Overview: छोटी-छोटी गलतियाँ कई बार स्किन को नुकसान पहुंचा देती हैं
फेस मास्क का सही इस्तेमाल आपकी त्वचा को निखार और ताज़गी देता है, लेकिन छोटी-छोटी गलतियाँ इसका असर बिगाड़ सकती हैं। इसलिए हमेशा ध्यान रखें—चेहरा साफ करके मास्क लगाएँ, ज़रूरत से ज़्यादा देर तक न रखें, सही स्किन टाइप के हिसाब से चुनें और अंत में मॉइस्चराइज़र ज़रूर लगाएँ।
Mistakes To Avoid using Face Masks: आजकल स्किनकेयर रूटीन में फेस मास्क का इस्तेमाल काफी कॉमन हो गया है। यह न सिर्फ़ त्वचा को गहराई से साफ करता है बल्कि थकी हुई स्किन को रिफ्रेश भी करता है। लेकिन अक्सर लोग फेस मास्क लगाते समय कुछ ऐसी गलतियाँ कर बैठते हैं, जिनसे फ़ायदे की बजाय नुकसान हो सकता है। अगर आप भी चाहते हैं कि फेस मास्क आपके चेहरे पर असली निखार लाए, तो इन गलतियों से बचना बेहद ज़रूरी है।
बिना चेहरे को साफ किए मास्क लगाना

कई लोग सीधा मास्क लगा लेते हैं जबकि चेहरे पर गंदगी, ऑयल और पसीना जमा होता है। इससे मास्क का असर आधा रह जाता है। हमेशा पहले चेहरा धोकर क्लीन करें, फिर मास्क लगाएँ।
ज़रूरत से ज़्यादा देर तक मास्क लगाए रखना
सोचते हैं जितनी देर मास्क रहेगा, उतना असर ज़्यादा होगा? असल में यह सबसे बड़ी गलती है। ज़्यादा देर मास्क छोड़ने से स्किन ड्राय और खिंची हुई लग सकती है।
रोज़ाना मास्क का इस्तेमाल करना
फेस मास्क रोज़-रोज़ लगाने से स्किन नेचुरल ऑयल खो देती है और रुखी हो जाती है। हफ़्ते में 1–2 बार ही इसका इस्तेमाल करना सही रहता है।
मास्क लगाने के तुरंत बाद मॉइस्चराइज़र न लगाना
फेस मास्क के बाद स्किन थोड़ी ड्राय हो जाती है। अगर आप मॉइस्चराइज़र नहीं लगाएंगे, तो त्वचा बेजान और खुरदरी महसूस होगी।
एक ही मास्क हर स्किन टाइप के लिए इस्तेमाल करना
हर मास्क हर किसी पर फिट नहीं बैठता। ऑयली, ड्राय या सेंसिटिव स्किन के हिसाब से अलग मास्क चुनना ज़रूरी है। गलत मास्क स्किन को नुकसान पहुँचा सकता है।
मोटी परत चढ़ा लेना
बहुत लोग सोचते हैं कि मोटी परत लगाने से असर दोगुना होगा। जबकि सच यह है कि पतली और समान परत ही सही रिज़ल्ट देती है।
मास्क हटाने का गलत तरीका अपनाना
कुछ लोग मास्क को रगड़-रगड़ कर हटाते हैं जिससे स्किन को नुकसान होता है। हमेशा गुनगुने पानी से धीरे-धीरे साफ़ करें और तौलिए से हल्के हाथ से पोछें।
