Overview: यदि आपके बाल भी झड़ते है तो इस सीरम को जरूर लगाएं
मौसम चेंज होते है सबसे पहले बालों पर इसका असर देखने को मिलता है आपके बाल झड़ने लगते है तो ऐसे में आप इस सीरम का इस्तेमाल अपने बालों में करे। आपके बाल झड़ने बंद कर देता हे।
Hair Serum for Hair Fall: जब आप मार्केट से कोई कॉस्मेटिक लाती है तो वह आपके बालों को सुंदर तो बना देता है लेकिन कुछ ही दिनों में आपको इसका असर दिखने लगता है। आपके बाल बेजान नजर आने लगते है। उनकी हेल्थ पर कॉस्मेटिक का असर दिखने लगता है। आपको समझ ही नहीं आता है कि आप किस तरह का कॉस्मेटिक इस्तेमाल करें। जिससे आपके बाल सही तरह से पहले जैसे सुंदर लगने लगे। तो इसके लिए जरूरी है कि आप घर के सीरम का इस्तेमाल करें। यह आपके बालों को झड़ने से रोेकेगा भी। साथ ही उलझे बालों को मुलायम भी बनाएगा। तो इसके लिए आपको कुछ ऐसे घरेलू उपायों को अपनाना है जिससे आपके बाल टूटेंगे भी नहीं और बाल सुंदर बन जाएंगे।
आंवला और नारियल का तेल

बालों में यदि आप घर का बना सीरम लगाती है तो आपकेे बाल झड़ने बंद हो जाते है। तो इसके लिए आप दो आंवले को लें उसे कददूकस कर लें और फिर इसके रस को अलग कर लें इसमें एक चौथाई नारियल तेल को मिलाएं और थोड़ा अरण्डी का तेल मिलाकर एक बोतल में भरकर रख लें फिर सिर धोने से पहले इसे लगाएं और एक घंटा लगाने के बाद सिर धो दें आपके बाल झड़ने बंद हो जाएंगे और चमकदार दिखेंगे।
नारियल तेल और बादाम तेल का सीरम
जब आपको अपने बालों को अच्छा और स्वस्थ बनाना होता है तो आपको कुछ हेल्दी चीजों को बालों में लगाना होता है इसी तरह आप घर में सीरम तैयार करने के लिए दो चम्मच नारियल का तेल,एक चम्मच बादाम का तेल और कुछ बूंदे लैवेंडर तेल को डालकर मिला लें। फिर एक बोतल में डालकर रख लें जब आप इस सीरम को लगाएं तो हल्का सा पानी मिला लें और पूरे बालों में इन्हे लगाए। इससे आपके बाल धीरे धीरे हेल्दी के साथ टूटना खत्म कर देंगे।
प्याज के रस और ऑलिव ऑयल
प्याज बालों में लगाना बेहद फायदेमंद होता है क्योंकि प्याज से बालों की जड़े मजबूत हेाती है। इस सीरम को बनाने के लिए आपको दो चम्मच प्याज के रस में एक चम्मच ऑलिव ऑयल मिलाना है और थोड़ा सा शहद मिलाकर एक बोतल में बंद करके रखना है। जब आपको इसे लगाना होता है तो इसे पूरे सिर में लगा लें। और कम से कम एक घंटा लगाकर रखें फिर सिर को धो दें। आपके बाल चमकने लगेंगे और धीरे धीरे झड़ने बंद हो जाएंगे।
कैस्टर ऑयल और नारियल तेल का सीरम
जैसे जैसे मौसम चेंज होता है तो आपके बाल झड़ने लगते है ऐसे में आप घरेलू सीरम का बालों में इस्तेमाल कर सकती है। इसके लिए सीरम बनाने के लिए दो चम्मच कैस्टर ऑयल और उसमे एक चम्मच नारियल का तेल मिला लें और उसे एक बोतल में बनाकर रख दें जब भी बालों को धोंए तो इसे घंटा बालों में लगा लें और फिर बालों को धोएं। इससे आपके बाल खिले खिले नजर आएंगे।
सीरम के फायदे
-इससे बालों में ड्राइनेस कम होती है और बाल चमकदार हो जाते है।
-इन सीरम से बाल हाइड्रेट होते है।
-बाल रिपेयर हो जाते है और बालों को मजबूती मिलती है।
-हेयर ग्रोथ में असर दिखता है.

