Mira Rajput Married Life: मीरा राजपूत और शाहिद कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे चर्चित कपल में से एक है। इन दोनों की शादी को वैसे तो सालों गुजर चुके हैं लेकिन उनकी केमिस्ट्री आज भी दर्शकों को उत्साहित करने का काम करती है। दो बच्चों का पेरेंट्स बन चुका है कपल जब भी कहीं दिखाई देता है। अपने स्ट्रांग बॉन्ड से लोगों को दीवाना बना लेता है।
आपको बता दें कि मीरा का बैकग्राउंड फिल्मी नहीं है और एक बॉलीवुड एक्टर से शादी कर अपनी जिंदगी को नॉर्मल तरीके से जीना मीरा के लिए उतना भी आसान नहीं रहा। वह अपने दोस्तों की तरह शहर बदलना चाहती थी जिंदगी जीना चाहती थी लेकिन एक समय ऐसा भी आया जब उन्हें अकेलेपन का सामना करना पड़ा। हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान मीरा को इन सभी बातों के बारे में बात करते हुए देखा गया।
20 साल की उम्र में की शादी

मीरा ने जब शाहिद कपूर से शादी की थी तब वह महज 20 साल की थी और एक्टर उनसे 14 साल बड़े थे। आम लड़की से अचानक सेलिब्रिटी वाइफ बन जाना उनके लिए बिल्कुल भी आसान नहीं था। उनकी निजी जिंदगी अचानक लोगों के लिए पब्लिक बन चुकी थी जिसकी वजह से उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
इसलिए डिलीट कर दिया था फेसबुक
जब कपल की शादी हुई तब मीरा ने कई चैलेंज का सामना किया। हद तो तब हो गई जब फेसबुक पर उन्हें एक के बाद एक फ्रेंड रिक्वेस्ट आने लगी और यह आंकड़ा 3000 के पार पहुंच गया। अपने अकाउंट पर इतनी सारी रिक्वेस्ट देखकर वो बुरी तरह से डर गई थी। उन्हें लग रहा था की पूरी दुनिया यहां है और कोई उनका फेसबुक अकाउंट हैक ना कर ले या वह तस्वीर ना देख ले जब वह 15 साल की थी और किसी पार्टी में मौजूद थी। उन्हें इस बात का भी डर था कि कोई तस्वीरों या कपड़ों से उन्हें जज ना करने लगे। इन सारे कारणों की वजह से उन्होंने अपना फेसबुक अकाउंट ही डिलीट कर दिया था।
महसूस हुआ अकेलापन

शादी के बाद मीरा की जिंदगी में आ रहे हैं चैलेंज यहीं खत्म नहीं हुए। एक समय ऐसा भी आया जब उन्हें लग रहा था कि वह बिल्कुल अकेली हैं। अचानक से दिल्ली की आम लड़की से बॉलीवुड एक्टर की वाइफ बन चुकी थी। उन्हें शहर बदलना था और एक पब्लिक फिगर की तरह जिंदगी जीनी थी। दूसरी तरफ उनके दोस्त अपनी जिंदगी में आगे बढ़ रहे थे। कोई पोस्ट ग्रेजुएशन कर रहा था तो कोई करियर को लेकर नए फैसले ले रहा था। अपने दोस्तों को देखकर उन्हें ऐसा लगता था कि काश वह भी वह सब कर पाती जो उनके दोस्त कर रहे हैं।
अलग हो गई थी जिंदगी
2015 में शादी के बाद इस कपल ने साल 2016 में अपनी बेटी मिशा का स्वागत किया। इस समय मीरा को ये लग रहा था कि वह और उनके दोस्त अलग-अलग राहों पर आगे बढ़ रहे थे। जितने भी दोस्त थे वह उनसे रिलेट नहीं कर पा रहे थे। एक ही उम्र में वो अलग अलग फेज में थे। जब वह अपने दोस्तों को करियर में तरक्की करते देखी थी तो उन्हें लग रहा था कि उनसे बहुत कुछ छूट गया है।
दोस्तों को समझ आई जिंदगी
मीरा ने यह भी बताया की शुरुआत में उन्हें अपने दोस्तों की जिंदगी अच्छी लग रही थी। वहीं दोस्तों को यह लगता था कि मीरा की जिंदगी पूरी तरह से अलग है और बॉलीवुड एक्टर की वाइफ बनने के बाद और मां बनने के बाद उनके पास दोस्तों के लिए समय ही नहीं है। हालांकि, कुछ सालों बाद जब उनके दोस्त शादी करके पेरेंट्स बने तब उन्हें जिंदगी के इस दौर का एहसास हुआ। मीरा के मुताबिक पहले दोस्त उनसे कहा करते थे कि शादी करके तुम शिफ्ट हो गई हो तो हमें भूल जाओगी। इस पर वो इन्हें समझती थी कि वह सच में बिजी हैं और उलझी हुई है लेकिन कोई समझता नहीं था। हालांकि, इन सारे उतार-चढ़ाव के बीच उनकी दोस्ती बनी रही। आज उनके दोस्त शादी के बाद की मीरा की जिंदगी को खुद भी पैरेंट्स बन महसूस कर रहे हैं।
बिजनेस वर्ल्ड में रखा कदम
इतनी कम उम्र में 14 साल बड़े व्यक्ति से शादी कर 2016 में बेटी और 2018 में बेटे जैन की मां बनने के बाद अब मीरा बिजनेस वर्ल्ड में भी कदम रख चुकी हैं। शाहिद कपूर की पत्नी होने के अलावा उनकी अपनी एक पहचान है। बॉलीवुड की लाइमलाइट और बिजनेस वर्ल्ड की चकाचौंध यह सब मीरा के लिए चुटकियों का काम बन चुका है।
