Pre-Wedding Skin Care
Pre-Wedding Skin Care

Pre-Wedding Skin Care: शादी का दिन हर लड़की के लिए खास होता है। उस दिन का हर लम्हा, हर तस्वीर और हर मुस्कान यादगार बन जाती है। ऐसे में अगर आपकी त्वचा भीतर से दमक रही हो, तो आत्मविश्वास अपने आप झलकने लगता है। बाज़ार में मिलने वाले महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स हर किसी के बस की बात नहीं होते और केमिकल्स की भरमार से कई बार त्वचा को नुकसान भी हो सकता है। लेकिन चिंता करने की ज़रूरत नहीं — आपकी रसोई में मौजूद कुछ आम चीज़ों से भी आप पार्लर जैसी चमक पा सकती हैं। तो आइए जानते हैं सात बेहतरीन DIY फेस मास्क के बारे में, जो आपकी त्वचा को शादी के दिन बिल्कुल परियों जैसी चमक दे सकते हैं।

हल्दी और बेसन का मास्क

हल्दी में एंटीसेप्टिक गुण होते हैं और बेसन त्वचा को साफ़ करता है। 1 बड़ा चम्मच बेसन, चुटकी भर हल्दी और थोड़ा सा गुलाबजल मिलाकर एक पेस्ट बना लें। इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं और सूखने के बाद गुनगुने पानी से धो लें। हफ्ते में 2-3 बार लगाने से त्वचा में जबरदस्त निखार आता है।

एलोवेरा और शहद

एलोवेरा त्वचा को ठंडक देता है और शहद उसे मॉइस्चराइज़ करता है। 2 चम्मच एलोवेरा जेल में 1 चम्मच शहद मिलाकर लगाएं। यह मास्क सूखी और बेजान त्वचा को फिर से जीवित कर देता है। खासकर सर्दियों में यह फेस मास्क वरदान है।

दही और नींबू

दही में लैक्टिक एसिड होता है जो डेड स्किन हटाता है और नींबू में ब्लीचिंग प्रॉपर्टीज़ होती हैं। दोनों को मिलाकर लगाने से चेहरा तुरंत खिल उठता है। यह मास्क खासतौर पर टैन हटाने और ब्राइटनेस बढ़ाने वाला मास्क है।

चंदन और गुलाबजल

चंदन पाउडर और गुलाबजल को मिलाकर एक पेस्ट बनाएं। इसे चेहरे पर लगाकर 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। यह न केवल त्वचा को ठंडक देता है, बल्कि ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करके अंदरूनी ग्लो लाता है। शादी से पहले तनाव दूर करने के लिए भी यह बढ़िया है।

पपीता और शहद का मास्क

पके हुए पपीते को मैश करके उसमें थोड़ा सा शहद मिलाएं। यह मास्क विटामिन ए और एंजाइम्स से भरपूर होता है जो डल स्किन को रिवाइव करता है। अगर आपकी स्किन थकी-थकी सी लगती है, तो यह मास्क ज़रूर लगाएं।

ओट्स और दूध

अगर आपकी त्वचा सेंसिटिव है और आसानी से लाल या इरिटेट हो जाती है, तो ओट्स और दूध का फेस मास्क आपके लिए एकदम सही है। थोड़ा सा ओट्स पीसकर उसमें कच्चा दूध मिलाएं और चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें। इससे स्किन को राहत मिलती है और नेचुरल ग्लो भी आता है।

फ्रेश फ्रूट फेस मास्क

केला, सेब और संतरा – इन ताजे फलों को मिलाकर फेस मास्क बनाएं। विटामिन सी, ए और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर यह मास्क स्किन को रिपेयर करता है और नेचुरल ब्राइटनेस लौटाता है। हफ्ते में एक बार ज़रूर लगाएं।

आपके सपनों की शादी के लिए, आपकी त्वचा भी सपनों जैसी हो सकती है — बस थोड़ी मेहनत और घरेलू नुस्खों के साथ। इन फेस मास्क को अपनाएं, भरपूर पानी पीएं, सही खानपान रखें और समय पर नींद लें। याद रखें, अंदर की सेहत ही बाहर की खूबसूरती को दर्शाती है।

मेरा नाम श्वेता गोयल है। मैंने वाणिज्य (Commerce) में स्नातक किया है और पिछले तीन वर्षों से गृहलक्ष्मी डिजिटल प्लेटफॉर्म से बतौर कंटेंट राइटर जुड़ी हूं। यहां मैं महिलाओं से जुड़े विषयों जैसे गृहस्थ जीवन, फैमिली वेलनेस, किचन से लेकर करियर...