Madhuri Dixit Saree: धक-धक गर्ल के नाम से मशहूर माधुरी दीक्षित के लोग आज भी दीवाने हैं। एक्ट्रेस 90 के दशक से ही लोगों के दिलों पर राज करती आ रही हैं। माधुरी अपनी दमदार एक्टिंग के साथ-साथ अपने फैशन के लिए भी जानी जाती हैं। आज भी माधुरी साड़ी पहनकर लाखों लोगों के दिलों की धड़कने बढ़ा देती हैं।
यह भी देखें-कब्ज की समस्या से हैं परेशान, आजमाएं ये घरेलू नुस्खे: Constipation Remedy
उनके साड़ी को ड्रेप करने के स्टाइल के आप भी कायल हो जाएंगे। उनकी तरह साड़ी स्टाइल करके आप भी बहुत ही खूबसूरत लग सकती हैं। आइए आज आपको दिखाते हैं माधुरी का लेटेस्ट साड़ी कलेक्शन।
नेवी ब्लू साड़ी में कहर ढाती माधुरी
इस नेवी ब्लू कलर की साड़ी में माधुरी का लुक बहुत ही जबरदस्त लग रहा है। उनका ये स्टाइल बहुत ही शानदार है। इस साड़ी में माधुरी दीक्षित बला की खूबसूरत लग रही हैं। इस साड़ी के बॉर्डर पर बहुत ही प्यारा सिल्वर वर्क किया गया है। इससे साड़ी में चार-चांद लग रहे हैं। इसके साथ उन्होंने सेमी स्लीव ब्लाउज कैरी किया है। एक्ट्रेस का ये संंस्कारी अंदाज काफी शानदार है।
सिल्वर नेट साड़ी है शानदार
इस नेट साड़ी में माधुरी किसी पार्टी के लिए बिल्कुल परफेक्ट लुक दे रही हैं। उनका ये स्टाइल शानदार है। एक्ट्रेस का ये साड़ी लुक देखकर कोई भी उनका फैन बन सकता है। इस उम्र में भी माधुरी दिल की धड़कने बढ़ा रही हैं। इसके साथ उन्होंने मैचिंग स्लीवलेस ब्लाउज कैरी किया है। इसके साथ उन्होंने हैंगिंग सिल्वर पर्ल ईयरिंग्स कैरी की हैं। इस तरह से तैयार होकर आप भी पार्टी में कहर ढा सकती हैं।
ग्रीन नेट साड़ी
अगर आप किसी कॉकटेल पार्टी में जाने के लिए ड्रेस सेलेक्ट नहीं कर पा रही हैं, तो आपको माधुरी के इस लुक से इंस्पीरेशन लेनी चाहिए। इस वाइन ग्रीन साडी में एक्ट्रेस बला की खूबसूरत लग रही हैं। इसके साथ उन्होंने स्लीवलेस ब्लाउज कैरी किया है। साथ में लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने हैवी ईयरिंग्स को पेयर किया है। उनका ये एलिगेंट लुक आपको कैसा लगा।
लाइट ब्लू साड़ी
ये साड़ी पहनकर माधुरी कहर ढा रही हैं। उनका ये स्टाइल कमाल का है। इसके साथ उन्होंने टर्टल नेक ब्लाउज पेयर किया है। इस तरह की सिंपल साड़ी को पहनकर हर महिला खूबसूरत दिख सकती है। एक्ट्रेस का ये लुक बहुत ही इंस्पायरिंग है।
येलो बनारसी साड़ी लुक है शानदार
अपने इस देसी लुक में एक्ट्रेस बहारों की मल्लिका लग रही हैं। इस ट्रेडिशनल अंदाज में माधुरी आपको भी अपना फैन बना सकती हैं। इस रेड और येलो साड़ी के कॉम्बिनेशन में एक्ट्रेस बहुत ही प्यारी लग रही हैं। इसके साथ उन्होंने रेड कलर का सेमी स्लीव ब्लाउज कैरी किया है। साथ में उन्होंने मिनिमल ज्वैलरी भी पेयर की है, जो लुक को कंप्लीट कर रही हैं।
शिमरी पिंक साड़ी
इस शिमरी साड़ी में माधुरी बहुत ही गॉर्जियस लग रही हैं। अगर आप किसी नाइट पार्टी में जाने वाली हैं, तो आपके लिए ये लुक बहुत ही कमाल का हो सकता है। इसे पहनकर आप पार्टी में अप्सरा से कम नहीं लगेंगी।
आपको भी धक-धक गर्ल माधुरी के इन लुक्स को जरूर ट्राई करना चाहिए। इसे ट्राई करके आप सबसे खूबसूरत लगेंगी।
