Madhuri Dixit: धक-धक गर्ल माधुरी जब भी स्क्रीन पर आती है, एक गजब का जादू छा जाता है। उनकी एवरग्रीन खूबसूरती से लेकर उनकी मधुर मुस्कान एक अलग ही समां बांध देती है। माधुरी दीक्षित की गिनती उन अदाकाराओं में होती हैं, जिनका चार्म 50 की उम्र के बाद भी ऐसे ही बना हुआ है। आमतौर पर, माधुरी खुद को स्टाइल करने में कभी भी एक्सपेरिमेंट करने से पीछे नहीं हटती और शायद यही कारण है कि हर बार उनका एक अलग अवतार फैन्स को देखने को मिलता है।
माधुरी दीक्षित सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी तस्वीरें फैन्स के साथ शेयर करती हैं। उनके इंडियन और इंडो-वेस्टर्न लुक्स दर्शकों को बेहद पसंद आते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको माधुरी दीक्षित के कुछ ऐसे लुक्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप पार्टी में रिक्रिएट करके हर किसी की तारीफ बटोर सकती हैं-
Madhuri Dixit ब्लू लहंगा
अगर आप वेडिंग या पार्टी में एथनिक लुक्स से सबको हैरान करना चाहती हैं तो ऐसे में आप माधुरी दीक्षित के इस लुक्स से आइडिया लें। इस लुक में माधुरी दीक्षित ने फुल स्लीव्स ब्लाउज के साथ मैचिंग लहंगा पहना है, जिस पर सीक्वेंस और गोल्डन वर्क बेहद अच्छा लग रहा है। सटल मेकअप और ओपन हेयर लुक में माधुरी काफी अच्छी लग रही हैं।
गृहलक्ष्मी स्टाइलिंग टिप्स-
अगर आप माधुरी दीक्षित के इस लुक को रिक्रिएट करना चाहती हैं तो ऐसे में आप हेयर स्टाइल बनाते समय उसमें फ्लोरल या सीक्वेंस एक्सेसरीज को शामिल कर सकती हैं। वहीं हेयरस्टाइल में हाफ अप एंड डाउन हेयरस्टाइल्स लहंगे के साथ काफी अच्छे लगते हैं। इतना ही नहीं, मेकअप के दौरान आइज पर अधिक फोकस करें और लिप्स को लाइट ही रखें।
माधुरी दीक्षित फ्लोरल पैंट सूट
आमतौर पर, पैंट सूट को ऑफिस में पहना जाता है, लेकिन अगर आप पार्टी में पैंट सूट पहनना चाहती हैं तो माधुरी दीक्षित के इस लुक को रिक्रिएट करें। इस लुक में माधुरी ने ब्लैक कलर का पैंट सूट पहना है, जिस पर पर्पल कलर का फ्लोरल प्रिंट है। माधुरी ने इस लुक में ब्लैक शर्ट को स्टाइल किया है और मेकअप को काफी सटल रखा है। जबकि फुटवियर में उन्होंने ब्लैक पम्पस को प्राथमिकता दी है।
गृहलक्ष्मी स्टाइलिंग टिप्स-
अगर आप माधुरी दीक्षित के इस लुक को अपने स्टाइल में कैरी करना चाहती हैं तो आप शर्ट को स्किप कर सकती हैं और उसकी जगह नेकपीस की लेयरिंग करके एक स्मार्ट लुक क्रिएट कर सकती हैं। वहीं शर्ट की जगह ट्यूब टॉप को भी स्टाइल किया जा सकता है। नाइट मेकअप के दौरान आप सॉफ्ट स्मोकी आइज मेकअप भी कर सकती हैं।
माधुरी दीक्षित लाइट पिंक आउटफिट लुक
माधुरी दीक्षित का यह लुक बेहद ही फेमिनिन है, जो उन पर काफी अच्छा लग रहा है। इस लुक में माधुरी दीक्षित ने लाइट पिंक कलर के टॉप को पहना है, जिस पर नेट और थ्रेड वर्क को बेहद ही खूबसूरती के साथ शामिल किया गया है। वहीं, इसके साथ उन्होंने मैचिंग स्कर्ट कैरी की है, जिसमें प्लीटेड लुक है। पिंक टोन लिपस्टिक उनके इस लुक के साथ काफी अच्छी लग रही है।
गृहलक्ष्मी स्टाइलिंग टिप्स-
अगर आप माधुरी दीक्षित के इस लुक को रिक्रिएट करने का मन बना रही हैं तो फ्लोर लेंथ स्कर्ट की जगह टी-लेंथ स्कर्ट को भी स्टाइल किया जा सकता है। टी-लेंथ स्कर्ट यंग गर्ल्स पर काफी अच्छी लगती है। वहीं टॉप में आप क्रॉप टॉप स्टाइल को भी चुन सकती हैं। जहां तक बात एक्सेसरीज की है तो उसे मिमिनल ही रखें। इस लुक में डायमंड एक्सेसरीज आपके स्टाइल में चार-चांद लगाएगी।
माधुरी दीक्षित ब्लू गाउन लुक
माधुरी दीक्षित का यह लुक बेहद ही रिफ्रेशिंग है और समर पार्टीज के लिए एकदम परफेक्ट है। इस लुक में माधुरी ने ब्लू कलर के स्लीवलेस गाउन को अपने स्टाइल का हिस्सा बनाया है, जिस पर फ्लोरल वर्क देखने में बेहद ही ब्यूटीफुल लग रहा है। डैंगल्स इयररिंग्स और लाइट मेकअप से माधुरी दीक्षित ने एक स्टेटमेंट लुक क्रिएट किया है।
गृहलक्ष्मी स्टाइलिंग टिप्स-
इस तरह के आउटफिट के साथ अगर आप सॉफ्ट मेकअप करेंगी, तो आपका लुक काफी अच्छा लगेगा। वहीं एक्सेसरीज में आप एक लाइट पेंडेंट को भी स्टाइल कर सकती हैं। अगर आप ब्रेसलेट नहीं पहनना चाहती हैं तो एक खूबसूरत व मल्टीकलर फ्लोरल वॉच को अपने स्टाइल का हिस्सा अवश्य बनाएं।
माधुरी दीक्षित ब्लैक ड्रेस लुक
अगर आपने नाइट पार्टी में अपने स्टाइल से रॉक करने का मन बनाया है तो ऐसे में माधुरी दीक्षित के इस लुक को देखें। इस लुक में माधुरी ने ट्यूब स्टाइल ब्लैक सीक्वेंस ड्रेस को कैरी किया है, जिसमें टॉप व बॉटम में फर लुक दिया गया है। पिंक टोन मेकअप और ब्लैक हील्स से उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया है।
गृहलक्ष्मी स्टाइलिंग टिप्स-
माधुरी दीक्षित के इस लुक को रिक्रिएट करते समय आप टी-लेंथ की जगह फुल लेंथ आउटफिट को भी पहन सकती हैं। वहीं, नेकपीस में आप चोकर पहन सकती हैं या फिर सिल्वर टोन चोकर व पेंडेंट की लेयरिंग कर सकती हैं। अगर आप नाइट पार्टी में एक बोल्ड लुक क्रिएट करना चाहती हैं तो ऐसे में स्मोकी आइज लुक भी कैरी किया जा सकता है।
तो आपको माधुरी दीक्षित का कौन सा लुक सबसे अच्छा लगा? यह हमें फेसबुक पेज के कमेंट सेक्शन में अवश्य बताइएगा।
