A beautiful couple in maroon green traditional outfits
Rashmika Vijay Mehendi Pictures

Summary: अपनी मेहंदी समारोह में इमोशनल हुई रश्मिका मंदाना

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में शादी कर अपनी प्रेम कहानी को नया मुकाम दिया। शादी से पहले हुई मेहंदी और प्रदानम रस्मों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

Rashmika and Vijay Mehndi Ceremony: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के स्टार कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शादी की। अब इनकी प्रदानम और मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें विजय और रश्मिका के निजी पल बेहद खूबसूरती से कैप्चर हुए हैं। कई तस्वीरों में रश्मिका इमोशनल भी नजर आई हैं। 

Group of happy people in traditional colourful dresses
Rashmika Vijay mehendi pics

रश्मिका और विजय की शादी से पहले 25 फरवरी को दोनों की प्री-वेडिंग रस्में आयोजित की गईं, जिनमें प्रदानम और मेहंदी सेरेमनी खास रहे। इस खास मौके पर दूल्हा-दुल्हन ने फेमस फैशन डिजाइनर करण तोरानी के लेबल ‘तोरानी’ के खूबसूरत आउटफिट्स पहने। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए विजय देवरकोंडा ने लिखा कि यह शाम उनके लिए बेहद यादगार रही और वह चाहते हैं कि काश यह पल थोड़ी देर और ठहर जाता।

A group of people woith a beautiful woman; A group of people with a man in traditional dress
Rashmika Vijay mehendi pics

वहीं रश्मिका मंदाना ने भी सोशल मीडिया पर इन पलों को याद करते हुए लिखा कि यह शाम बिल्कुल परफेक्ट थी, लेकिन बहुत जल्दी खत्म हो गई। उन्होंने अपने आउटफिट को डिजाइन करने के लिए डिजाइनर का धन्यवाद भी किया। इन तस्वीरों में दोनों की खुशी और एक-दूसरे के प्रति प्यार साफ नजर आ रहा है।

A woman showing her mehendi design; An emotional woman with a girl
Rashmika with her sister at mehendi ceremony

एक तस्वीर में रश्मिका अपनी 14 साल की बहन शिमन के कंधे पर सिर रखे इमोशनल नजर आ रही थीं। इस भावुक पल ने फैंस का दिल जीत लिया। दरअसल, रश्मिका अपनी छोटी बहन शिमन के काफी करीब हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी बहन के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं और कई बार उनके लिए प्यार भरे मैसेज भी लिख चुकी हैं। 

कुछ तस्वीरों में रश्मिका अपनी मेहंदी भी फ्लॉन्ट कर रही हैं तो कुछ में उनकी खूबसूरती झलक रही है। रश्मिका के हाथ पर लगी मेहंदी में आध्यात्मिक चिह्नों को लगाया गया, जिसमें ओम, स्वास्तिक और त्रिशूल जैसे डिजाइन हैं। एक्ट्रेस ने मेहंदी में कन्नड़ और तेलुगु दोनों भाषाओं में लिखे “शिव” और “शक्ति” शब्द को शामिल किया। यह दर्शाता है कि रश्मिका ने दोनों संस्कृतियों को भी अपनी शादी में खास जगह दी।

A man folding hands infront of group of people; A woman holding a plate full of colourful things infront of people
Rashmika Vijay mehendi pics

विजय देवरकोंडा की एक तस्वीर उनके फैंस को बेहद पसंद आ रही है। इस एक तस्वीर में विजय रश्मिका की मां यानी अपनी सासू मां के सामने हाथ जोड़कर बैठे हुए हैं। यह तस्वीर प्रदानम रिवाज की प्रतीत होती है। एक अन्य तस्वीर में विजय रश्मिका के माथे को चूमते नजर आ रहे हैं। 

प्रदानम तेलुगु हिंदू परंपरा का एक महत्वपूर्ण प्री वेडिंग समारोह होता है। इसमें दूल्हा-दुल्हन के परिवार औपचारिक रूप से शादी के रिश्ते को स्वीकार करते हैं। यह रस्म शादी से पहले परिवारों के बीच एक खूबसूरत शुरुआत मानी जाती है।

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने 26 फरवरी को उदयपुर स्थित आईटीसी मेमेंटोस होटल में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शादी रचाई। उनकी शादी में दोनों परिवारों के सदस्य और कुछ करीबी दोस्त ही मौजूद थे। शादी तेलुगु और कोंडावा परंपराओं के अनुसार संपन्न हुई। शादी के बाद 4 मार्च को हैदराबाद में एक रिसेप्शन का आयोजन किया गया, जिसमें साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्रिटीज और कई राजनीतिक हस्तियां भी शामिल हुईं। 

Subscribe GL

स्पर्धा रानी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज ने हिन्दी में एमए और वाईएमसीए से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। बीते 20 वर्षों से वे लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट लेखन में सक्रिय हैं। अपने करियर में कई प्रमुख सेलिब्रिटीज़ के इंटरव्यू...