजिस्टर कर सकतें हैं। मिस इंडिया बनने के लिए आपको पहले उसका फॉर्म भरना होगा। मिस इंडिया का फॉर्म आपको मिस इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट पर मिल जायेगा। यह फॉर्म साल के अंत में आता है।

इन कंपटीशन को जीतने के बाद विनर को क्या खास सुविधाएं मिलती हैं। दरअसल ताज के आलावा जीतने वालों को अन्य कई फैसिलिटी भी मिलती हैं जिनमें से कुछ ये है। उन्हें प्रोफेशनल स्टाइल‍िस्ट, न्यूट्र‍िशन, डर्मटोलॉजी और डेंटल सर्व‍िस दी जाती है।एक्सक्लुस‍िव इवेंट्स, पार्टीज, प्रीमियर, स्क्रन‍िंग्स, कास्ट‍िंग्स में एंट्री. ट्रैवल‍िंग प्रीव‍िलेज, होटल में रहने-खाने का पूरा खर्च दिया जाता है। पूरी दुन‍िया दोबारा घूमने का मौका मिलता है। मिस वर्ल्ड या मिस यूनिवर्स बनना न केवल आपको इतिहास रचने के मौका देता है बल्की यह आपकी किस्मत को भी पूरी तरह बदल देता है।

उम्मीद करती हूं की आपको हमारा यह आर्टिकल जानकारी पूर्ण लगा होगा और आपको पसंद आया होगा। अगर आपको सही जानकारी मिली हो तो आप भी इसी तरह आने वाले कंपटीशन में जरूर भाग लें और गृहलक्ष्मी के साथ जुड़े रहें।



Leave a comment