लिविंग रूम को बड़ा दिखाने के लिए ये होम डेकोर आइडिया अपनाएं: Living Room Decor
Living Room Decor

Overview:लिविंग रूम को बड़ा दिखाने के लिए इन होम डेकोर का करे इस्तेमाल : Living room decor

आज के आर्टिकल में हम आपको बताते हैं कि आप अपने लिविंग रूम को किस तरह से डेकोर कर सकते हैं और उसे बड़ा दिखा सकते हैं।

Living Room Decor: हमें सबसे ज्यादा सुकून हमारे घर में ही मिलता है। चाहे हम बाहर कितना ही क्यों ना घूम आए। लॉन्ग वीकेंड या वेकेशन के बाद हमें अपना घर बहुत ही ज्यादा अच्छा लगता है और हम अपने घर पर ही लौट कर आते हैं। हमें जो चीज बहुत ही ज्यादा प्यारी होती है हम उनकी देखभाल भी अच्छे तरीके से करते हैं। ऐसे में हम घर की देखभाल करना और उसे मेंटेन करना बहुत ही ज्यादा जरूरी समझते हैं। चाहे घर छोटा हो या बड़ा हो घर को सजाना किसी भी चुनौती से कम नहीं होता है।

सबसे ज्यादा दिक्कत तो तब आती है जब हमें यह नहीं समझ आता कि किस चीज को कहां पर सजाया जाए जिसके जरिए हमारा घर खूबसूरत दिखें और उसका लुक अच्छा नजर आए। आज के आर्टिकल में हम आपको बताते हैं कि आप अपने लिविंग रूम को किस तरह से डेकोर कर सकते हैं और उसे बड़ा दिखा सकते हैं।

Also read : लिविंग रूम को इन 5 स्मार्ट तरीकों से ऑर्गजाइज़ करें

इस तरह रखे सजावट का सामान

Living Room Decor
keep decorations like this

अगर आप अपने घर को सजाना चाहते हैं तो इसके लिए जगह घिरने वाले सजावट के समान का बिल्कुल भी इस्तेमाल नहीं करें। इसकी बजाए आप हैंगिंग शोकेस का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह दिखने में बहुत ही ज्यादा खूबसूरत होते हैं और हमारे घर को आकर्षक बनाते हैं। साथ ही पर्दे, सीलिंग, हैंगिंग वॉल आर्ट से अपने लिविंग रूम को खूबसूरत तरीके से डेकोरेट भी कर सकते हैं। इसी के साथ-साथ आप विंडो फ्रेम से भी अपने लिविंग रूम को सजा सकते हैं। यह आपके कमरे की खूबसूरती को और भी ज्यादा बढ़ा देता है।

फर्नीचर का करें इस्तेमाल

Furniture
Furniture in living room

अपने घर को सजाने के लिए आप ऐसे फर्नीचर का चुनाव कर सकते हैं जो पोर्टेबल हो। इसी के साथ इस बात को जरूर ध्यान रखें कि फर्नीचर कम स्पेस देने वाला होना चाहिए। अगर आप अपने लिविंग रूम को बड़ा दिखाना चाहते हैं तो इसके लिए कम स्पेस देने वाले फोल्डिंग फर्नीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह बहुत ही ज्यादा खूबसूरत भी लगते हैं। जरूरत के बाद यूज़ करके आप इन्हें आराम से फोल्ड भी कर सकते हैं। इस तरह के फर्नीचर काफी ज्यादा आरामदायक होते हैं।

लाइट शेड और कलर पेंट का करें इस्तेमाल

wall paint
living room wall paint

डार्क कलर के पेंट से कमरे का रंग गहरा दिखाई देता है जिसकी वजह से कमरे में कम स्पेस दिखाई देता है। ऐसे में आप लाइट और पेस्टल कलर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके जरिए आपका लिविंग रूम खूबसूरत दिखाई देता है। अगर आप चाहे तो डार्क एंड लाइट पेंट कांबिनेशन का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसका मतलब कमरे के एक दीवार पर डार्क रंग और बाकी तीन पर लाइट रंग का चुनाव कर सकते हैं। इससे लुक बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लगता है।

हैंगिंग टेबल का कर सकते हैं इस्तेमाल

Hanging table
Hanging table in living room

लिविंग रूम को सजाने के लिए हैंगिंग टेबल का इस्तेमाल किया जा सकता है, क्योंकि कई बार लिविंग रूम में टेबल रखने की जगह नहीं होती है। इसके लिए आप खूबसूरत लकड़ी के टुकड़े और मेक्रम से बने हैंगिंग झूले का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इस झूले और टेबल में आप सजावट का सामान रख सकते हैं। यह दिखने में बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लगता है। यह दीवार में टांगने के बाद रूम में जगह भी नहीं लेता है।

इस तरीके से आप अपने लिविंग रूम को डेकोर कर सकते हैं और अपने घर को आकर्षक बना सकते हैं। अगर आप भी लिविंग रूम को डेकोर करना चाहते हैं तो इन टिप्स को करें फोलो।

अंजली मृणाल एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास ब्लॉग, आर्टिकल्स और समाचार लेखन में 7 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। बीते 7 वर्षों में उन्होंने कई...