Female Sex Problems: सेक्स एक ऐसी क्रिया है, जिसमें दो लोग शामिल होते हैं। हालांकि, जब सेक्स समस्याओं की बात होती है तो केवल पुरूषों की ही बात अधिक की जाती है। दरअसल, पुरूषों की ऐसी कई सेक्स समस्याएं होती हैं, जिनके बारे में लोगों को जानकारी है और इसलिए इन पर अक्सर चर्चा की जाती है। जैसे शीघ्रपतन से लेकर इरेक्शन की समस्या। लेकिन महिलाएं भी कई तरह की सेक्स समस्याओं से जूझती हैं। हालांकि, वह इस बारे में किसी से भी बात नहीं करती हैं।
अगर आपने नोटिस किया हो तो ऐसी बहुत सी महिलाएं होती हैं जो शादी के कुछ वक्त बाद ही सेक्स करने में रूचि नहीं दिखाती हैं। ऐसा केवल उनकी अतिरिक्त जिम्मेदारी के कारण नहीं होता है, बल्कि कभी-कभी महिलाएं अपनी सेक्स समस्याओं से जूझती हैं, लेकिन वह उसे बताने में हिचकती हैं और इसलिए सबसे अच्छा ऑप्शन सेक्स से दूरी बनाना समझती हैं। तो चलिए आज हम आपको होने वाली कुछ सेक्स समस्याओं (Female Sex Problems) और उसके समाधान के बारे में बताते हैं।
सेक्स से ज्यादा हस्तमैथुन से चरम सुख प्राप्त करना

ऐसी बहुत सी महिलाएं हैं, जिन्हें यह समस्या होती है कि वह अपने पति के साथ सेक्स के दौरान आर्गेज्म को प्राप्त नहीं कर पाती हैं। वहीं, जब उनके पति हस्तमैथुन करते हैं, तब उन्हें अधिक अच्छा लगता है। यहां तक कि उस दौरान वह आर्गेज्म को प्राप्त कर लेती हैं। जिन महिलाओं को सेक्सुअल इंटरकोर्स के दौरान आर्गेज्म प्राप्त नहीं होता है, वह अक्सर अपनी वैवाहिक जिन्दगी से खुश नहीं होती है।
क्या करें- सबसे पहले तो आपको यह समझना होगा कि यह कोई समस्या नहीं है। अगर आपको सेक्सुअल इंटरकोर्स से ज्यादा हस्तमैथुन के दौरान चरम सुख प्राप्त होता है, तो आप ऐसा भी कर सकती हैं। इसके अलावा, अगर आप सेक्सुअल इंटरकोर्स से आर्गेज्म प्राप्त करना चाहती हैं तो पहले अधिक समय फोरप्ले करें। इससे दोनों पार्टनर एक साथ आर्गेज्म प्राप्त करते हैं। इसके अलावा, इंटरकोर्स के दौरान आप कुछ नई पोजिशन ट्राई करें और योनि के उस हिस्से को उत्तेजित करने की कोशिश करें, जो हस्तमैथुन के दौरान होता है।
योनि के ढीलेपन के कारण सेक्स के प्रति अरूचि

एक समय के बाद हर महिला को कहीं ना कहीं इस स्थिति से गुजरना पड़ता है। जब एक महिला मां बनती हैं तो डिलीवरी के बाद उसकी योनि का कसाव काफी कम हो जाता है। जिससे महिला और पुरूष दोनों की सेक्स के प्रति रूचि काफी हद तक कम हो जाती है, क्योंकि वह पहले ही तरह सेक्सुअल इंटरकोर्स को एन्जॉय नहीं कर पाते। योनि में ढीलेपन के कारण उनके बीच सेक्स का रोमांच व गरमाहट बरकरार नहीं रह पाती है।
क्या करें- ऐसे में निराश होने की जगह बेहतर होगा कि आप स्त्री रोग विशेषज्ञ से मिलें। वह उपचार के जरिए योनि में दोबारा काफी हद तक कसाव ले आएंगी। इसके अलावा, कोशिश करें कि आप सेक्स के दौरान कुछ नया व अलग करने का प्रयास करें। इससे आपके बीच एक रोमांच पैदा होगा और योनि में कसाव की कमी के कारण होने वाली सेक्स के प्रति अरूचि को भी कम करेगी।
सेक्स करने की इच्छा ना होना

बहुत सी महिलाएं होती हैं, जिन्हें एक वक्त के बाद सेक्स के प्रति अरूचि पैदा होती है। ऐसी महिलाएं अक्सर सेक्स नहीं करना चाहती हैं और इसलिए वह तरह -तरह के बहाने बनाती हैं। वहीं, कुछ महिलाएं केवल अपने पार्टनर की इच्छा पूर्ति के लिए ऐसा करती हैं और इसलिए, वह उसे एन्जॉय नहीं कर पाती हैं।
क्या करें- अगर आपके मन में सेक्स के प्रति अरूचि पैदा हो रही है तो ऐसे में उसके कारणों का पता लगाएं। कई बार वैवाहिक रिश्ते में समस्याएं, काम की अधिकता व जिम्मेदारियां, शारीरिक व मानसिक रूप से तनावग्रस्त होना या फिर घर का माहौल आदि भी सेक्स के प्रति अरूचि को जन्म देते हैं। ऐसे में इन समस्याओं पर काम करें। इसके अलावा, अगर समस्या बरकरार रहती है तो किसी गायनेकालॉजिस्ट से मिलें और दवाओं के माध्यम से भी सेक्स के प्रति रूचि को जागृत किया जा सकता है।
सेक्स के दौरान या बाद में दर्द होना

कुछ महिलाओं को सेक्स के दौरान या सेक्सुअल इंटरकोर्स करने के बाद बहुत अधिक दर्द का अहसास होता है। जिन महिलाओं को यह समस्या होती है, वह अक्सर सेक्स के नाम से ही घबराती हैं। उनके लिए सेक्स किसी एक भयावह एक्सपीरियंस में बदल जाता है और वह अपने पार्टनर से दूर रहने के लिए तरह-तरह के बहाने बनाती हैं। हालांकि, उन्हें अपनी इस समस्या की असली वजह के बारे में नहीं पता होता है। अमूमन बहुत से कपल्स फोरप्ले पर ध्यान नहीं देते हैं, जिससे योनि सेक्सुअल इंटरकोर्स के लिए तैयार नहीं होती है और उस समय महिला को बहुत अधिक दर्द होता है। इसके अलावा, कुछ महिलाओं की योनि में ल्यूब्रिकेशन की भी कमी होती है और यह भी सेक्स के दौरान व बाद में दर्द की वजह बनती है।
क्या करें- अगर सेक्स के दौरान दर्द की मुख्य वजह योनि में सूखापन है तो ऐसे में संभोग के दौरान ल्यूब्रिकेंट्स का इस्तेमाल किया जा सकता है। आप डॉक्टर की सलाह पर वाटर बेस्ड, ऑयल बेस्ड या फिर सिलिकॉन बेस्ड ल्यूब्रिकेंट्स को यूज कर सकती हैं। अगर समस्या तब भी बरकरार रहती है तो ऐसे में आप स्त्री रोग विशेषज्ञ से मिल सकती हैं।
