Komal Pandey Stylish Ethnic Looks
Stylish Ethnic Looks

Komal Pandey Ethnic Looks: फैशन इन्फ्लुएंसर और लाइफस्टाइल कंटेंट क्रिएटर कोमल पांडे अपने यूनिक स्टाइल और जबरदस्त फैशन सेंस के चलते फैशन वर्ल्ड और सोशल मीडिया पर अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। कोमल पांडे अपने लुक्स को लेकर काफी एक्सपेरिमेंटल हैं, और आए दिन नए-नए स्टाइलिश आउटफिट स्टाइल कर फैशनेबल लुक्स क्रिएट कर फैशन ट्रेंड सेट करती नजर आती हैं। कोमल पांडे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव और पॉपुलर हैं। ऐसे में आप भी इस वेडिंग सीजन कोमल के स्टाइलिश और ट्रेंडी एथेनिक लुक्स देख आउटफिट इंस्पिरेशन ले सकती हैं। आइए कोमल पांडे के सोशल मीडिया अकाउंट से लेटेस्ट एथेनिक लुक इंस्पिरेशन लेते हैं।

सुपर स्टाइलिश कोमल पांडे के लेटेस्ट एथेनिक लुक्स ले सकती हैं, आउटफिट आइडियाज

बनारसी साड़ी विद स्वीटहार्ट नेक ब्लाउज

कोमल पांडे अक्सर बोल्ड लुक्स में सोशल मीडिया पर नजर आती हैं। लेकिन कोमल पांडे के इस साड़ी लुक की बात करें। तो उन्होंने ट्रेडिशनल बनारसी साड़ी को काफी स्टाइलिश तरीके से मॉडर्न स्वीटहार्ट नेक ब्लाउज और मैचिंग बैग के साथ कैरी किया है। कोमल पांडे इस लुक में काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। आप भी कोमल का ये साड़ी लुक ग्लोइंग मेकअप, गजरा हेयर स्टाइल और खूबसूरत झुमकों के साथ ट्राई कर सकती हैं।

पाकिस्तानी स्टाइल सिल्वर शरारा सेट

कोमल पांडे अपने लुक्स को लेकर काफी एक्सपेरिमेंटल हैं और अलग-अलग तरह के आउटफिट स्टाइल करना पसंद करती हैं। ऐसे में उनके इस लुक की बात करें तो उन्होंने पाकिस्तानी स्टाइल में बेहद खूबसूरत सिल्वर कलर के शरारा सेट को कैरी किया है। आप भी खास वेडिंग फंक्शन पर कोमल का ये एथेनिक आउटफिट हैवी रॉयल ज्वेलरी और ग्लोइंग मेकअप के साथ कैरी कर सकती हैं।

प्रीड्रेप्ड साड़ी विद स्टाइलिश मिरर वर्क

फैशन इन्फ्लुएंसर कोमल पांडे ने इस लुक में बेहद खूबसूरत ब्लैक कलर की प्रीड्रेप्ड मिरर वर्क साड़ी को हॉट स्ट्रैपी स्लीव्स ब्लाउज और कंट्रास्ट ग्रीन कलर ज्वेलरी के साथ कैरी किया है। कोमल पांडे इस लुक में बेहद स्टाइलिश नजर आ रही हैं। इस तरह की प्रीड्रेप्ड साड़ियां आजकल काफी पॉपुलर हैं। आप भी कोमल के इस ट्रेंडी आउटफिट से इंस्पिरेशन लेकर लुक रीक्रिएट कर सकती हैं।

फिशटेल स्टाइल वेलवेट लहंगा चोली

कोमल पांडे का ये सुपर स्टाइलिश और ट्रेंडी फिशटेल लहंगा लुक सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। इस लुक में कोमल ने रॉयल ब्लू कलर का हैवी गोल्डन वर्क लहंगे को यू नेक ब्लाउज और मैचिंग वेलवेट दुपट्टे के साथ कैरी किया है। आप भी खास इवेंट पर हैवी एथेनिक आउटफिट स्टाइल करना चाहती हैं। तो कोमल के लुक से इंस्पिरेशन लेकर गोल्डन ज्वेलरी और मैचिंग हैंड बैग के साथ कैरी कर सकती हैं।

सॉफ्ट बनारसी साड़ी विद कंट्रास्ट ब्लाउज

कोमल पांडे अक्सर सोशल मीडिया पर अपने स्टाइलिश एथेनिक साड़ी लुक्स के लिए पसंद की जाती हैं। ऐसे में कोमल के इस साड़ी लुक की बात करें तो उन्होंने सॉफ्ट क्रीम बनारसी साड़ी को डार्क कंट्रास्ट ब्लाउज के साथ कैरी किया है। आप भी सॉफ्ट बनारसी साड़ी को नया लुक देना चाहती हैं। तो कोमल पांडे से इंस्पिरेशन लेकर कंट्रास्ट डिजाइनर ब्लाउज और स्लीक बन हेयर स्टाइल के साथ ट्राई कर सकती हैं।

Subscribe GL

मैं रेनुका गोस्वामी, विगत पांच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। डिजिटल पत्रकारिता में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और हेल्थ पर लेखन का अनुभव और रुचि है, वर्तमान में गृहलक्ष्मी टीम का हिस्सा हूं। पूर्व में मैंने दैनिक...