Dressing Room को इस तरह सजाएं
Dressing Room Decor से जुड़े टिप्स यहां देखें।
Dressing Room Decor Ideas: किसी भी फैशनिस्टा का ड्रीम स्पेस है ड्रेसिंग रूम। अच्छे से सोच समझकर और अच्छी तरह से डिज़ाइन किया गया ड्रेसिंग रूम आपको एक हाई-स्ट्रीट रिटेल स्पेस में होने का एहसास दे सकता है और वह भी घर के अंदर। ड्रेसिंग रूम साइज़ और स्टाइल में अलग-अलग हो सकते हैं और आप इसे पर्सनलाइज़ कर सकते हैं और इसे अपना बना सकते हैं। आपको खुद को पैम्पर करने के लिए एक जगह बनाने और वह भी प्रैक्टिकल समाधानों के साथ संतुलन बनाने की ज़रूरत है।
अपने ड्रेसिंग रूम को डिजाइन करते समय, आप कई स्टाइल को चुन सकते हैं। अपने आप से पूछें कि आप सेटिंग से क्या वाइब हासिल करना चाहते हैं – लग्ज़रियस? मिनिमल? या कन्ट्रेम्पररी? इसके बाद, कमरे के आकार और उपलब्ध प्राकृतिक प्रकाश व्यवस्था के बारे में सोचें, खासकर रंग पर विचार करते समय। लाइट, न्यूट्रल शेड्स छोटे कमरों को बड़े और अधिक आकर्षक दिखाते हैं, जबकि रिच टोन्स के साथ बड़े स्पेस को ज़्यादा लग्ज़री दिखाया जा सकता है।
दीवारों के रंग के अलावा और भी कुछ चीज़ें ड्रेसिंग रूम के डेकोर में चार चाँद लगाती हैं। यहाँ 5 ऐसे ड्रेसिंग रूम आइडिया बताए जा रहे हैं जो पके इस पर्सनल स्पेस को एक लक्ज़री लुक देने में आपकी मदद करेंगे और साथ ही हर बार आपको उस स्पेस में पैम्पस करने की कोशिश करेंगे।
सही जगह चुनना और सही पार्टिशन
आपके ड्रेसिंग रूम के लिए एकदम सही जगह आपके बेडरूम के ठीक बगल में है। यदि आपके मास्टर बेडरूम के पास एक नैरो स्पेस है, तो उसे अपने ड्रेसिंग रूम में बदल दें। लेकिन अगर आपके पास अलग ड्रेसिंग रूम के लिए जगह नहीं है, तो परेशान न हों। अपने बेडरूम का एक बड़ा कॉर्नर चुनें और उस जगह का स्मार्ट तरीके से इस्तेमाल ड्रेसिंग रूम या वॉक-इन वॉर्डरोब के अनुभव को रीक्रिएट करने के लिए करें। बस यह ध्यान रखें कि रोशनी वहाँ पर्याप्त हो।

यदि आपके पास ड्रेसिंग रूम के लिए पर्याप्त जगह नहीं है, तो एक सेपरेट एरिया का अनुभव पाने के लिए एक पार्टिशन वॉल का इस्तेमाल करें। आप ग्लास पार्टिशन, पोर्टेबल वुडन स्क्रीन या पर्दे का इस्तेमाल करके ऐसा कर सकते हैं।
मिरर और ड्रेसिंग टेबल

मिरर के बिना ड्रेसिंग रूम अधूरा है। प्रकाश को परावर्तित करके एक संकीर्ण जगह को बड़ा दिखाने के लिए फ्लोर टू सीलिंग मिरर का विकल्प चुनें। यदि मिरर एक भव्य फ्रेम के साथ आता है, तो यह आपके ड्रेसिंग रूम का केंद्र बिंदु भी बन सकता है और ग्लैमर जोड़ सकता है। मिरर का इस्तेमाल करने और फिर भी जगह बचाने का एक और तरीका यह है कि इसे अपने वॉर्डरोब के स्लाइडिंग डोर पर माउंट करें।

वहीं ड्रेसिंग टेबल चुनते समय, यह महत्वपूर्ण है कि यह आपके बेडरूम से मेल खाए और साथ ही आपके बाकी फर्नीचर के साथ मेल खाता हो। अगर यह रूम के स्टाइल के साथ फिट बैठता है, तभी यह महसूस होगा कि यह रूम का हिस्सा है। फिर आपको यह तय करने की ज़रूरत है कि क्या आप किसी स्टोरेज स्पेस के साथ ड्रेसिंग टेबल चाहते हैं। यदि आपको किसी स्टोरेज स्पेस की ज़रूरत नहीं है, तो बिना किसी ड्रॉर के एक ड्रेसिंग टेबल चुनें।
सीटिंग पर ध्यान
अपनी ड्रेसिंग टेबल चुनने के बाद, आपको मैच करने के लिए एक चेयर की ज़रूरत होगी। वैनिटी स्टूल से लेकर विंगबैक चेयर, बटन-टफ्टेड सीट्स से लेकर ओटोमैन तक, यदि आपके पास बैठने के लिए आरामदायक जगह है, तो यह अनुभव को और अधिक आकर्षक बना देगा। यदि स्पेस अच्छा है, तो आप उस असाधारण रूप के लिए एक लेदर सोफा लगा सकते हैं।
लाइटिंग का ख्याल
किसी भी ड्रेसिंग रूम के डिजाइन के लिए, लाइटिंग एक महत्वपूर्ण फैक्टर है। यदि संभव हो, तो अपनी ड्रेसिंग टेबल को लाइट के नैचुरल सोर्स के पास रखें। यदि आप ऐसा नहीं कर सकते हैं, तो कुछ शानदार टास्क लाइटिंग लगाएं ताकि आप अपना मेकअप करते समय अपना चेहरा ठीक से देख सकें। आप अपने ड्रेसिंग टेबल पर दो साइडलाइट लगा सकती हैं, ताकि आप अपने चेहरे के दोनों ओर एक समान रोशनी पा सकें।

ड्रेसिंग रूम में नेचुरल लाइट हो तो ज्यादा अच्छा है लेकिन रात के वक्त ये संभव नहीं, तो ऐसे में आपको इस रूम में व्हाइट, वॉर्म और न्यूट्रल लाइट्स लगवाना चाहिए। ऐसी लाइट्स में कपड़ों का कलर जो है वही नजर आता है। कलरफुल लाइट्स से बेशक रूम अच्छा लगने लगे लेकिन इन लाइट्स में कपड़ों का असली कलर पता नहीं चल पाता।
व्यवस्थित हो स्टोरेज

- अपने सबसे अच्छे ज्वेलरी पीस को अपने ड्रेसिंग रूम की दीवारों पर डिस्प्ले करें और बाकी को छिपा दें। आप अपने कपड़ों को स्टोर करने के लिए वॉर्डरोब में सब कुछ भरने के बजाय ओपन वॉर्डरोब का विकल्प चुन सकती हैं। डिवाइडर और कम्पार्टमेंट का इस्तेमाल करके इन्हें अलग करें। बैठने के लिए एक बेंच लगाएं, अच्छी रोशनी में निवेश करें, फिर एक शानदार ड्रेसिंग टेबल के साथ ग्लैमर लुक पाएं।
- छोटे अपार्टमेंट के लिए, स्पेस को बढ़ाने के लिए फ्लोर टू सीलिंग स्टोरेज यूनिट्स का विकल्प चुनें। ऊपर रखे बक्से वाले वार्डरोब की तुलना में वे साफ दिखते हैं। सामान और पुराने कपड़ों को स्टोर करने के लिए, अपर शेल्व्ज़ का इस्तेमाल करें। आप ट्रांसपरेंट ग्लास डोर का विकल्प चुन सकते हैं, ताकि आपको हायर शेल्व्ज़ पर स्टोर की गई चीजों को देखने में समस्या न हो।
- अच्छी बात यह है कि आप फ्रीस्टैंडिंग फर्नीचर के साथ, आपके पास अपनी स्टाइल के हिसाब से अपने ओपन ड्रेसिंग स्पेस को खूबसूरती से डिजाइन करने का विकल्प हो सकता है। स्टोरेज यूनिट्स का चयन करते समय, याद रखें कि ड्रार, शेल्व्ज़ की तुलना में ज़्यादा महंगे हैं। यदि आपका बजट कम है, तो ड्रार के बजाय शेल्व्ज़ और स्टोरेज यूनिट्स का चयन करें।
- फुटवियर को कपड़ों की तुलना में कम जगह की जरूरत होती है। इसलिए, शैलो कैबिनेट या लो-लेवल शेल्फ में उनके लिए जगह बनाने की कोशिश करें। अपने शू शेल्व्ज़ को ठीक करने के लिए एक छोटा सा कोना आपके लिए आदर्श स्थान हो सकता है। आस-पास बैठने की जगह रखना न भूलें ताकि आप आसानी से अलग-अलग जूते पहनकर ट्राय कर सकें।
