Summary: घर पर बनाए चावल का पानी और पाएं लंबे, घने और चमकदार बाल
आज की जीवनशैली, तनाव और प्रदूषण के कारण बाल कमजोर होकर झड़ने लगते हैं। ऐसे में चावल का पानी बालों को लंबे, घने और मजबूत बनाने का एक आसान और असरदार घरेलू उपाय है। इसमें विटामिन्स और मिनरल्स जैसे बी, सी, पोटेशियम, मैग्नीशियम और जिंक मौजूद होते हैं, जो बालों की जड़ों को मजबूत करते हैं और नई ग्रोथ में मदद करते हैं।
Rice Water for Hair: हर लड़की और महिला की चाहत होती है कि उनके बाल लंबे, घने और मजबूत हों, क्योंकि बाल उनकी पर्सनैलिटी की खूबसूरती बढ़ाते हैं, लेकिन आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, प्रदूषण, तनाव और गलत खानपान के कारण बालों की ग्रोथ रुक जाती है और बाल कमजोर होकर झड़ने लगते हैं। ऐसे में इसका सबसे आसान और असरदार उपाय है चावल का पानी। पहले के समय में महिलाएं बालों को सुंदर और मजबूत बनाने के लिए चावल के पानी का इस्तेमाल करती आई हैं। इसमें मौजूद विटामिन्स और मिनरल्स बालों की जड़ों को ताकत और लम्बाई देने में मदद करते हैं।
बालों को मजबूती देने वाला आसान उपाय

बालों को मजबूत और स्वस्थ बनाने के लिए कई चीजें मदद करती हैं। ऐसे ही एक आसान और असरदार उपाय है चावल का पानी। इसे बालों पर अलग-अलग तरीकों से लगाया जा सकता है और इसे बनाने के कई तरीके भी हैं। चावल के पानी में विटामिन बी, विटामिन सी, पोटेशियम, आयोडीन, मैग्नीशियम, सेलेनियम, मैंगनीज और थोड़ी मात्रा में जिंक पाया जाता है। इन पोषक तत्वों की वजह से चावल का पानी बालों के लिए बहुत फायदेमंद है।
चावल का पानी तैयार करने के दो तरीके
चावल के पानी को भिगोकर तैयार करें। इसके लिए एक कप कच्चे चावल को 2 से 3 गिलास पानी में भिगोकर रख दें। कम से कम आधा घंटा चावल को पानी में ही भिगोय रखना है। इसके बाद साफ बर्तन में चावल के पानी को छानकर निकाल लें। इस पानी को आप बालों पर इस्तेमाल कर सकते हैं।
पके चावल का पानी

आप चावल का पानी चावल पकाकार बना लें। पकाकर तैयार किए चावल के पानी के भी बालों पर उतने ही फायदे मिलते हैं जितने कि कच्चे चावल से बने पानी से। आधा कटोरी चावल में एक कप पानी डालकर पकाने के लिए रख दें। चावल पक जाए तो बचे हुए पानी को अलग निकाल लें। इस पानी को ठंडा करें और बस तैयार है बालों पर इस्तेमाल करने के लिए आपका चावल का पानी।
चावल के पानी का इस्तेमाल करने के तरीके
चावल के पानी का इस्तेमाल बालों पर कई तरीकों से किया जा सकता है। इसे सीधे बालों पर डालकर 5 से 10 मिनट तक लगाकर रखने के बाद धो सकते हैं। आप इसे किसी हेयर मास्क में मिलाकर या इसमें कुछ एसेंशियल ऑयल डालकर भी लगा सकते हैं। इसके अलावा, शैंपू के साथ बराबर मात्रा में मिलाकर बालों पर 10 मिनट तक रखने से भी फायदा मिलता है। इसे हेयर टोनर की तरह इस्तेमाल करना भी फायदेमंद होता है।
हफ्ते में दो बार करें स्प्रे
चावल का पानी स्प्रे बोतल में भरकर हफ्ते में दो बार अपने सूखे या गीले बालों पर स्प्रे करें। इससे आपके स्कैल्प को जरूरी पोषण मिलेगा और जड़ें मजबूत होंगी, जिससे नए बाल उगने की प्रक्रिया तेज होगी। स्प्रे करने के बाद हल्के हाथों से मसाज जरूर करें ताकि यह जड़ों तक अच्छे से पहुंच सके और इसका असर बेहतर हो सके। यह आपके बालों को स्वस्थ रखने में मदद करेगा और उनकी चमक भी बढ़ाएगा।
