Rice Water Serum for Hair
Rice Water Serum for Hair

Rice Water Serum for Hair: बालों का झड़ना अब एक आम समस्या बन गई है। हर कोई चाहता है कि उसके बाल हमेशा सिल्की और लंबे-घने बने रहें। बदलती जीवनशैली, अनियमित खानपान, तनाव, प्रदूषण जैसे कारण बालों की सेहत पर बुरा असर डालते हैं। इसके लिए कई लोग हेयर फॉल रोकने के लिए महंगे-महंगे प्रोडक्ट इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कई बार महंगे हेयर केयर प्रोडक्ट्स भी इस समस्या को पूरी तरह खत्म नहीं कर पाते, इसलिए आजकल हर कोई घरेलू तरीकों को ट्राई कर रहा है। आप भी चावल के पानी को अलग-अलग तरीके से बालों में लगाकर इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे बाल मजबूत होते हैं। राइस वॉटर में विटामिन, मिनरल और अमीनो एसिड होते हैं, जो बालों की मजबूती, बनावट और विकास में सुधार करता है। इसमें मौजूद विटामिन बी और ई, अमीनो एसिड और मिनरल्स आपके स्कैल्प को पोषण देते हैं और हेयर फॉलिकल्स को मजबूत बनाते हैं।

दरअसल, रातभर रखा हुआ चावल का पानी प्रोटीन, विटामिन, और मिनरल्स से भरपूर होता है। इसमें पाया जाने वाला इनोसिटोल नामक तत्व बालों की जड़ों को मजबूत करता है और हेयर डैमेज को कम करता है। इसके अलावा, फर्मेंटेड चावल के पानी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और अमीनो एसिड स्कैल्प की सेहत को सुधारते हैं और बालों को गहराई से पोषण देते हैं।

सबसे पहले 1/2 कप चावल लें और इसे अच्छी तरह से धो लें। फिर इस चावल में 2-3 कप पानी पानी डालें और इसे रातभर के लिए ऐसे ही छोड़ दें। अगली सुबह इसे छान लें और पानी को एक अलग बर्तन में स्टोर करें। तैयार चावल के पानी को 24 घंटे तक एक बंद कंटेनर में छोड़ दें ताकि ये फर्मेंट हो जाए। फर्मेंटेड पानी को बालों पर इस्तेमाल करने से ज्यादा असरदार रिजल्ट मिलते हैं। बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें। इसके बाद चावल के पानी को स्कैल्प और बालों पर लगाएं। हल्के हाथों से मसाज करें ताकि पानी बालों की जड़ों तक पहुंच सके। इसे 20-30 मिनट तक बालों पर लगा रहने दें और फिर गुनगुने पानी से धो लें।

Rice Water Serum
Rice Water Serum

चावल के पानी में एंटीफंगल गुण होते हैं, जो स्कैल्प को साफ रखते हैं और डैंड्रफ जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। साथ ही बालों में नेचुरल शाइन देते हैं और बालों को सॉफ्ट और सिल्की बनाते हैं।

चावल के पानी में मौजूद अमीनो एसिड और विटामिन बालों को पोषण देते हैं, जिससे बाल तेजी से बढ़ते हैं और घने बनते हैं। साथ ही बालों को रिपेयर करते हैं और उन्हें पॉल्यूशन और हीटिंग टूल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं।

Reduce hair fall
Reduce hair fall

चावल के पानी में मौजूद इनोसिटोल नामक तत्व बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है और जिससे आपके बालों के झड़ने की समस्या कुछ ही दिनों में कम हो जाती है।

चावल के पानी का हेयर सीरम बालों की प्राकृतिक चमक बढ़ाने में योगदान दे सकता है। चावल के पानी में मौजूद पोषक तत्व बालों के क्यूटिकल्स को चिकना करने में मदद कर सकते हैं, जिससे बाल चमकदार और रेशमी दिखते है।

मेरा नाम नमिता दीक्षित है। मैं एक पत्रकार हूँ और मुझे कंटेंट राइटिंग में 3 साल का अनुभव है। मुझे एंकरिंग का भी कुछ अनुभव है। वैसे तो मैं हर विषय पर कंटेंट लिख सकती हूँ लेकिन मुझे बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल के बारे में लिखना ज़्यादा पसंद...