सोशल मीडिया
Social Media Day 2023 Credit: Istock

Overview: सोशल मीडिया डे : क्‍यों मनाया जाता है ये खास दिन, क्‍या है इस वर्ष की थीम

लोगों को इसके महत्‍व व दुष्‍प्रभाव के प्रति जागरूक करने के लिए हर साल 30 जून को सोशल मी‍डिया डे मनाया जाता है।

Social Media Day: सोशल मीडिया एक ऐसा प्‍लेटफॉर्म है जहां आप अपने दोस्‍तों, रिश्‍तेदारों से कनेक्‍ट रहने के साथ अपनी पर्सनल चीजों को शेयर कर सकते हैं। आज सोशल मीडिया हर जगह छाया हुआ है। सोशल मीडिया के कई प्‍लेटफार्म हैं। भले ही फेसबुक और ट्विटर हर किसी के लिए नहीं हैं लेकिन फिर भी ब्‍लॉगिंग, वाइन, स्‍नैपचैट और यहां तक कि लिंकडिन समेत कई अन्‍य चीजें मौजूद हैं। सोशल मीडिया की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए तथा लोगों को इसके महत्‍व व दुष्‍प्रभाव के प्रति जागरूक करने के लिए हर साल 30 जून को सोशल मी‍डिया डे मनाया जाता है। ऐसे में इस दिन से जुड़े इतिहास के बारे में पता होना जरूरी है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में।

क्‍या है सोशल मीडिया का इतिहास

सोशल मीडिया के प्रति रहें जागरूक
What is the history of social media

सोशल मीडिया डे की शुरुआत 30 जून 2010 में मैशेबल  द्वारा की गई थी। दुनियाभर में सबसे पहले 1997 में एंड्रयू वेनरिच ने पहला सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म सिक्‍सडिग्री लॉन्‍च किया गया था। वर्ष 2001 में इसके दस लाख से अधिक यूजर्स होने के बाद इसे बंद कर दिया गया। इस दिन सोशल मीडिया को व्‍यापक मान्‍यता और भागीदारी मिली थी। तब से इस दिन को वर्ल्‍ड सोशल मीडिया डे के रूप में मनाया जाता है। उस समय सोशल मीडिया का प्रभाव लोगों पर अधिक नहीं था इसलिए लोगों को इसके प्रति जागरूक करने के लिए इस दिन की शुरुआत की गई। एक रिपोर्ट के अनुसार पिछले कुछ सालों में इंटरनेट यूजर्स की संख्‍या 7.6 फीसदी बढ़ी है और अब ये 4.72 अरब तक पहुंच गई है।

सोशल मीडिया डे का उद्देश्‍य

सोशल मीडिया डे के प्रभाव और वैश्विक संचार में इसकी भूमिका पर जोर देने के लिए विश्‍व सोशल मीडिया डे को मनाया जाता है। आज के बदलते समय में सोशल मीडिया के माध्‍यम से समाज, रहन-सहन में काफी बदलाव आया है। सोशल मीडिया का मुख्‍य उद्देश्‍य लोगों के बीच की दूरियां कम करना और एक-दूसरे को कनेक्‍ट करना है। सूचनाओं का सहजता से आदान-प्रदान होना और सूचनाओं के महत्‍व को समझना जरूरी है। हालांकि इसके माध्‍यम से गलत जानकारियों व सूचनाओं को भी फैलाया जा रहा है। जिस वजह से सोशल मीडिया बदनाम भी हुआ है। लेकिन इसका सही ढंग से उपयोग किया जाए तो इससे बड़ी ताकत दूसरी नहीं हो सकती। 

क्‍या है सोशल मीडिया डे 2023 की थीम

सोशल मीडिया के प्रति रहें जागरूक
What is the theme of Social Media Day 2023

सोशल मीडिया डे 2023 की थीम है ‘अंतर लाने के लिए सोशल मीडिया की शक्ति’। ये हमारे जीवन पर सोशल मीडिया के सकारात्‍मक प्रभाव को दर्शाता है।

सोशल मीडिया का महत्‍व

– सोशल मीडिया के माध्‍यम से ज्ञान और जानकारी का विस्‍तार हुआ है।

– लोगों को अपनी बात कहने और भावनाओं को वयक्‍त करने का सही माध्‍यम मिला है।

– सोशल मीडिया ने व्‍यापार, फिल्‍म, शिक्षा और मीडिया को अधिक शक्तिशाली बनाया है।

– सोशल मीडिया के माध्‍यम से ऑनलाइन क्‍लासेस और मीटिंग करना संभव हो पाया है।