Laptop Accessories: लैपटॉप आज के समय में हर किसी की जरूरत बन गया है। बच्चे हों या बड़े, हर किसी को लैपटॉप की जरूरत होती है। ऑनलाइन क्लासेस से लेकर वर्क फ्रॉम होम यहां तक कि प्रोजेक्ट्स आदि बनाने के लिए भी लोग लैपटॉप ही यूज करने लगे हैं। आलम यह है कि एक ही घर में हर किसी के पास पर्सनल मोबाइल की तरह पर्सनल लैपटॉप होने लगा है।
हालांकि, अगर आप अपने लैपटॉप को लंबे समय तक नए जैसा बनाए रखना चाहते हैं और उसकी बेहतर केयर करना चाहते हैं तो ऐसे में आपको इसके साथ कुछ एक्सेसरीज को भी खरीदना चाहिए। यह एक्सेसरीज आपके लैपटॉप को अधिक यूजफुल बनाने में मदद करेंगी। तो चलिए आज हम आपको लैपटॉप के लिए यूजफुल कुछ एक्सेसरीज के बारे में बता रहे हैं-
लैपटॉप के साथ खरीदें एक यूएसबी-सी हब

यदि आपको लैपटॉप में एक साथ कई यूएसबी की जरूरत होती है तो ऐसे में आपको इस यूएसबी सी हब को खरीदना चाहिए। इसकी मदद से आप अपने लैपटॉप के साथ एक साथ कई पैन ड्राइव, चार्जर आदि को बेहद आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं। इस कॉम्पैक्ट डिवाइस में सिंकिंग और फाइल शेयरिंग के लिए यूएसबी पोर्ट, वीडियो आउटपुट के लिए एक एचडीएमआई पोर्ट और डेटा स्टोरेज के लिए एसडी कार्ड स्लॉट भी हैं। इस तरह इस यूएसबी सी हब के जरिए आप अपने लैपटॉप से एक ही बार में काफी काम ले पाएंगे।
लैपटॉप के लिए खरीदें लैपटॉप स्टैंड

अगर आप लैपटॉप पर अधिक सुविधाजनक तरीके तरीके से काम करना चाहते हैं तो ऐसे में लैपटॉप स्टैंड आपको अवश्य खरीदना चाहिए। कुछ लोगों का यह कहना होता है कि वह टेबल पर लैपटॉप रखकर काम करते हैं, इसलिए उन्हें इसकी जरूरत नहीं है। जबकि वास्तव में ऐसा नहीं है। लैपटॉप स्टैंड कई मायनों में आपके लिए लाभदायक है। दरअसल, इसे कई एंगल्स पर सेट किया जा सकता है। जिसके कारण आप चाहे बेड पर हों या फिर टेबल पर बैठकर काम करें, यह लैपटॉप में काम करना आरामदायक बनाता है। इतना ही नहीं, इस तरह आपका बॉडी पॉश्चर भी सही बना रहता है। साथ ही इसमं लैपटॉप को मजबूती से रखने में मदद करने के लिए नरम सिलिकॉन पैड होते हैं। इसके अलावा, स्टैंड कॉम्पैक्ट स्टोरेज के लिए फोल्ड हो जाता है। जिसके कारण इसे कैरी करना व यूज करना काफी आसान है। लैपटॉप स्टैंड का एक फायदा यह भी है कि लैपटॉप को अधिक ठंडा रखता है और इसके गर्म होने की संभावना कम होती है।
लैपटॉप की-बोर्ड के लिए क्लीनर

जब आप लैपटॉप पर काम करते हैं तो इसके की-बोर्ड पर धूल व गंदगी जमा हो जाती है और इसे समय-समय पर क्लीन करने की आवश्यकता होती है। ऐसे में आपको लैपटॉप की-बोर्ड की क्लीनिंग के लिए स्पेशल जेल क्लीनर का इस्तेमाल करना चाहिए। यह धूल के साथ-साथ जमी हुई गंदगी को भी हटा देता है। साथ ही, इन्हें विशेष रूप से लैपटॉप के लिए बनाया गया है, इसलिए इलेक्ट्रॉनिक्स पर उपयोग करने के लिए यह एकदम सुरक्षित है। आप चाहें तो इसकी मदद से कार के एयर वेंट और कैमरे आदि की क्लीनिंग पर भी विचार कर सकते हैं।
खरीदें लैपटॉप कूलिंग पैड

अगर आपका काम कुछ ऐसा है कि आपको लगातार लैपटॉप का यूज करना होता है तो आपको लैपटॉप कूलिंग पैड में जरूर इनवेस्ट करना चाहिए। यह आपको लैपटॉप को अतिरिक्त हीट होने से बचाता है। जब आप इस कूलिंग पैड को यूज करते हैं तो इससे आपके कंप्यूटर को ठंडा रखने में मदद मिलती है। इस तरह, यह आपके काम या गेम के दौरान बेहद अच्छी तरह से वर्क करता है। साथ ही लैपटॉप को जल्दी खराब होने से बचाता है।
लैपटॉप के लिए लैप डेस्क

ऐसे बहुत से लोग हैं, जिन्हें बेड पर बैठकर काम करना अच्छा लगता है। लेकिन लैपटॉप को गोद में रखकर काम करना अच्छा नहीं माना जाता है, क्योंकि यह कहीं ना कहीं आपके पैरों को नुकसान पहुंचाता है। यूं तो आजकल बेड टेबल भी उपलब्ध हैं, लेकिन वह बहुत जल्द खराब हो जाती हैं। साथ ही साथ उन पर काम करना थोड़ा असुविधाजनक भी होता है। ऐसे में आप लैप डेस्क में इनवेस्ट करने पर विचार करें। यह बेहद कॉम्पैक्ट है और अधिक सुविधाजनक है। बेड पर बैठकर काम करने के लिए यह एकदम परफेक्ट है। इसमें नीचे की तरफ कुशन लगे होते हैं जो लैपटॉप को ओवर हीट होने से बचाते हैं। आपको यह ऑनलाइन 1000-1500 रूपए की रेंज के बीच आसानी से मिल जाएगा।
लैपटॉप के लिए स्क्रीन क्लीनिंग वाइप्स

ये स्क्रीन क्लीनिंग वाइप्स आपके लैपटॉप डिस्प्ले से उंगलियों के निशान, धब्बे और गंदगी को आसानी से हटाते हैं। यह बेहद ही पोर्टेबल हैं और आप इन्हें अपने लैपटॉप बैग में ही बेहद आसानी से रख सकते हैं। यह स्ट्रीक-फ्री है और इस्तेमाल करने के बाद आपकी लैपटॉप स्क्रीन आसानी से सूख जाती है। आप उनका उपयोग फ़ोन, टैबलेट, कीबोर्ड और चश्मा आदि साफ करने के लिए भी कर सकते हैं। इन्हें इस्तेमाल करना भी बेहद ही आसान है। वैसे इन दिनों मार्केट में स्क्रीन क्लीनिंग वाइप्स के साथ-साथ स्क्रीन क्लीनिंग किट्स भी अवेलेबल हैं, जो बेहद आसानी से आपके लैपटॉप की क्लीनिंग में मदद करते हैं। यह बेहद ही अफोर्डेबल भी हैं।
