A man playing guitar against the multi colour backdrop; Instagram post
Arijit Singh Aannounced retirement from playback singing, his net worth and fees

Summary: अरिजीत सिंह ने लिया फिल्मों में गायिकी से संन्यास, एक गाने की फीस है लाखों में

मशहूर गायक अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने का ऐलान कर फैंस को भावुक कर दिया है। रियलिटी शो से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरिजीत ने एक दशक से ज्यादा समय तक बॉलीवुड को सुपरहिट गाने दिए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी नेट वर्थ सैकड़ों करोड़ में है और उनकी सबसे बड़ी कमाई लाइव कॉन्सर्ट्स से होती है।

Arijit Singh Retirement: अपनी आवाज से करोड़ों दिलों को छूने वाले गायक अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से दूरी बनाने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कल रात यानी 27 जनवरी 2026 को अपने इंस्टाग्राम पर यह खबर शेयर करके अपने फैंस को दुखी कर दिया है। फैंस के लिए यह मानना मुश्किल हो रहा है कि उनकी पसंदीदा आवाज़ अब फिल्मों में कम सुनाई देगी। अरिजीत ने श्रोताओं का आभार जताया और अपने अब तक के सफर को “बेहद खूबसूरत” बताया। आइए जानते हैं कि अरिजीत सिंह एक गाने के लिए कितनी फीस लेते थे और उनकी नेट वर्थ कितनी है।

अरिजीत सिंह ने कल रात यानी 27 जनवरी 2026 को अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके सबको बताया कि वह प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास ले रहे हैं। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, “नमस्ते, आप सभी को नए साल की शुभकामनाएं। इतने सालों तक श्रोता के तौर पर मुझे इतना प्यार देने के लिए आप सबको धन्यवाद देता हूं। मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि अब मैं प्लेबैक वॉकलिस्ट के तौर पर कोई भी नया असाइनमेंट नहीं लूंगा। मैं इसे खत्म कर रहा हूं। यह एक शानदार यात्रा थी।”

बहुत कम लोग जानते हैं कि अरिजीत सिंह ने अपने करियर की शुरुआत एक रियलिटी शो “फेम गुरुकुल” से की थी। उस समय शायद ही किसी ने सोचा होगा कि यह साधारण सा दिखने वाला लड़का आगे चलकर बॉलीवुड का सबसे भरोसेमंद प्लेबैक सिंगर बन जाएगा। लगभग एक दशक के करियर में उन्होंने 300 से ज्यादा गानों में अपनी आवाज दी। उन्हें दो नैशनल फिल्म अवॉर्ड मिल चुके हैं और 2025 में उन्हें पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया। 

सफलता के इस सफर ने अरिजीत सिंह को सिर्फ पहचान ही नहीं, अपार संपन्नता भी दी। द इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, अरिजीत सिंह की कुल संपत्ति लगभग 414 करोड़ रुपये है। यह आंकड़ा बताता है कि संगीत की दुनिया में उनकी जगह कितनी मजबूत है। फिल्मों में प्लेबैक सिंगिंग, लाइव शो, ब्रांड एंडोर्समेंट्स और म्यूजिक रॉयल्टी उनकी कमाई के स्रोत हैं। बताया जाता है कि वह हर साल करीब 70 करोड़ रुपये तक कमा लेते हैं, जो उनके ग्लोबल फैन बेस और लगातार हाउसफुल शोज का नतीजा है।

मुंबई के वर्सोवा इलाके में अरिजीत सिंह के चार अपार्टमेंट होने की खबरें हैं, जिनमें से एक फ्लैट की कीमत करीब 9 करोड़ बताई जा रही है। गाड़ियों के शौक की बात करें तो उनके पास रेंज रोवर वोग, हम्मर एच3 और मर्सिडीज बेंज जैसी लग्जरी कार है। हालांकि, दिलचस्प बात यह है कि इतनी दौलत और शोहरत के बावजूद अरिजीत लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं।

अरिजीत सिंह की लोकप्रियता का अंदाजा उनकी फीस से लगाया जा सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार एक गाने के लिए वह 8 से 10 लाख रुपये तक चार्ज करते हैं। कुछ बड़े प्रोजेक्ट्स में यह रकम इससे भी ज्यादा हो सकती है। लेकिन असली कमाई उनके लाइव कॉन्सर्ट्स से होती है। कहा जाता है कि वह एक लाइव परफॉर्मेंस के लिए करीब 2 करोड़ रुपये तक फीस लेते हैं। वहीं कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, दो घंटे के बड़े कॉन्सर्ट से उनकी कमाई 10 से 14 करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है। यही वजह है कि वह भारत ही नहीं, दुनिया के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले गायकों में गिने जाते हैं।

स्पर्धा रानी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज ने हिन्दी में एमए और वाईएमसीए से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। बीते 20 वर्षों से वे लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट लेखन में सक्रिय हैं। अपने करियर में कई प्रमुख सेलिब्रिटीज़ के इंटरव्यू...