Hierapolis Theater
Hierapolis Theater

Hierapolis Theater: कोरोना की पाबंदियों का दौर खत्म होने के बाद लगभग दो हजार साल पुराना हीयरापोलिस थिएटर अब पर्यटकों के लिए तैयार हो चुका है। युनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साईट में शुमार हीयरापोलिस को देखने के लिए हर साल करीबन 10 लाख पर्यटक यहां आते हैं। युनानी वास्तुकला का बेहतरीन नमूना पेश करते इस थिएटर की साज संभाल के मद्देनजर तुर्की सरकार ने 7.62 करोड़ का बजट जारी किया है।

इसके अलावा हीयरापोलिस के नजदीक पामुकाले में गर्म पानी के 17 स्त्रोत है। ये दुनिया की एकमात्र ऐसी जगह है, जहां गर्मपानी के 17 स्त्रोत हैं। नमक वाले इन जल स्त्रोतों वाले पामुकाले को स्थानीय भाषा में कपास का किला कहा जाता है।

Leave a comment