Winter Ethnic Wear: अगर आप अपने लिए कोई नई एथनिक ड्रेस लेना चाह रही हैं, जिसे आप शादी या किसी पारिवारिक कार्यक्रम में पहन सकें तो यहां लेटेस्ट डिजाइन की एथनिक ड्रेसेज के बारे में बताया जा रहा है।
रानी पिंक लेहंगा
रानी पिंक कलर का यह लहंगा सिल्वर एम्ब्रॉइडरी वर्क की वजह से हटके दिख रहा है। इसका ब्लाउज बेहद खूबसूरत है।
नेवी ब्लू लहंगा
नेवी ब्लू कलर का यह लहंगा अपने हेक्सागॉन गोटा पट्टी पैटर्न की वजह से हटके दिख रहा है। इसके ब्लाउज पर फ्लोरल वर्क है।
लाइट पिंक लहंगा

अगर आपकी पसंद पिंक है लेकिन लाइट, तो यह लहंगा आपके लिए ही है। यह क्लासी दिखने के साथ उतना ही गॉर्जियस भी दिख रहा है।
लाइट ब्राउन रफल साड़ी
लाइट ब्राउन कलर की यह रफल साड़ी अपनी सादगी की वजह से क्लासी दिख रही है। इसके साथ फुल वर्क वाला ब्लाउज है।
पेस्टल पिंक लहंगा
लगभग प्लेन लहंगा स्कर्ट के साथ ऑफ शोल्डर कॉर्सेट ब्लाउज इसे गॉर्जियस और कमाल का
लुक दे रहा है। इसे पहनने के बाद आपको पार्टी की शान बनने से कोई नहीं रोक सकता है।
बेबी पिंक लहंगा

बेबी पिंक कलर का यह लहंगा इन्फिनिटी ब्लाउज के साथ शानदार दिख रहा है। पूरे
लहंगे पर वर्क होने की वजह से यह बहुत प्यारा दिख रहा है।
ऑरेंज साड़ी
मिरर वर्क वाली ऑरेंज साड़ी पहनने के बाद आप छा जाएंगी। इसे पार्टी, त्यौहार और पूजा में भी पहना जा सकता है।

पर्पल लहंगा
पर्पल कलर ब्राइट होने के साथ ही खूबसूरत भी दिखता है। फुल वर्क वाला यह लहंगा डिफरेंट डिजाइन वाले ब्लाउज के साथ कमाल दिख रहा है।
रेड शरारा कुर्ती सेट
रेड कलर का यह शरारा सेट जैकेट स्टाइल कुर्ती के साथ सबसे अलग अंदाज में है। इसे आप आफ्टर पार्टी या रिसेप्शन में पहन सकती हैं।
पिंक रफल साड़ी

पिंक कलर की यह रफल साड़ी वाइन कर्ल एक इन्फिनिटी ब्लाउज के साथ शानदार दिख रही है।
इसे दिन और शाम कभी भी कैरी किया जा सकता है।
रस्ट फ्लोरल लहंगा
रस्ट कलर के इस लहंगे पर फ्लोरल प्रिन्ट के साथ गोल्डन जरी वर्क भी है। यह लहंगा शादी या रिसेप्शन पर पहनने के लिए सही है।

डार्क पिंक प्लेन साड़ी
गुनगुनी सर्दियों के लिए यह डार्क पिंक प्लेन साड़ी परफेक्ट मैच है। इसके साथ कुर्ती स्टाइल ब्लाउज सही कॉम्बिनेशन है।

आइवरी लहंगा
थ्री डी फ्लोरल वर्क ब्लाउज के साथ का यह आइवरी लहंगा ग्रेसफुल लुक में है। इसे दिन के
फंक्शन में पहना जा सकता है।
व्हाइट शरारा सेट
फुल स्लीव कुर्ती टॉप के साथ यह शरारा सेट बेहद खूबसूरत है। इस पर व्हाइट कलर थ्रेड से ही एम्ब्रॉइडरी है।
चोगा स्लीव्स पिंक सूट
एमब्रॉयडरी वर्क के साथ यह पिंक चोगा स्लीव्स सूट फेस्टिव वाइब्स दे रहा है। इसके साथ मैचिंग पोटली बैग भी दिया गया है जिसे आप अपनी किसी दूसरी ड्रेस के साथ भी कैरी कर सकती हैं।
प्लेन व्हाइट साड़ी
प्लेन व्हाइट साड़ी की बात ही अलग है। इसे दिन में किसी भी फंक्शन में पहन सकते हैं, साथ में कलरफुल ज्वेलरी अच्छी लगेगी।

रानी पिंक फ्लोरल लहंगा
यह फ्लोरल लहंगा जरी, मिरर वॉर घुंघरू वर्क के साथ हटके दिख रहा है। यह छोटे फंक्शन में
पहनने के लिए सही है।
पेस्टल पिंक साड़ी विद कॉर्सेट
यह साड़ी मैचिंग ब्लाउज के साथ है लेकिन इसका पूरा फोकस साथ के कॉर्सेट पर है। कॉर्सेट की
वजह से पूरा लुक शानदार हो रहा है।

क्रीम लहंगा
क्रीम कलर का यह लहंगा फ्लोरल वर्क के साथ बेहद प्यारा दिख रहा है। इसे आप पार्टीज में
पहन सकती हैं।
