Beauty Products for Anti Aging
Beauty Products for Anti Aging

Beauty Products for Anti Aging: उम्र के साथ त्वचा लटकने लगती है, इसलिए साधारण ब्यूटी के स्थान पर आप कोलैजन युक्त स्किन केयर उत्पादों का इस्तेमाल करें। आइए एक नजर डालते हैं इन पर।

कोलैजन फेस क्रीम

त्वचा की रंगत निखारने के साथ पिगमेंटेशन को कम करने में सहायक है कोलैजन फेस क्रीम। इसलिए हम आपके लिए कोलैजन फेस क्रीम की लिस्ट लाए हैं। 

iAlso read: कोलेजन- त्वचा को जवां बनाएं रखने के लिए जरूरी: Collagen for Skin Benefits

लक्मे परफेक्ट रेडियन्स ब्राइटनिंग डे क्रीम: लक्मे की यह क्रीम नियासिनामाइड और सनस्क्रीन के साथ आती है, जो त्वचा पर होने वाले पिगमेंटेशन को लक्ष्य करके उसे कम करने में मददगार है। इसके 28 ग्राम पैक की कीमत 208 रुपये है।

क्लिनिक मॉइस्चर हाइड्रेटर: हायालूरॉनिक एसिड और एलोवेरा युक्त यह क्रीम 3 सेकंड में त्वचा को सूद करके तुरंत हाइड्रेशन प्रदान करती है। यह एक लाइटवेट रिफ्रेशिंग मॉइश्चराइजर है, जो मेकअप लगाने से पहले स्मूद कैनवस की तरह काम करता है। इसके 15 मिली पैक की कीमत 1100 रुपये है।

मामाअर्थ रिंकल्स फेस क्रीम: ग्रीन टी और कोलैजन युक्त यह रिंकल्स फेस क्रीम त्वचा की इलास्टिसिटी को बनाए रखती है। इसमें किसी भी तरह का टॉक्सिन या खतरनाक केमिकल्स नहीं है। इसके 30 ग्राम पैक की कीमत डिस्काउंट के बाद 377 रुपये है।

द फेस शॉप डे एंड नाइट क्रीम: कोलैजन को बूस्ट करने और ब्राइट स्किन प्रदान करने वाली इस क्रीम में अनार के गुण हैं। यह रूखी और लटकने वाली त्वचा को प्लंप और बाउन्सी बनाने में मददगार है। इसके 100 मिली पैक की कीमत 1998 रुपये है।

कोलैजन फेस वॉश

Beauty Products for Anti Aging
Collagen
Beauty Products for Anti Aging Collagen

कोलैजन फेस मास्क ब्लेमिश और ऐक्ने को दूर करने में मददगार है। साथ ही त्वचा की रंगत भी निखारता है। इसलिए हम आपके लिए टॉप कोलैजन फेस मास्क की लिस्ट लाए हैं।

इनटुर कोलैजन फ्रोमिंग फेस वॉश: इसके लगातार इस्तेमाल से त्वचा में कसावट आती है और उम्र के साथ दिखाई देने वाली बारीक झॢरयां बल्की पड़ने लगती है। इसके 100 मिली पैक की कीमत 280 रुपये है।

एचके वाइटल्स फेस क्लींजर: इसमें मौजूद कोलैजन त्वचा की इलास्टिसिटी को बढ़ाता है तो वहीं एलोवेरा बंद रोम छिद्रों को खोलकर त्वचा को मुलायम बनाने में मददगार है। इसके 100 मिलीलीटर पैक की कीमत डिस्काउंट के बाद 295 रुपये है।

बायोटिक उबटन एंड कोलैजन फेस वॉश: त्वचा की टैनिंग दूर करने और रंगत निखारने के लिए यह उबटन और कोलैजन युक्त फेस वॉश बहुत बढ़िया है। यह एक ऑर्गनिक उत्पाद है, जो प्रीजर्वेटिव मुक्त और डर्मेटोलॉजिकली टेस्टेड है। इसके 150 मिली पैक की कीमत 225 रुपये है।

प्लश कोलैजन फेस वॉश: यह अल्ट्रावायलेट किरणों से हुई डैमेज की मरम्मत करता है। इलास्टिसिटी में भी सुधार लाता है। यह सिलिकन, एसएलएस, मिनरल ऑयल, क्रूअल्टी, पैराबेन मुक्त, 100 प्रतिशत वीगन भी है। इसकी कीमत 199 रुपये है।

कोलैजन फेस मास्क

कोलैजन फेस मास्क झुर्रियों को कम करके मॉइस्चर लॉस को भी ठीक करता है। इसलिए हम आपके लिए टॉप कोलैजन फेस मास्क लाए हैं।

ओ3+ कोलैजन हाइड्रोजेल फेशियल मास्क: इसके इस्तेमाल से त्वचा की बारीक रेखाएं और झुर्रियां दूर होती हैं। यह गहराई से हाइड्रेशन लाता है और स्मूद के साथ फर्म त्वचा का कारण बनता है। इसकी कीमत डिस्काउंट के बाद 569 रुपये है।

मिस क्लेयर एंटी रिंकल फेस मास्क: इस फेस मास्क के इस्तेमाल से झुर्रियों और मॉइस्चर लॉस को कम करके उम्र के निशानों को कम करने में मदद मिलती है। यह एक नेचर फ्रेंडली, बायोडिग्रेडेबल और खतरनाक रसायनों से मुक्त उत्पाद है। इसके इस्तेमाल से त्वचा को ताजगी महसूस होती है। इसके 25 मिली पैक की कीमत डिस्काउंट के बाद 75 रुपये है।

इट्स स्किन कोलैजन न्यूट्रिशन मास्क शीट: हर तरह की त्वचा के लिए परफेक्ट यह त्वचा में कसाव लाने के लिए बढ़िया है। यह त्वचा की इलास्टिसिटी  में सुधार लाता है और बारीक रेखाओं को डूर करता है, जिससे जवां त्वचा मिलती है। इसकी कीमत 89 रुपये है।

इंदुलगे शीट मास्क: इंदुलगे का बायो कोलेजन इंटेंस ग्लो हाइड्रेटिंग ओवरनाइट शीट मास्क रोम छिद्रों को कम करने और हाइड्रेट करने के साथ स्किन को स्वस्थ बनाता है। इसके इस्तेमाल से फाइन लाइंस कम होती हैं और त्वचा को इवन टोन मिलता है। इसकी कीमत 990 रुपये है।

स्विस ब्यूटी रोज एंड कोलैजन शीट मास्क: यह सीरम इंफ्यूजड शीट मास्क हाइड्रेशन और जवां त्वचा के लिए सही है। यह त्वचा में कसाव लाता है और बारीक रेखाओं के साथ झुर्रियों को भी कम करने में मददगार है। यह हाइड्रेशन लाने और त्वचा में मॉइस्चर रिस्टोर करने के लिए सही है। गुलाब के गुणों के साथ यह त्वचा को सूद करता है। इसकी कीमत 69 रुपये है।

कोलैजन फेस सीरम

Beauty Products for Anti Aging
Beauty Products for Anti Aging

कोलैजन फेस सीरम त्वच  को बूस्ट करके हाइड्रेट भी करता है। इसलिए हम आपके लिए टॉप कोलैजन फेस सीरम लाए हैं। 

प्लम फेस सीरम: यह फेस सीरम 1 प्रतिशत रेटिनॉल और बकूचिओल के साथ है। यह कोलैजन को बूस्ट करके त्वचा को हाइड्रेट भी करता है। इसके लगातार इस्तेमाल से बारीक रेखाएं और झुर्रियां दूर होती हैं। यह सेल्यूलर टर्नओवर में भी गति लाता है। यह लाइटवेट, जल्दी अवशोषित होने वाला, नॉन-स्टिकी और गंध मुक्त है। आप इसके 20 मिली पैक को डिस्काउंट के बाद 482 रुपये में खरीद सकते हैं।

पॉन्ड्स एज सीरम: 10 प्रतिशत रेटिनॉल और बकूचिओल कॉम्प्लेक्स के साथ यह सीरम त्वचा को जवां बनाने में मदद करता है। यह बारीक रेखाओं और झुर्रियों को दूर करके फर्म त्वचा का कारण बनता है। इसमें लीकोराइस, सोडियम हायालूरॉनेट और विटामिन ई भी है। इसके 28 मिली पैक को आप डिस्काउंट के बाद 721 रुपये में खरीद सकते हैं।

मिनिमलिस्ट मल्टी-पेप्टाइड फेस सीरम: यह फेस सीरम कोलैजन को बूस्ट करने वाला पेप्टाइड के साथ है। यह त्वचा को जवां बनाने में सहायक है और गंध मुक्त भी है। इसका इस्तेमाल, हर तरह की त्वचा वाले कर सकते हैं। यह एसेंशियल ऑयल मुक्त और नॉन कोमेडोजेनिक भी है। इसकी कीमत 699 रुपये है।

द डर्मा कंपनी स्नेल पेप्टाइड हाइड्रेटिंग सीरम: स्मूद और नम त्वचा के लिए यह स्नेल सीरम बढ़िया है। यह कोरियन स्किन केयर का एक उत्पाद है, जो बेजान त्वचा और बारीक रेखाओं को दूर करने में मदद करता है। इसमें नियासिनामाइड उआर पेप्टाइड भी है। इस हाइड्रेटिंग सीरम के इस्तेमाल से त्वचा पर इन्स्टेन्ट ग्लो आता है। यह लाइटवेट और नॉन ग्रीजी भी है, जिसके 80 मिली पैक को आप डिस्काउंट के बाद 651 रुपये में ऑनलाइन खरीद सकते हैं।

पलिक्स पोमेग्रेनेट कोलेजन बाउंस: पलिक्स का ये पोमेग्रेनेट कोलेजन बाउंस सीरम त्वचा की महीन रेखाओं और झुर्रियों को कम कर, त्वचा की चमक को बढ़ाता है, उसको स्वस्थ और हाइड्रेट रखता है। इसमें विटामिन सी, ह्यलुरॉनिक एसिड और पोमेग्रेनेट एक्सट्रेक्ट मौजूद है, जो त्वचा के लिए बेहतर है। इसकी कीमत 575 रुपये है।