face pack

Combination Skin की महिलाओं के सामने सबसे बड़ी समस्या यह होती है कि वह अपनी स्किन की केयर किस तरह से करें। दरअसल, कॉम्बिनेशन स्किन की महिलाएं ना तो पूरी तरह से ऑयली स्किन की महिलाओं के स्किन केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल कर सकती हैं, क्योंकि उनका केवल टी-जोन की ऑयली होता है और ना ही वह पूरी तरह से ड्राई स्किन की महिलाओं के प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता दे सकती हैं। ऐसे में इन महिलाओं के लिए सबसे अच्छा उपाय होता है कि वह बाजारी प्रोडक्ट्स की अपेक्षा घरेलू व नेचुरल उपायों को अपनी स्किन पर अप्लाई करें।

इस तरह के होममेड उपायों की खासियत यह होती है कि इनका कोई साइड इफेक्ट्स नहीं होता है। वहीं दूसरी ओर, आपकी किचन में ही ऐसे कई इंग्रीडिएंट्स होते हैं, जो ऑयली व रूखी स्किन दोनों पर बेहतरीन तरीके से काम करते हैं, इसलिए कॉम्बिनेशन स्किन की महिलाएं इन्हें बिना किसी परेशानी के इस्तेमाल कर सकती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कॉम्बिनेशन स्किन की महिलाओं के लिए कुछ नेचुरल होममेड फेस पैक्स के बारे में बता रहे हैं, जो उनकी स्किन को पैम्पर करने में मदद करेंगे-

कॉम्बिनेशन स्किन की महिलाओं के लिए शहद और नींबू का फेस पैक

Combination Skin
Honey And Lemon Face Pack

जहां शहद आपकी स्किन को मॉइश्चराइज करने में मदद करेगा, वहीं विटामिन सी रिच नींबू स्किन को अधिक ब्राइटन बनाएगा और अतिरिक्त ऑयल को कण्ट्रोल करने में मदद करेगा।

आवश्यक सामग्री-

  • एक से दो बड़े चम्मच शहद
  • एक नींबू का रस

फेस पैक इस्तेमाल करने का तरीका-

  • सबसे पहले एक बाउल में शहद और नींबू का रस डालकर मिक्स करें।
  • अब अपने फेस को क्लीन करें।
  • इसके बाद इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं और दस मिनट के लिए रहने दें।
  • अब पानी की मदद से फेस को क्लीन करें और चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगाएं।

नोट- नींबू से कुछ लोगों की स्किन में इरिटेशन या जलन हो सकती है। इसलिए इस पैक को लगाने से पहले पैच टेस्ट अवश्य करें। साथ ही अगर आप चाहें तो नींबू के रस के स्थान पर टमाटर का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

कॉम्बिनेशन स्किन की महिलाओं के लिए शहद और खीरे का फेस पैक

Combination Skin
Honey and Cucumber Face Pack

गर्मी के दिनों के लिए कॉम्बिनेशन स्किन की महिलाओं के लिए यह एक बेहतरीन फेस पैक है, जो आपकी स्किन को ठंडक भी प्रदान करेगा।

आवश्यक सामग्री-

  • एक से दो बड़े चम्मच शहद
  • आधा खीरा

फेस पैक इस्तेमाल करने का तरीका-

  • सबसे पहले खीरे को कद्दूकस कर दें।
  • आप चाहें तो इसका रस निकाल लें या फिर इसे ऐसे ही पल्प के साथ यूज कर लें।
  • अब एक बाउल में शहद और खीरे को डालकर मिक्स करें।
  • अब अपने फेस को किसी जेंटल फेस वॉश की मदद से क्लीन करें।
  • इसके बाद इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं और हल्की मसाज करें।
  • अब दस मिनट के लिए पैक को ऐसे ही रहने दें।
  • अब पानी की मदद से फेस को क्लीन करें और चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगाएं।

कॉम्बिनेशन स्किन की महिलाओं के लिए केले और अंडे का फेस पैक

Combination Skin
Banana And Egg Face Pack

यह फेस पैक ना केवल आपकी स्किन को मॉइश्चराइज करता है, बल्कि एजिंग कॉम्बिनेशन स्किन के लिए यह काफी अच्छा माना जाता है, क्योंकि इससे आपकी अधिक फर्म होती है और फाइन लाइन्स व रिंकल्स की अपीयरेंस कम होती है।

आवश्यक सामग्री-

  • एक पका हुआ केला
  • एक एग व्हाइट

फेस पैक इस्तेमाल करने का तरीका-

  • सबसे पहले एक बाउल में केला डालकर उसे कांटे की सहायता से अच्छी तरह मैश कर लें।
  • अब एक अंडा तोड़ें और बाउल में डालें।
  • अब आप केले और अंडे को अच्छी तरह फेंटें ताकि इसकी स्मूद कंसिस्टेंसी हो जाए।
  • अब अपने फेस को फेस वॉश की मदद से साफ करें।
  • इसके बाद इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं और हल्का सूखने तक इंतजार करें।
  • अब हल्के गुनगुने पानी की मदद से चेहरे को धो दें।
  • अंत में, चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगाएं।

नोट-केले और अंडे का मिश्रण बालों के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है। आप चाहें तो इसे हेयर पैक के रूप में भी इस्तेमाल कर सकती हैं। हालांकि, उस समय आप अंडे की सफेदी के साथ-साथ जर्दी को भी मिक्स कर सकती हैं।

कॉम्बिनेशन स्किन की महिलाओं के लिए मिल्क पाउडर, दही और खीरे का फेस पैक

Combination Skin
Milk Powder Face Pack

कच्चा दूध अक्सर महिलाएं अपनी स्किन पर लगाती हैं। लेकिन अगर आप चाहें तो मिल्क पाउडर को बतौर फेस पैक अपनी कॉम्बिनेशन स्किन पर लगा सकती हैं। इसमें दही व खीरे के इस्तेमाल के कारण यह एक बेहद ही कूलिंग फेस पैक की तरह काम करता है और पिगमेंटेशन व सनबर्न जैसी समस्याओं से भी काफी राहत दिलाता है।

आवश्यक सामग्री-

  • एक टेबलस्पून मिल्क पाउडर
  • एक चम्मच दही
  • आधा खीरे का रस

फेस पैक इस्तेमाल करने का तरीका-

  • सबसे पहले खीरे को कद्दूकस करके उसका रस निकाल लें।
  • अब आप एक बाउल में मिल्क पाउडर, दही व खीरे का रस मिलाकर एक स्मूद पेस्ट तैयार करें।
  • आप पेस्ट की कंसिस्टेंसी को एडजस्ट के लिए सामग्री को थोड़ा कम-ज्यादा भी कर सकती हैं।
  • अब अपने फेस को वॉश करें और टॉवल की मदद से हल्का थपथपाएं।
  • अब नम स्किन पर ही इस मिश्रण को लगाएं और 15 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • अंत में, ठंडे पानी की मदद से चेहरे को साफ करें और फिर स्किन को मॉइश्चराइज करें।

मैं मिताली जैन, स्वतंत्र लेखिका हूं और मुझे 16 वर्षों से लेखन में सक्रिय हूं। मुझे डिजिटल मीडिया में 9 साल से अधिक का एक्सपीरियंस है। मैं हेल्थ,फिटनेस, ब्यूटी स्किन केयर, किचन, लाइफस्टाइल आदि विषयों पर लिखती हूं। मेरे लेख कई प्रतिष्ठित...

Leave a comment